Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG ब्रेकिंग: राजधानी रायपुर समेत 5 जिलों में आयकर विभाग की छापेमारी, 16 टीमों ने एक साथ दी दबिश, मचा हड़कंप
    छत्तीसगढ़

    CG ब्रेकिंग: राजधानी रायपुर समेत 5 जिलों में आयकर विभाग की छापेमारी, 16 टीमों ने एक साथ दी दबिश, मचा हड़कंप

    DW HindiBy DW Hindi18/11/2026Updated:18/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 18 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी कर विभाग की टीमों ने कई कारोबारियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जुड़े ठिकानों पर जांच शुरू की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई कर चोरी की आशंका के आधार पर की जा रही है। आयकर विभाग की 16 टीमों ने आज तड़के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में एक साथ दबिश दी। टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर कारोबारी दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू की।

    राजधानी रायपुर समेत 5 जिलों में आयकर विभाग की अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई के दौरान रायपुर और रायगढ़ स्थित बर्बरीक कंपनी के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीमों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा रायपुर के रिंग रोड, शंकर नगर और खम्हारडीह इलाके में भी छापेमारी की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीमें कारोबार से जुड़े दस्तावेज, आय-व्यय का ब्योरा और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही हैं। जांच के दायरे में आए प्रतिष्ठानों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

    फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। छापेमारी के दौरान नकदी, संपत्ति या किसी अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज की बरामदगी को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसी तरह, कथित कर चोरी की रकम और जांच के दायरे में आए कारोबारियों की पूरी सूची भी स्पष्ट नहीं है। पांच जिलों में एक साथ हुई इस कार्रवाई को लेकर कारोबारी जगत में चर्चा तेज है। अब सबकी नजर आयकर विभाग की जांच पर है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं और कर चोरी को लेकर विभाग को कितने अहम सुराग मिले हैं।

    Barbarik Company Barbarik Company Raid Bilaspur IT Raid Chhattisgarh Income Tax Raid Chhattisgarh Latest Durg IT Raid Income Tax Department Income Tax Raid Income Tax Raid News IT Department Action IT Raid Chhattisgarh Raigarh IT Raid Raipur IT Raid Tax Evasion Tax Evasion Investigation छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज जांजगीर चांपा न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Don't Miss

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    DW Hindi19/11/2026

    जांजगीर-चांपा 19 नवंबर 2026। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को मिलने के बहाने बुलाना…

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026

    CG ब्रेकिंग: महासमुंद जिला जेल में बंद कैदी की मौत, सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत; हार्ट अटैक की आशंका

    18/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.