Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG POLITICS: कोरबा निगम में किसका चलेगा आदेश? महापौर-आयुक्त विवाद के बीच अरुण साव के दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल
    छत्तीसगढ़

    CG POLITICS: कोरबा निगम में किसका चलेगा आदेश? महापौर-आयुक्त विवाद के बीच अरुण साव के दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल

    DW HindiBy DW Hindi17/11/2026Updated:17/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 17 नवंबर 2026। नगर निगम कोरबा में महापौर और आयुक्त के बीच फैसलों को लेकर सामनेआए टकराव के बीच आज नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव कोरबा पहुंच रहे हैं। साव जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। लेकिन उनके इस दौरे को लेकर शहर के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में एक और सवाल चर्चा में है, क्या नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री नगर निगम में चल रहे विवाद पर भी संज्ञान लेंगे? ऐसे में उनके दौरे के दौरान निगम के इस विवाद पर सबकी नजर रहेगी।

    दरअसल, कोरबा नगर निगम में महापौर संजू देवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पांडेय के बीच मतभेद की चर्चा पिछले कुछ समय से चल रही है। हाल ही में बुधवारी बाजार में स्ट्रीट वेंडरों को हटाने के लिए निगम प्रशासन ने दुकानों की जगह टैंकर और अन्य भारी वाहन खड़े करवा दिए थे। इससे सड़क किनारे कारोबार करने वाले छोटे दुकानदारों को परेशानी हुई। दुकानदारों की शिकायत पर महापौर खुद मौके पर पहुंचीं। उन्होंने निगम के वाहनों को हटाने के निर्देश दिए। जब वाहन नहीं हटे तो महापौर स्ट्रीट वेंडरों के साथ सड़क पर बैठ गईं।

    इस घटनाक्रम ने महापौर और निगम प्रशासन के बीच समन्वय को लेकर सवाल खड़े कर दिए। बाद में मंत्री लखनलाल देवांगन के हस्तक्षेप और प्रशासनिक निर्देशों के बाद वाहनों को हटाया गया। बुधवारी बाजार का घटनाक्रम केवल स्ट्रीट वेंडरों को दुकान लगाने की जगह देने तक सीमित नहीं रहा। एक तरफ निगम प्रशासन का तर्क सड़क और यातायात व्यवस्था बनाए रखने का है, तो दूसरी तरफ महापौर ने छोटे दुकानदारों के हित में मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। एक ही नगर निगम में प्रशासनिक कार्रवाई और महापौर के निर्देशों के बीच बने इस टकराव ने निर्णय प्रक्रिया और आपसी समन्वय को चर्चा में ला दिया है।

    अब अरुण साव के रुख पर नजर

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव के पास नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी है। ऐसे में कोरबा नगर निगम का यह मामला उनके दौरे के दौरान अहम राजनीतिक मुद्दा बन सकता है। सवाल यह है कि क्या वे महापौर और आयुक्त के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए कोई पहल करेंगे? क्या निगम के कामकाज और फैसलों को लेकर अधिकारियों से चर्चा होगी? या फिर उनका कोरबा प्रवास निर्धारित कार्यक्रमों तक ही सीमित रहेगा?

    हालांकि, ऐसा नहीं है कि कोरबा नगर निगम में चल रहे इस विवाद की जानकारी प्रदेश नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री अरुण साव को न हो। इसकी संभावना कम ही है। छठ पर्व के दौरान निगम की गाड़ियों को हटवाने के लिए महापौर के खुद सड़क पर बैठने की घटना की चर्चा राजधानी तक पहुंची थी। ऐसे में कोरबा के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री के सामने नगर निगम का यह मामला उठता है? साथ ही, उनके दौरे के बाद निगम में चल रही खींचतान को लेकर क्या तस्वीर सामने आती है? इसका जवाब तो आने वाला वक्त ही देगा।

    Arun Sao Korba Visit CHHATTISGARH POLITICS Korba Municipal Corporation Korba News Mayor Commissioner Dispute अरुण साव कोरबा दौरा आयुक्त आशुतोष पांडेय कोरबा नगर निगम कोरबा नगर निगम विवाद कोरबा पॉलिटिक्स छत्तीसगढ़ राजनीतिक खबर डिप्टी सीएम अरुण साव नगरीय प्रशासन मंत्री बुधवारी बाजार कोरबा महापौर आयुक्त विवाद महापौर संजू देवी राजपूत लखनलाल देवांगन स्ट्रीट वेंडर विवाद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Don't Miss

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    DW Hindi19/11/2026

    जांजगीर-चांपा 19 नवंबर 2026। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को मिलने के बहाने बुलाना…

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026

    CG ब्रेकिंग: महासमुंद जिला जेल में बंद कैदी की मौत, सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत; हार्ट अटैक की आशंका

    18/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.