Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG POLITICS: हाथ पर सोटा, जुबां पर सियासी सवाल! गौरा-गौरी पूजा के बाद भूपेश का सरकार पर हमला, धान खरीदी और महादेव एप पर सरकार को घेरा, देखिये Video

    09/11/2026

    CG: करोड़पति बनने का खौफनाक प्लान ! दो साल तक AI से पूछता रहा अमीर बनने के तरीके… मासूम की हत्या कर अंग निकालकर खरीदार का करता रहा इंतजार ! जशपुर हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा

    09/11/2026

    CG: वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन, आज बालकोनगर से निकलेगी अंतिम यात्रा

    09/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»उद्योग जगत»CG: ऐश डाइक सुरक्षा को लेकर BALCO की बड़ी कवायद, इमरजेंसी मॉक ड्रिल में परखी आपदा से निपटने की तैयारियां
    उद्योग जगत

    CG: ऐश डाइक सुरक्षा को लेकर BALCO की बड़ी कवायद, इमरजेंसी मॉक ड्रिल में परखी आपदा से निपटने की तैयारियां

    DW HindiBy DW Hindi09/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 9 जुलाई 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ऐश डाइक-2 (जामबहार गांव, एचटी टॉवर क्षेत्र) में आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया। अभ्यास का उद्देश्य डाइक सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली की प्रभावशीलता का आकलन करना एवं विभिन्न टीमों की आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखना था। मॉक ड्रिल के दौरान भारी बारिश और बादल फटने जैसी स्थिति के कारण डाइक के ऊपर से पानी बहने और उसके क्षतिग्रस्त होने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सायरन बजाया गया और साइट इमरजेंसी प्लान के अनुसार सभी आवश्यक कार्रवाई तुरंत शुरू कर दी गई।

    अभ्यास के दौरान बचाव, राहत एवं सहयोगी टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित किया। काल्पनिक रूप से घायल व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। साथ ही, उपकरणों को सुरक्षित रूप से बंद किया गया, पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई तथा सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सभी निर्धारित कार्रवाई सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद स्थिति को पूरी तरह सामान्य घोषित कर दिया गया। मॉक ड्रिल का अवलोकन प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न हितधारकों ने किया। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री दीपक पटेल, पुलिस प्रशासन से श्री अजय सिंह एवं उनकी टीम, तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय से रोहित कुमार उपस्थित रहे।

    साथ ही आसपास के परसाभाठा, रोगबहारी एवं जामबहार गांवों के समुदाय प्रतिनिधियों ने भी अभ्यास में सहभागिता की। अभ्यास में बालको की आपातकालीन नेतृत्व टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। बालको के डिप्टी सीईओ (पावर) मंतोष कुमार सिंहा की अगुवाई में संयंत्र के मुख्य ऑपरेशन एडं मेंटेनेंस मंयक श्रीवास्तव सहित प्रमुख अधिकारी, अनिल कुमार मिश्रा (चीफ इंसीडेंट कंट्रोलर), मुकुंद जी एडगांवकर (इंसीडेंट कंट्रोलर), बी. शिवाकुमार (चीफ एचएसई एडं एस ऑफिसर), प्रिंसी जॉन (सामुदायिक विकास अधिकारी) तथा भारतेंदु कमल पांडे, (चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर) शामिल रहे।

    इस अवसर पर बालको के सुरक्षा, पर्यावरण, चिकित्सा तथा सिक्योरिटी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं आपातकालीन नेतृत्व टीम के सदस्य उपस्थित रहे। सभी टीमों ने समन्वित रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का सफल संचालन करते हुए औद्योगिक सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति बालको की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया। बालको नियमित रूप से ऐसे आपातकालीन अभ्यास आयोजित करता है, जिससे कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों एवं संबंधित एजेंसियों की आपदा प्रबंधन क्षमता को सशक्त बनाया जा सके तथा किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG POLITICS: हाथ पर सोटा, जुबां पर सियासी सवाल! गौरा-गौरी पूजा के बाद भूपेश का सरकार पर हमला, धान खरीदी और महादेव एप पर सरकार को घेरा, देखिये Video

    09/11/2026

    CG: करोड़पति बनने का खौफनाक प्लान ! दो साल तक AI से पूछता रहा अमीर बनने के तरीके… मासूम की हत्या कर अंग निकालकर खरीदार का करता रहा इंतजार ! जशपुर हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा

    09/11/2026

    CG: वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन, आज बालकोनगर से निकलेगी अंतिम यात्रा

    09/11/2026
    Don't Miss

    CG POLITICS: हाथ पर सोटा, जुबां पर सियासी सवाल! गौरा-गौरी पूजा के बाद भूपेश का सरकार पर हमला, धान खरीदी और महादेव एप पर सरकार को घेरा, देखिये Video

    DW Hindi09/11/2026

    दुर्ग, 9 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति और लोक आस्था का संगम सोमवार को दुर्ग…

    CG: करोड़पति बनने का खौफनाक प्लान ! दो साल तक AI से पूछता रहा अमीर बनने के तरीके… मासूम की हत्या कर अंग निकालकर खरीदार का करता रहा इंतजार ! जशपुर हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा

    09/11/2026

    CG: वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन, आज बालकोनगर से निकलेगी अंतिम यात्रा

    09/11/2026

    CG: महानदी में गिरी तेज रफतार कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, दिवाली मनाकर गांव लौट रहा था परिवार

    09/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.