Close Menu
DW Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: जशपुर में RES के प्रभारी SDO 25 हजार की घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी की लगातार कार्रवाई के बाद भी भ्रष्ट अफसर बेखौफ

    17/06/2026

    CG: सीजी: छत्तीसगढ़ मेें पुरानी बैटरियों के अवैध कारोबार पर कसेगा शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन खरीद-बिक्री और भंडारण पर होगी कड़ी कार्रवाई, राज्यभर में चलेगा विशेष जांच अभियान

    17/06/2026

    CG: मानव संसाधन किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत, विकसित भारत के निर्माण में AI निभाएगा अहम भूमिका : लखनलाल देवांगन

    17/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    DW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: सीजी: छत्तीसगढ़ मेें पुरानी बैटरियों के अवैध कारोबार पर कसेगा शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन खरीद-बिक्री और भंडारण पर होगी कड़ी कार्रवाई, राज्यभर में चलेगा विशेष जांच अभियान
    छत्तीसगढ़

    CG: सीजी: छत्तीसगढ़ मेें पुरानी बैटरियों के अवैध कारोबार पर कसेगा शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन खरीद-बिक्री और भंडारण पर होगी कड़ी कार्रवाई, राज्यभर में चलेगा विशेष जांच अभियान

    DW HindiBy DW Hindi17/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 17 जून 2026। छत्तीसगढ़ में पुरानी और खराब बैटरियों के अवैध कारोबार पर अब सख्ती होने जा रही है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेजों के पुरानी बैटरियों की खरीद-बिक्री, भंडारण अथवा परिवहन करना पूरी तरह गैरकानूनी है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों और संस्थानों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    पर्यावरण मंडल के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश के कई क्षेत्रों में कबाड़ और पुरानी बैटरियों का कारोबार निर्धारित नियमों के विपरीत संचालित होने की शिकायतें मिल रही हैं। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका हैए बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

    केवल पंजीकृत संस्थाओं को मिलेगी अनुमति

    मंडल ने बताया कि बैटरी वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2022 के तहत पुरानी और खराब बैटरियों के संग्रहण, भंडारण, परिवहन और रीसाइक्लिंग का कार्य केवल अधिकृत एवं पंजीकृत संस्थाएं ही कर सकती हैं। बैटरी कारोबार से जुड़े लोगों को खरीद-बिक्री और परिवहन संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज अपने पास रखना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने कहा कि खुले स्थानों पर पुरानी बैटरियां जमा करनाए बिना अनुमति उनका भंडारण करना या अवैध रूप से खरीद.बिक्री करना कानून का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    राज्यभर में चलेगा विशेष जांच अभियान

    अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पर्यावरण संरक्षण मंडल जल्द ही पूरे प्रदेश में विशेष जांच अभियान शुरू करेगा। अभियान के दौरान स्क्रैप डीलरोंए कबाड़ कारोबारियोंए ट्रांसपोर्टरों और बैटरी व्यापार से जुड़े अन्य लोगों के प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी। जांच में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। पर्यावरण मंडल ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि यदि कहीं पुरानी बैटरियों का अवैध भंडारणए परिवहन या कारोबार होता दिखाई दे तो इसकी जानकारी संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय या पर्यावरण मंडल को दें। मंडल का कहना है कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना आवश्यक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: जशपुर में RES के प्रभारी SDO 25 हजार की घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी की लगातार कार्रवाई के बाद भी भ्रष्ट अफसर बेखौफ

    17/06/2026

    CG: मानव संसाधन किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत, विकसित भारत के निर्माण में AI निभाएगा अहम भूमिका : लखनलाल देवांगन

    17/06/2026

    वेदांता ने रचा इतिहास: BSE और NSE पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग, ‘एल्युमिनियम, ऑयल-गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    17/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: जशपुर में RES के प्रभारी SDO 25 हजार की घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी की लगातार कार्रवाई के बाद भी भ्रष्ट अफसर बेखौफ

    DW Hindi17/06/2026

    जशपुर 17 जून 2026। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की लगातार कार्रवाई…

    CG: सीजी: छत्तीसगढ़ मेें पुरानी बैटरियों के अवैध कारोबार पर कसेगा शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन खरीद-बिक्री और भंडारण पर होगी कड़ी कार्रवाई, राज्यभर में चलेगा विशेष जांच अभियान

    17/06/2026

    CG: मानव संसाधन किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत, विकसित भारत के निर्माण में AI निभाएगा अहम भूमिका : लखनलाल देवांगन

    17/06/2026

    वेदांता ने रचा इतिहास: BSE और NSE पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग, ‘एल्युमिनियम, ऑयल-गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    17/06/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
         
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.