Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में अब ATM से मिलेगा राशन, 24 घंटे ले सकेंगे चावल; रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में शुरुआत

    09/08/2026

    CG: राजधानी के स्कूल में छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल, बाहरी लड़कों को बुलाकर छात्र को पिटवाया, 40 सेकेंड में 46 थप्पड़ मारने का दावा

    09/08/2026

    CG: जमानत के लिए श्मशान में तंत्र साधना ! हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रख की तांत्रिक क्रिया, तस्वीरें और मरी मछलियां मिलीं…मचा हड़कंप

    09/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: जमानत के लिए श्मशान में तंत्र साधना ! हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रख की तांत्रिक क्रिया, तस्वीरें और मरी मछलियां मिलीं…मचा हड़कंप
    छत्तीसगढ़

    CG: जमानत के लिए श्मशान में तंत्र साधना ! हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रख की तांत्रिक क्रिया, तस्वीरें और मरी मछलियां मिलीं…मचा हड़कंप

    DW HindiBy DW Hindi09/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर 9 अगस्त 2026। बिलासपुर के सीपत क्षेत्र के देवरी गांव में अंधविश्वास से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। श्मशान घाट में रात के समय कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के पहुंचते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे। श्मशान घाट की जांच के दौरान वहां चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और दो अन्य लोगों की तस्वीरें, मरी हुई मछलियां और कुछ अन्य सामान मिला है। श्मशान घाट में चीफ जस्टिस की फोटो रखकर तांत्रिक क्रिया करने की जानकारी के बाद पुलिस भी हैरान है। वहीं ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये एक युवक से पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।

    जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम सीपत के ग्राम देवरी की बतायी जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में आये युवक से पूछताछ के बाद जो जानकारी पुलिस के सामने आई है, उसे सुनकर पुलिस ने भी अपना माथा पकड़ लिया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के मुताबिक पकड़े गए युवक की पहचान ऋषिकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक ने बताया कि उसका रिश्तेदार प्रियांशु बोले चाकूबाजी के एक मामले में जेल में बंद है और उसकी जमानत के लिए हाईकोर्ट में आवेदन लगाया गया है। पूछताछ में युवक ने कथित तौर पर बताया कि जमानत के लिए उसने सोशल मीडिया के जरिए एक तांत्रिक से संपर्क किया था।

    इसके बाद तंत्र क्रिया के लिए वह श्मशान घाट पहुंचा था। हालांकि पुलिस युवक के बयान की तस्दीक कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि श्मशान घाट में वास्तव में क्या गतिविधि हुई थी और इस पूरी घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस के मुताबिक घटना 7 अगस्त की रात की बताई जा रही है। श्मशान घाट के आसपास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने के बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे, तो वहां मौजूद युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। बाद में पकड़े गए युवक को सीपत पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

    देवरी में पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

    देवरी क्षेत्र में इससे पहले भी तंत्र क्रिया से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि की चर्चा सामने आ चुकी है। कुछ महीने पहले एक ग्रामीण के घर के आंगन में मरी हुई मुर्गी, नींबू और अन्य सामान फेंके जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद गांव में तंत्र क्रिया किए जाने की चर्चा शुरू हुई थी। फिलहाल सीपत पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किए गए कथित तांत्रिक की भूमिका और घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

    श्मशान घाट में हुई संदिग्ध गतिविधियों ने एक बार फिर अंधविश्वास के बढ़ते असर और सोशल मीडिया के जरिए फैल रहे तंत्र-मंत्र के दावों पर भी सवाल खड़े करता है। जमानत जैसी कानूनी प्रक्रिया का फैसला अदालत करती है, लेकिन उसके लिए तंत्र साधना का सहारा लेना बताता है कि आज भी लोग चमत्कार और अंधविश्वास के भरोसे समाधान तलाश रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अब ATM से मिलेगा राशन, 24 घंटे ले सकेंगे चावल; रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में शुरुआत

    09/08/2026

    CG: राजधानी के स्कूल में छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल, बाहरी लड़कों को बुलाकर छात्र को पिटवाया, 40 सेकेंड में 46 थप्पड़ मारने का दावा

    09/08/2026

    CG: राजधानी रायपुर समेत उत्तर छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

    09/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ में अब ATM से मिलेगा राशन, 24 घंटे ले सकेंगे चावल; रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में शुरुआत

    DW Hindi09/08/2026

    रायपुर9 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में अब राशन लेने के लिए उचित मूल्य की दुकान की…

    CG: राजधानी के स्कूल में छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल, बाहरी लड़कों को बुलाकर छात्र को पिटवाया, 40 सेकेंड में 46 थप्पड़ मारने का दावा

    09/08/2026

    CG: जमानत के लिए श्मशान में तंत्र साधना ! हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रख की तांत्रिक क्रिया, तस्वीरें और मरी मछलियां मिलीं…मचा हड़कंप

    09/08/2026

    CG: राजधानी रायपुर समेत उत्तर छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

    09/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.