Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»क्राइम»CG: दुर्ग में कांग्रेस नेता की हत्या से गरमायी सियासत, लूट का विरोध करने पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
    क्राइम

    CG: दुर्ग में कांग्रेस नेता की हत्या से गरमायी सियासत, लूट का विरोध करने पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

    DW HindiBy DW Hindi03/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुर्ग 3 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांग्रेस नेता और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि प्रकाश सिंह कश्यप की बेरहमी से हत्या की वारदात के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता का रास्ता रोक लिया था। लूट का विरोध करने पर शातिर बदमाशों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने के बाद मोबाइल और पर्स में रखे पैसे लूटकर फरार हो गये। घटना में गंभीर रूप से घायल कांग्रेस नेता की मौत के बाद राजनीति गरमा गयी है। कांग्रेस ने प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है।

    जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि धमधा मंडल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और ग्राम तुमाकला के पंच प्रकाश सिंह कश्यप रविवार देर रात अपने दो साथियों के साथ भिलाई स्थित शंकराचार्य अस्पताल से लौट रहे थे। रात करीब 2 बजे करहीडीह और चिखली चौक के बीच चार बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले मोबाइल फोन और नकदी लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने प्रकाश सिंह कश्यप पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी उनका मोबाइल और करीब चार हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

    गंभीर रूप से घायल प्रकाश सिंह कश्यप को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के दौरान उनके साथ बाइक पर सवार दोनों युवकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। उन्हीं की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इधर, हत्या की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। जिला अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल रही है। दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि धमधा रोड पर नियमित पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

    उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उधर, पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। प्रकाश सिंह कश्यप की हत्या ने एक बार फिर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस छेड़ दी है। जहां कांग्रेस इसे सरकार की विफलता बता रही है, वहीं अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने…

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026

    CG Politics: हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका…..कोर्ट ने अर्जी की खारिज, सांसद विजय बघेल की चुनाव याचिका पर अब खुलेगा अगला पन्ना

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.