Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: TI-SI समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, पुलिस के संरक्षण में चल रहा था जुए का फड़, खुलासे के बाद SP ने लिया एक्शन, मचा हड़कंप

    28/11/2026

    CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में नियुक्ति का सरकार ने दिया भरोसा

    28/11/2026

    LPG Price Today: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, कमर्शियल LPG 10 रुपये महंगी; जानें अपने शहर का रेट

    28/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में नियुक्ति का सरकार ने दिया भरोसा
    छत्तीसगढ़

    CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में नियुक्ति का सरकार ने दिया भरोसा

    DW HindiBy DW Hindi28/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर, 28 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में लंबे समय से खाली अध्यक्ष के पद को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस कृष्णराम महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा की डिवीजन बेंच ने अध्यक्ष की नियुक्ति में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि आदेश का पालन नहीं होने पर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जा सकती है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया कि आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सरकार ने भरोसा दिलाया कि अगले दो सप्ताह के भीतर अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी।

    मामले की सुनवाई के दौरान मनोचिकित्सक विशेषज्ञों के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू कराने में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया गया। याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति में यदि समय लग रहा है तो इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने 26 अक्टूबर 2026 को इस मामले में निर्देश जारी करते हुए आयोग और राज्य सरकार को 10 दिन का समय दिया था। कोर्ट ने कहा था कि अध्यक्ष या कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति कर इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके बावजूद अब तक नियुक्ति को लेकर कोई ठोस प्रगति सामने नहीं आई।

    14 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

    हाईकोर्ट ने CGPSC और राज्य सरकार को 14 दिसंबर 2026 को होने वाली अगली सुनवाई में नियुक्ति की प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने उम्मीद जताई है कि अगली सुनवाई तक आयोग को नियमित या कार्यवाहक अध्यक्ष मिल जाएगा। ऐसा नहीं होने पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सुनवाई के दौरान CGPSC की ओर से कुछ दस्तावेज भी पेश किए गए, जिन्हें हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड पर लिया है। अब अगली सुनवाई में यह स्पष्ट होगा कि सरकार अपने दो सप्ताह के भीतर नियुक्ति के आश्वासन को पूरा कर पाती है या नहीं।

    Bilaspur High Court Bilaspur News CGPSC CGPSC Chairman Appointment CGPSC News CGPSC अध्यक्ष नियुक्ति छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट मनोचिकित्सक भर्ती हाईकोर्ट की सख्ती
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: TI-SI समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, पुलिस के संरक्षण में चल रहा था जुए का फड़, खुलासे के बाद SP ने लिया एक्शन, मचा हड़कंप

    28/11/2026

    LPG Price Today: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, कमर्शियल LPG 10 रुपये महंगी; जानें अपने शहर का रेट

    28/11/2026

    CG POLITICS: SIR पर फिर गरजे भूपेश बघेल, अमित शाह को घेरा; बोले- बांग्लादेशी और पाकिस्तानी को नहीं पकड़े, 13 करोड़ नाम काट दिए, देखिये VIDEO

    27/11/2026
    Don't Miss

    CG: TI-SI समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, पुलिस के संरक्षण में चल रहा था जुए का फड़, खुलासे के बाद SP ने लिया एक्शन, मचा हड़कंप

    DW Hindi28/11/2026

    सूरजपुर 28 नवंबर 2026। सूरजपुर जिले में पुलिस के संरक्षण में जुए का फड़ संचालित…

    CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में नियुक्ति का सरकार ने दिया भरोसा

    28/11/2026

    LPG Price Today: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, कमर्शियल LPG 10 रुपये महंगी; जानें अपने शहर का रेट

    28/11/2026

    CG POLITICS: SIR पर फिर गरजे भूपेश बघेल, अमित शाह को घेरा; बोले- बांग्लादेशी और पाकिस्तानी को नहीं पकड़े, 13 करोड़ नाम काट दिए, देखिये VIDEO

    27/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.