Close Menu
DW Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर भड़के DY CM साव, कहा….घटिया निर्माण और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त, 8 को कारण बताओ नोटिस

    15/06/2026

    CG: छत्तीसगढ़ कैडर के तीन IAS अफसरों ने की CM साय से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा….संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का करें निर्वहन

    15/06/2026

    CG: बलरामपुर में भाई के सामने बहन से हैवानियत, बाइक सवार युवकों ने लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

    15/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    DW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हैडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    DW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर भड़के DY CM साव, कहा….घटिया निर्माण और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त, 8 को कारण बताओ नोटिस
    छत्तीसगढ़

    CG: सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर भड़के DY CM साव, कहा….घटिया निर्माण और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त, 8 को कारण बताओ नोटिस

    DW HindiBy DW Hindi15/06/2026Updated:15/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर. 15 जून 2026: प्रदेश में सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर आखिरकार लोक निर्माण विभाग का डंडा चलना शुरू हो गया है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की फटकार के बाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ठेकेदारों का पंजीयन निरस्त कर दिया है, जबकि आठ अन्य ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। वर्षों से निर्माण कार्यों में देरी और सुस्त रफ्तार को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब सरकार ने साफ संकेत दे दिया है कि जनता के पैसों से चलने वाले विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ने पहले से नोटिस प्राप्त दो ठेकेदारों के जवाबों को भी संतोषजनक नहीं माना है और उनके खिलाफ आगे की कड़ी कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता से प्रतिवेदन मांगा गया है।

    इसी कड़ी में 10 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर केशलूर-जगदलपुर मार्ग में निर्माणाधीन फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज के ठेकेदार मेसर्स अशोक कुमार मित्तल को भी नोटिस जारी किया गया। विभाग ने पाया कि परियोजना की प्रगति स्वीकृत निर्माण कार्यक्रम से काफी पीछे चल रही है और तय माइलस्टोन का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके बाद ठेकेदार को तत्काल काम में तेजी लाने की चेतावनी दी गई।दरअसलए पिछले सप्ताह बस्तर दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क और पुल परियोजनाओं की जमीनी हकीकत देखी थी। कई परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों की जमकर क्लास लगाई थी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि काम में ढिलाईए देरी और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

    पुलों के काम पिछड़ने पर दो ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त

    लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने चार पुलों के निर्माण की धीमी प्रगति पर ठेकेदार मेसर्स गुप्ता कन्सट्रक्शन कंपनी का पंजीयन दो वर्षों के लिए निरस्त कर दिया है। कंपनी द्वारा भवरडींग नदी पर अदनार-तोतर मार्ग, कोंडागांव के घोटिया-मुंडा-चांदाबेड़ा मार्ग और बड़े राजपुर विकासखंड के पलना-मरीगांव-कुंडई मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जा रहा है। कंपनी कबीरधाम जिले के बांटीपथरा से कुई (दमगढ़) मार्ग में हॉफ नदी पर भी उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कर रही है। चारों कार्यस्थलों पर कंपनी का काम अपेक्षित गति से काफी पीछे है। विभाग ने कांकेर के आमाबेड़ा-सेमर गांव सड़क पर नेरूल नदी तथा बोड़ागांव-खासगांव-तरादुल मार्ग में डुमरीकेल नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के कार्य में लेट-लतीफी पर ठेकेदार निर्भय राम साहू का पंजीयन आगामी दो वर्षों के लिए निरस्त कर दिया है।

    विभाग द्वारा प्रगति की लगातार समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के लिए बार-बार निर्देशित और नोटिस जारी करने के बावजूद इन दोनों ठेकेदारों के काम की गति असंतोषजनक है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने नारायणपुर-सोनपुर-मरोदा मार्ग के चौड़ीकरण व सुधार कार्य की धीमी गति पर ठेकेदार श्री पंकज हालदार को पूर्व में जारी कारण बताओ नोटिस के उत्तर का परीक्षण कर कार्रवाई के लिए बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता से प्रतिवेदन मंगाया है। प्रमुख अभियंता ने सुकमा में पैकपारा-धनीकोड़ता मार्ग तथा केरलापाल-पटेलपारा-सिरसट्टी सड़क के कार्य में भी अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर ठेकेदार श्री आशीष भदौरिया को पूर्व में जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब का परीक्षण कर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता से प्रतिवेदन मंगाया है।

    सड़कों के निर्माण में लेट-लतीफी पर इन ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी

    विभाग ने कांकेर-अमोड़ा-नरहरपुर मार्ग के ठेकेदार मेसर्स बी.एम.एस. प्रोजेक्ट, कोंडागांव में हडेली-कुदूर मार्ग के ठेकेदार मेसर्स सुराना एंड कंपनी और जगदलपुर-चित्रकोट मार्ग के ठेकेदार मेसर्स एस.के. अरोरा को कार्यों में धीमी प्रगति के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कार्यस्थलों पर काम की प्रगति मंजूर किए गए निर्माण कार्यक्रम से काफी पीछे होने और तय किए गए माइलस्टोन्स (महत्वपूर्ण पड़ावों) के अनुरूप नहीं होने पर सुकमा के चिंतलनार-मरियागुड़म सड़क के ठेकेदार श्री के. मोहन रेड्डी, ट्रांससॉफ्ट इन्फ्रा और मेसर्स राघव कन्सट्रक्शन, कोंटा-गोलापल्ली मार्ग के ठेकेदार मेसर्स बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर और मेसर्स राघव कन्सट्रक्शन तथा भेज्जी-चिंतागुफा सड़क का निर्माण कर रहे ठेकेदार श्री के. मोहन रेड्डी एवं श्री गोविन्द्र सिंह देशमुख को लोक निर्माण विभाग के सुकमा संभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

    डिप्टी सीएम साव नेे स्पष्ट किया कि …..”सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लेट-लतीफी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्यों के पूरे नहीं होने से लोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। बस्तर में निर्माणाधीन सड़कों और पुलों को तेजी से पूरे कर बेहतर कनेक्टीविटी सुनिश्चित करने पर जोर है। वहां काम कर रहे ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों को अनुबंध के अनुसार निर्धारित प्रगति तथा माइलस्टोन्स पूरे करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। काम में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: छत्तीसगढ़ कैडर के तीन IAS अफसरों ने की CM साय से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा….संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का करें निर्वहन

    15/06/2026

    CG: बलरामपुर में भाई के सामने बहन से हैवानियत, बाइक सवार युवकों ने लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

    15/06/2026

    सीजी: कोरबा में एएसआई के घायल बेटे की मौत, बोलेरो से कुचलकर फरार हुए बदमाश, 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सवालोें के घेरे में पुलिस की कार्य प्रणाली

    13/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर भड़के DY CM साव, कहा….घटिया निर्माण और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त, 8 को कारण बताओ नोटिस

    DW Hindi15/06/2026

    रायपुर. 15 जून 2026: प्रदेश में सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने…

    CG: छत्तीसगढ़ कैडर के तीन IAS अफसरों ने की CM साय से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा….संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का करें निर्वहन

    15/06/2026

    CG: बलरामपुर में भाई के सामने बहन से हैवानियत, बाइक सवार युवकों ने लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

    15/06/2026

    सीजी: कोरबा में एएसआई के घायल बेटे की मौत, बोलेरो से कुचलकर फरार हुए बदमाश, 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सवालोें के घेरे में पुलिस की कार्य प्रणाली

    13/06/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
         
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.