रायपुर 10 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने 15 निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक के तबादले के आदेश जारी किए हैं। पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जारी आदेश के तहत सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं और विभागीय कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। तबादला सूची में शामिल अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाना है। गौरतलब है कि राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के लिए समय-समय पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में यह नया तबादला आदेश जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय के इस फैसले के बाद संबंधित जिलों और इकाइयों में नई तैनाती को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार संभालना होगा। देखिये पूरी सूची….


