Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां डूबीं, एक साथ तीन मौतों से गांव में मचा कोहराम

    18/09/2026

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»हेडलाइन»LPG Price Hike: सितंबर की पहली तारीख को LPG ने दिया झटका ! इतने रुपये बढ़ गए दाम, जानें आपके शहर में कितना महंगा हुआ LPG सिलेंडर
    हेडलाइन

    LPG Price Hike: सितंबर की पहली तारीख को LPG ने दिया झटका ! इतने रुपये बढ़ गए दाम, जानें आपके शहर में कितना महंगा हुआ LPG सिलेंडर

    DW HindiBy DW Hindi01/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    New rate implemented: Commercial LPG gas cylinder prices hiked significantly
    New rate implemented: Commercial LPG gas cylinder prices hiked significantly
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली 1 सितंबर 2026। सितंबर महीने की शुरुआत LPG उपभोक्ताओं के लिए मिली-जुली खबर लेकर आई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनियों के मुताबिक अलग-अलग शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये तक बढ़े हैं। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा 5 किलो और 10 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    दिल्ली में अब 2747.50 रुपये का हुआ कमर्शियल सिलेंडर

    1 सितंबर से दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 9.50 रुपये बढ़कर 2747.50 रुपये हो गई है। इससे पहले 31 अगस्त तक इसकी कीमत 2738 रुपये थी। नोएडा में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2738 रुपये से बढ़कर 2747.50 रुपये हो गए हैं।मुंबई में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 2691.50 रुपये से बढ़कर 2701 रुपये हो गई है। वहीं चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर अब 2916.50 रुपये का हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 2906 रुपये थी।

    कोलकाता में भी कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हुआ है। यहां 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 2872.50 रुपये से बढ़कर 2882 रुपये हो गई है। इस तरह बड़े शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की गई है। इसका असर खास तौर पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ सकता है, जहां कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल अधिक होता है।

    दिल्‍ली, मुंबई और अन्‍य शहरों में LPG सिलेंडर के दाम

    • आज से 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 9.50 रुपये महंगा होकर 2747.50 रुपये का हो गया है. कल तक इसकी कीमत 2,738 रुपये थी.  
    • नोएडा में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम  2,738 रुपये से बढ़कर 2,747.50 रुपये हो गए हैं. यहां भी 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 
    • मुंबई में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 2,701 रुपये में मिल रहा है. 31 अगस्‍त तक यहां इसके दाम 2691.50 रुपये थे. 
    • कोलकाता में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम  2872.50 रुपये से बढ़कर 2,982 रुपये हो गए हैं. यहां भी 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 
    • वहीं चेन्नई में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2916.50 रुपये का हो गया है. अभी कल तक ये सिलेंडर,  2,906 रुपये में मिल रहा था.

     

    14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम भी नहीं बदले

    राहत की बात ये है कि तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं। दिल्‍ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर बनी हुई है। मुंबई में ये सिलेंडर 941.50 रुपये का मिल रहा है। कोलकाता में इसके दाम 968 रुपये, जबकि चेन्नई में 957.50 रुपये हैं। तेल कंपनियों ने 5 किलो और 10 किलो वाले सिलेंडरों की कीमतों में भी फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया है। 5 किलो वाला सामान्य छोटू LPG सिलेंडर 349.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं XTRALITE 5 किलो सिलेंडर की कीमत 339 रुपये पर बनी हुई है।

    हालांकि, 5 किलो वाले नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है। इसका दाम 762 रुपये से बढ़कर 764 रुपये हो गया है। शहरों में LPG की कीमतों में अंतर का एक बड़ा कारण परिवहन लागत भी है। लेह में ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट अधिक होने के कारण LPG सिलेंडर की कीमत देश के कई बड़े शहरों की तुलना में ज्यादा है। लेह में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 1179 रुपये का है, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3385.50 रुपये में मिल रहा है।

    कमर्शियल सिलेंडर महंगा, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

    सितंबर की शुरुआत में LPG की कीमतों में हुआ बदलाव मुख्य रूप से कमर्शियल सिलेंडर तक सीमित है। 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत बढ़ सकती है। इसका असर आगे चलकर होटल और रेस्टोरेंट में मिलने वाली सेवाओं या खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है। वहीं घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत बनी हुई है, क्योंकि 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यानी सितंबर में LPG को लेकर तस्वीर साफ है, कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है, लेकिन घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाला घरेलू गैस सिलेंडर फिलहाल पुरानी कीमत पर ही मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां डूबीं, एक साथ तीन मौतों से गांव में मचा कोहराम

    18/09/2026

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG: तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां डूबीं, एक साथ तीन मौतों से गांव में मचा कोहराम

    DW Hindi18/09/2026

    कोरबा 18 सितंबर 2026। कोरबा जिले में पाली क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में एक दर्दनाक…

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.