Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: महादेव ऑनलाइन सट्टा केस: ED की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कैटरर राहुल मक्कर और रियल एस्टेट कारोबारी ग्रोवर परिवार के ठिकानों पर छापे

    27/11/2026

    CG: NIT के पूर्व छात्र ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पुलिस ने किया अरेस्ट

    27/11/2026

    CG: स्कूल से 4 साल के मासूम के साथ हैवानियत, घर लौटने पर छात्र के कपड़े बदलते ही सामने आया ऐसा सच कि परिवार के उड़ गए होश!

    26/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 27
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: रायपुर में आज BJP मनाएगी संविधान गौरव दिवस, CM साय होंगे शामिल; अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    छत्तीसगढ़

    CG: रायपुर में आज BJP मनाएगी संविधान गौरव दिवस, CM साय होंगे शामिल; अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    DW HindiBy DW Hindi26/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 26 नवंबर 2026। संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज 26 नवंबर को राजधानी रायपुर में संविधान गौरव दिवस मनाएगी। रजबंधा मैदान स्थित शहीद स्मारक भवन में शाम 4 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव करेंगे। भाजपा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के गौरव, उसके मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डॉ. गौतम भादुड़ी और भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

    कार्यक्रम में प्रदेश के विधि-विधायी मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर के विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा तथा मोतीलाल साहू मौजूद रहेंगे। इसके अलावा रायपुर की महापौर मीनल चौबे, भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। संविधान गौरव दिवस के आयोजन से पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर निशाना साधा।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। साव ने कहा कि कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया, लेकिन बाबा साहेब को यह सम्मान नहीं मिला। उनके मुताबिक, भाजपा समर्थित सरकार बनने के बाद डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का कद छोटा करने की कोशिश की, ताकि वे नेहरू-गांधी परिवार के बराबर खड़े न हो सकें। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दो बार लोकसभा चुनाव में उन्हें हराने की साजिश रची।

    ‘जो संविधान निर्माता का सम्मान नहीं कर पाई, वह संविधान का सम्मान कैसे करेगी?’

    अरुण साव ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो पार्टी संविधान निर्माता का सम्मान नहीं कर पाई, वह संविधान का सम्मान करने का दावा किस मुंह से करती है। संविधान गौरव दिवस के आयोजन के बहाने भाजपा ने जहां संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान का संदेश देने की बात कही है, वहीं उप मुख्यमंत्री के बयान से संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के सम्मान को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है।

    Arun Sao BJP Chhattisgarh BJP Congress Politics Constitution Day 2026 Dr BR Ambedkar Political News Hindi Samvidhan Gaurav Diwas Vishnu Deo Sai छत्तीसगढ़ न्यूज रायपुर न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: महादेव ऑनलाइन सट्टा केस: ED की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कैटरर राहुल मक्कर और रियल एस्टेट कारोबारी ग्रोवर परिवार के ठिकानों पर छापे

    27/11/2026

    CG: NIT के पूर्व छात्र ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पुलिस ने किया अरेस्ट

    27/11/2026

    CG: स्कूल से 4 साल के मासूम के साथ हैवानियत, घर लौटने पर छात्र के कपड़े बदलते ही सामने आया ऐसा सच कि परिवार के उड़ गए होश!

    26/11/2026
    Don't Miss

    CG: महादेव ऑनलाइन सट्टा केस: ED की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कैटरर राहुल मक्कर और रियल एस्टेट कारोबारी ग्रोवर परिवार के ठिकानों पर छापे

    DW Hindi27/11/2026

    रायपुर 27 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में…

    CG: NIT के पूर्व छात्र ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पुलिस ने किया अरेस्ट

    27/11/2026

    CG: स्कूल से 4 साल के मासूम के साथ हैवानियत, घर लौटने पर छात्र के कपड़े बदलते ही सामने आया ऐसा सच कि परिवार के उड़ गए होश!

    26/11/2026

    CG: रायपुर में आज BJP मनाएगी संविधान गौरव दिवस, CM साय होंगे शामिल; अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    26/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.