Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: कवर्धा में छात्रा की मौत पर कार्रवाई, आदिवासी विभाग ने अधीक्षिका को हटाया, परिजनों ने ने लगाये गंभीर आरोप

    02/08/2026

    Video: अरे…रे…रे ! मंत्रीजी की जुबान ऐसी फिसली कि जिलों में ही बन गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री !

    02/08/2026

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG NEWS : महिला से अभद्रता और धमकी देने के आरोप में कांग्रेस नेता समेत तीन गिरफ्तार, CCTV फुटेज आया सामने
    छत्तीसगढ़

    CG NEWS : महिला से अभद्रता और धमकी देने के आरोप में कांग्रेस नेता समेत तीन गिरफ्तार, CCTV फुटेज आया सामने

    DW HindiBy DW Hindi10/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG NEWS :  दुर्ग। दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करने, अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

    गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू, दीपक वर्मा और जय साहू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की शिकायत और प्रारंभिक जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    शिकायतकर्ता एवं अमलेश्वर के पूर्व पालिका उपाCG NEWSध्यक्ष उमेश साहू ने बताया कि विवाद की शुरुआत शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत के बाद हुई। उनके अनुसार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भतीजे दुर्गेश साहू के खिलाफ जन समस्या निवारण शिविर में आवेदन दिया गया था। शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम और पटवारी ने संबंधित भूमि का निरीक्षण भी किया था। उमेश साहू का आरोप है कि इसी मामले में उन्हें शिकायत का मुखबिर मानते हुए लगातार धमकियां दी जा रही थीं।

    BREAKING NEWS : उरी सेक्टर में बड़ा हादसा’ LoC के पास धमाके में सेना के दो जवान बलिदान

    पीड़ित पक्ष के अनुसार, 7 जून 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपी कथित रूप से शराब के नशे में उमेश साहू के घर पहुंचे। उस समय घर में उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। आरोप है कि आरोपियों ने घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। घर की घंटी बजाने पर जब महिला बाहर आई तो उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और कथित रूप से आपत्तिजनक इशारे किए गए।

    महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने अश्लील टिप्पणियां कीं, जान से मारने की धमकी दी और घर में घुसने का प्रयास भी किया। घटना के दौरान उमेश साहू के बाहर आने पर उन्हें भी कथित रूप से धमकाया गया।

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 333, 296, 351(3), 79 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: कवर्धा में छात्रा की मौत पर कार्रवाई, आदिवासी विभाग ने अधीक्षिका को हटाया, परिजनों ने ने लगाये गंभीर आरोप

    02/08/2026

    Video: अरे…रे…रे ! मंत्रीजी की जुबान ऐसी फिसली कि जिलों में ही बन गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री !

    02/08/2026

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026

    Comments are closed.

    Don't Miss

    CG: कवर्धा में छात्रा की मौत पर कार्रवाई, आदिवासी विभाग ने अधीक्षिका को हटाया, परिजनों ने ने लगाये गंभीर आरोप

    DW Hindi02/08/2026

    कवर्धा 2 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास में 7वीं कक्षा…

    Video: अरे…रे…रे ! मंत्रीजी की जुबान ऐसी फिसली कि जिलों में ही बन गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री !

    02/08/2026

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026

    CG: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी हटाए गए, देखिये सरकार ने आदेश में क्या कहा….

    02/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.