Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»क्राइम»CG: धमतरी में मछली कारोबारी की निर्मम हत्या, 40 से ज्यादा चाकू के वार से दहला इलाका, बढ़ते अपराधों ने बढ़ाई चिंता
    क्राइम

    CG: धमतरी में मछली कारोबारी की निर्मम हत्या, 40 से ज्यादा चाकू के वार से दहला इलाका, बढ़ते अपराधों ने बढ़ाई चिंता

    DW HindiBy DW Hindi28/06/2026Updated:28/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धमतरी 28 जून 2026। छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रही हत्या और हिंसक वारदातों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र का है, जहां एक मछली कारोबारी की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात की बर्बरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमलावरों ने कारोबारी पर 40 से अधिक बार चाकू से हमला किया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

    जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान विपलभ मंडल के रूप में हुई है, जो कि मछली के कारोबार से जुड़ा था। हत्या की ये वारदात नगरी-गरियाबंद मार्ग पर घटित हुई। बताया जा रहा है कि घटना के समय कारोबारी अपने एक साथी के साथ जा रहा था। तभी अज्ञात हमलावरों ने पहले उसके साथी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया, जिससे वह विरोध नहीं कर सका। इसके बाद आरोपियों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना में कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गयी।

    उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही नगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान का पता लगाने में जुटी है। धमतरी की यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब प्रदेश के विभिन्न जिलों में हत्या, लूट और हिंसक अपराधों की घटनाएं लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

    दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या ने आम लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद कानून-व्यवस्था की प्रभावशीलता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड की हर एंगल में जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिलेे साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियोें की पहचान कर उनकी धरपकड़ का प्रयास कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.