Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»बड़ी खबरः करोड़ों की मशीन खरीद कर भूल गया सरकारी सिस्टम! सूबे के सबसे बड़े अस्पताल में सात साल से धूल फांक रही 11 करोड़ की PET स्कैन मशीन, निजी सेंटरों में भटकने को मजबूर मरीज
    छत्तीसगढ़

    बड़ी खबरः करोड़ों की मशीन खरीद कर भूल गया सरकारी सिस्टम! सूबे के सबसे बड़े अस्पताल में सात साल से धूल फांक रही 11 करोड़ की PET स्कैन मशीन, निजी सेंटरों में भटकने को मजबूर मरीज

    DW HindiBy DW Hindi13/11/2026Updated:13/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 13 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे और जमीनी हकीकत के बीच कितना बड़ा अंतर है, इसकी तस्वीर प्रदेश के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल की कैंसर यूनिट में देखी जा सकती है। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में करीब 11 करोड़ रुपये की PET स्कैन मशीन पिछले सात साल से बंद पड़ी है। मशीन का पूरा सेटअप फरवरी 2019 में नई बिल्डिंग में तैयार कर दिया गया था, लेकिन इतने लंबे समय में एक भी मरीज की जांच नहीं हो सकी। जिस कमरे में मशीन रखी है, उसके बाहर आज भी ताला लगा हुआ है। अब आलम ये है कि सरकरी सिस्टम की इस लापरवाही का खामियाजा उन कैंसर मरीजों को भुगतना पड़ रहा है, जिन्हें बीमारी की स्थिति और उसके फैलाव का पता लगाने के लिए PET स्कैन की जरूरत होती है।सरकारी अस्पताल में यह सुविधा शुरू नहीं होने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में 25 से 30 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह रकम किसी बड़े बोझ से कम नहीं है।

    गौरतलब है कि प्रदेश में भले ही सत्ता बदल गई हो, लेकिन सरकारी सिस्टम आज भी पुराने ढर्रे पर ही काम करता नजर आ रहा है। बात चाहे सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की हो या मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने की, सरकार के मंत्री और अफसर दावे करने में पीछे नहीं रहते। लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग दिखाई देती है। कई बार ये दावे महज कागजी साबित होते हैं। सरकारी सिस्टम की प्राथमिकता पर भी सवाल उठते हैं। महंगी मशीनों की खरीदी और उनके सेटअप पर करोड़ों रुपये खर्च करने में तो दिलचस्पी दिखाई जाती है, लेकिन उनके संचालन, रखरखाव और मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी पर वैसा ध्यान नहीं दिया जाता। वरना राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में 11 करोड़ रुपये की PET स्कैन मशीन पिछले सात साल से बंद पड़ी नहीं रहती।

    रोज 600 से 700 मरीज, 30 से 40 को PET स्कैन की जरूरत

    अंबेडकर अस्पताल की कैंसर ओपीडी में प्रतिदिन प्रदेश भर से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। इनमें से 30 से 40 मरीजों को PET स्कैन की आवश्यकता पड़ती है। यह जांच कैंसर की सक्रियता, शरीर में उसके फैलाव और इलाज के असर का आकलन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके बावजूद सरकारी अस्पताल में मशीन बंद होने से मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। एम्स में भी इस जांच के लिए लंबी वेटिंग बताई जा रही है। ऐसे में मरीजों के सामने दो ही रास्ते बचते हैं—या तो निजी अस्पताल में हजारों रुपये खर्च करें या फिर जांच के इंतजार में रहें। बीमारी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों के लिए यह स्थिति किसी दोहरी परेशानी से कम नहीं है।

    17 करोड़ का सेटअप तैयार, लेकिन संचालन की व्यवस्था नहीं

    सूबे के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल में इस मशीन की कहानी सरकारी खरीद और स्वास्थ्य सुविधाओं के संचालन के बीच तालमेल की कमी को भी उजागर करती है। वर्ष 2019 में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने PET स्कैन और गामा मशीन के सेटअप पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसमें PET स्कैन मशीन की लागत लगभग 11 करोड़ और गामा मशीन की कीमत 6 करोड़ रुपये बताई गई है। लैब इंडिया कंपनी ने इसका सेटअप तैयार किया था। इसके बाद निर्माता कंपनी सीमेंस ने जांच कर PET स्कैन मशीन को दुरुस्त भी बताया। इसके बावजूद मशीन को मरीजों की जांच के लिए शुरू नहीं किया जा सका। संचालन और मेंटेनेंस की प्रक्रिया अधूरी रही और करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति सात साल तक इस्तेमाल के इंतजार में पड़ी रही।

