Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    BREAKING NEWS: ट्रंप ने टाटा-इंफोसिस-विप्रो समेत 8 IT कंपनियों को Green Card प्रोग्राम से किया सस्पेंड, अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों पर पर पड़ेगा सीधा असर

    08/10/2026

    Auto Sector: Triumph Bonneville T40 की भारत में बुकिंग शुरू, ₹4,999 में कराएं बुक; नवंबर से शुरू होगी डिलीवरी

    08/10/2026

    Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय

    08/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»हेडलाइन»CG: वनांचल में पहुंचे जिला पंचायत CEO प्रतीक जैन, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    हेडलाइन

    CG: वनांचल में पहुंचे जिला पंचायत CEO प्रतीक जैन, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    DW HindiBy DW Hindi08/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 8 अक्टूबर 2026। शासन की योजनाओं का लाभ दूरस्थ वनांचल के लोगों तक कितना पहुंच रहा है, इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए जिला पंचायत CEO प्रतीक जैन ने गुरुवार को कोरबा विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीएम जनमन आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, वीबी-जी राम जी, बालिका शौचालय समेत कई विकास कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। अधूरे और निर्माणाधीन कार्यों की स्थिति देखने के बाद उन्होंने अधिकारियों को इन्हें समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

    CEO प्रतीक जैन ने ग्राम पंचायत सोनपुरी के आश्रित ग्राम सरायपाली में वीबी-जी राम जी के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद अजगरबहार में पीएम जनमन आवास के अधूरे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और हितग्राहियों से सीधे बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) परिवारों के आवास अभियान चलाकर प्राथमिकता से पूरे कराए जाएं।माखुरपानी में पीएम जनमन आवास की समीक्षा के दौरान भी उन्होंने लंबित आवासों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

    डबरी निर्माण और विकास कार्यों की भी जांच

    गढ़ उपरोड़ा में CEO ने वीबी-जी राम जी के तहत निर्मित डबरी का निरीक्षण किया। उन्होंने PVTG परिवारों से बातचीत कर आवास निर्माण के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। साथ ही सरपंच और सचिव को पीएम जनमन के तहत स्वीकृत आवासों का निर्माण तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। देवपहरी और उसके आश्रित ग्राम तीतरडांड में पीएम जनमन आवास और बालिका शौचालय निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। CEO ने अधिकारियों को मानक प्राक्कलन के अनुसार निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालयों में ब्रांडेड नल और गुणवत्तापूर्ण सामग्री के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया, ताकि निर्माण के बाद विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

    स्कूल में बच्चों से पूछा गिनती और पहाड़ा

    दौरे के दौरान CEO ने स्कूल और छात्रावास का भी निरीक्षण किया। सरायपाली-अजगरबहार प्राथमिक शाला में उन्होंने बच्चों से गिनती, जोड़-घटाव और पहाड़े पूछे। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और विद्यालय की व्यवस्थाओं व शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। CEO ने एनआरएलएम से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी आजीविका गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को आय बढ़ाने के लिए अलग-अलग आयमूलक और आजीविका संवर्धन गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

    ‘अधिकारी फील्ड में उतरें, लापरवाही नहीं चलेगी’

    निरीक्षण के दौरान प्रतीक जैन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तकनीकी अमले को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी करने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान संयुक्त कलेक्टर तरुण कुमार किरण, एसडीओ आदित्य दुबे, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक निखिल गुप्ता समेत संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और ग्रामीण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    BREAKING NEWS: ट्रंप ने टाटा-इंफोसिस-विप्रो समेत 8 IT कंपनियों को Green Card प्रोग्राम से किया सस्पेंड, अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों पर पर पड़ेगा सीधा असर

    08/10/2026

    CG: सुकमा में पुराने विस्फोटकों को नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

    08/10/2026

    CG: सक्ती में 9वीं के छात्र से मारपीट, बाल पकड़कर जमीन पर पटकने का आरोप, सिर-पैर में चोट, प्रिंसिपल के खिलाफ FIR

    08/10/2026
    Don't Miss

    BREAKING NEWS: ट्रंप ने टाटा-इंफोसिस-विप्रो समेत 8 IT कंपनियों को Green Card प्रोग्राम से किया सस्पेंड, अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों पर पर पड़ेगा सीधा असर

    DW Hindi08/10/2026

    नई दिल्ली 8 अक्टूबर 2026। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने विदेशी कर्मचारियों के लिए…

    Auto Sector: Triumph Bonneville T40 की भारत में बुकिंग शुरू, ₹4,999 में कराएं बुक; नवंबर से शुरू होगी डिलीवरी

    08/10/2026

    Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय

    08/10/2026

    CG: वनांचल में पहुंचे जिला पंचायत CEO प्रतीक जैन, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    08/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.