Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026

    VIDEO: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मना रहे PM मोदी, बोले- हर जवान मेरा परिवार

    08/11/2026

    CG: ज्वेलरी दुकान से 1.74 करोड़ के सोने के जेवर चोरी, ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही तलाश

    08/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»क्राइम»CG: राजधानी रायपुर में सिर कुचलकर युवक की हत्या, खुले मैदान में मिली खून से सनी लाश….मचा हड़कंप, पुलिस और फारेंसिक की टीम जांच में जुटी
    क्राइम

    CG: राजधानी रायपुर में सिर कुचलकर युवक की हत्या, खुले मैदान में मिली खून से सनी लाश….मचा हड़कंप, पुलिस और फारेंसिक की टीम जांच में जुटी

    DW HindiBy DW Hindi22/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 22 जून 2026। राजधानी रायपुर में एक और खौफनाक हत्याकांड ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। खमतराई थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी के खुले मैदान में युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह खून से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और FSL की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

    जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात खमतराई थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के WRS कालोनी के मैदान में आज सुबह एक युवक की खून से सनी लाश स्थानीय लोगों ने देखी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगो द्वारा तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

    जिसके बाद पुलिस और फारेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस को युवक के दाहिने हाथ पर ‘आर.के. सारथी‘ नाम का टैटू मिला है। इसी सुराग के आधार पर उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

    जांच में जुटी क्राइम ब्रांच और एफएसएल

    मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक की टीम को बुलाया गया। विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना के समय वहां मौजूद संदिग्ध लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    शुरुआती तौर पर पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या किसी व्यक्तिगत कारण को हत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं इस हत्या की वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।

    लोगों का कहना है कि खुले मैदान में इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल खमतराई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस का दावा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026

    VIDEO: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मना रहे PM मोदी, बोले- हर जवान मेरा परिवार

    08/11/2026

    CG: ज्वेलरी दुकान से 1.74 करोड़ के सोने के जेवर चोरी, ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही तलाश

    08/11/2026
    Don't Miss

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    DW Hindi08/11/2026

    रायपुर, 8 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने की तैयारियों…

    VIDEO: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मना रहे PM मोदी, बोले- हर जवान मेरा परिवार

    08/11/2026

    CG: ज्वेलरी दुकान से 1.74 करोड़ के सोने के जेवर चोरी, ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही तलाश

    08/11/2026

    CG Coal Levy Scam: कोल लेवी घोटाले में सूर्यकांत तिवारी के करीबी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नियमित जमानत मंजूर, अब ट्रायल कोर्ट की शर्तों पर होगी रिहाई

    08/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.