    यह मामला सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े करता है। जब मशीन खरीदने और उसका सेटअप तैयार करने में करोड़ों रुपये खर्च किए गए, तब उसके संचालन, तकनीकी रखरखाव, जरूरी अनुमति और रेडियोएक्टिव सोर्स की उपलब्धता सुनिश्चित क्यों नहीं की गई ? क्या मशीन की खरीद से पहले संचालन की पूरी योजना तैयार नहीं थी ? अगर मशीन को चलाने के लिए जरूरी प्रक्रियाएं बाकी थीं, तो उन्हें पूरा करने में सात साल क्यों लग गए ? सरकारी अस्पतालों में आधुनिक मशीनें स्थापित करना निश्चित रूप से जरूरी है, लेकिन मशीन खरीद लेना ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की गारंटी नहीं है। असली कसौटी यह है कि वह मशीन मरीजों के कितने काम आ रही है। अंबेडकर अस्पताल का मामला बताता है कि खरीद और स्थापना के बाद संचालन की जिम्मेदारी पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया तो करोड़ों का निवेश भी बेकार साबित हो सकता है।

    अब अमेरिका से आएगा रेडियोएक्टिव सोर्स, तीन महीने का इंतजार

    अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, शासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण PET स्कैन मशीन शुरू नहीं हो सकी थी। अब इसकी रिपेयरिंग और मेंटेनेंस के लिए टेंडर जारी किया गया है। इसका खर्च मेडिकल कॉलेज के ऑटोनोमस फंड से किया जाएगा। मशीन चालू करने के लिए जरूरी रेडियोएक्टिव सोर्स अमेरिका से मंगाया जाएगा। इसके आने में करीब तीन महीने लग सकते हैं। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी के अनुसार, मशीन की रिपेयरिंग और मेंटेनेंस के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेडियोएक्टिव सोर्स उपलब्ध होने के बाद मशीन को चालू करने की दिशा में काम किया जाएगा।

    सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था का उद्देश्य केवल अस्पतालों में आधुनिक मशीनें स्थापित करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर और सुलभ इलाज उपलब्ध कराना है। अंबेडकर अस्पताल की PET स्कैन मशीन का मामला बताता है कि सरकारी सिस्टम में खरीद और स्थापना की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद मरीजों को मिलने वाली वास्तविक सुविधा पर निगरानी कितनी जरूरी है। करोड़ों रुपये की मशीन सात साल तक बंद रहे और मरीज उसी जांच के लिए निजी अस्पतालों में हजारों रुपये खर्च करें, तो यह सिर्फ तकनीकी देरी नहीं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की जवाबदेही का भी सवाल है। वहीं मरीजों को मशीन की कीमत से मतलब नहीं, उन्हें समय पर जांच और इलाज की सुविधा चाहिए। सवाल यही है कि सरकारी अस्पताल में करोड़ों की मशीन कब तक ताले में बंद रहेगी और मरीजों को इसका लाभ कब मिलेगा?

    11 करोड़ की मशीन Cancer Treatment India CGMSC Chhattisgarh Health News Dr Vivek Chaudhary Health System Chhattisgarh PET Scan Cost PET Scan Machine PET Scan Machine बंद अंबेडकर अस्पताल रायपुर कैंसर जांच कैंसर मरीज छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग रायपुर न्यूज रायपुर मेडिकल कॉलेज सरकारी अस्पताल स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Don't Miss

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    DW Hindi19/11/2026

    जांजगीर-चांपा 19 नवंबर 2026। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को मिलने के बहाने बुलाना…

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026

    CG ब्रेकिंग: महासमुंद जिला जेल में बंद कैदी की मौत, सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत; हार्ट अटैक की आशंका

    18/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.