Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: 25 करोड़ की रंगदारी केस में पुलिस के ‘गोपनीय मिशन’ पर सवाल, आरोपी अब भी फरार; आईजी ने निरीक्षक नितिन दुबे को किया सस्पेंड
    छत्तीसगढ़

    CG: 25 करोड़ की रंगदारी केस में पुलिस के ‘गोपनीय मिशन’ पर सवाल, आरोपी अब भी फरार; आईजी ने निरीक्षक नितिन दुबे को किया सस्पेंड

    DW HindiBy DW Hindi18/11/2026Updated:18/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 18 नवंबर 2026। राजधानी रायपुर में 25 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी शोएब ढेबर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं, उसकी तलाश में जुटी पुलिस की कार्रवाई अब खुद सवालों के घेरे में है। गिरफ्तारी के लिए बनाई गई रणनीति और दबिश से जुड़ी गोपनीय जानकारियां लीक होने की आशंका के बीच पुलिस विभाग ने एक निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। बस्तर रेंज के आईजी बद्री नारायण मीणा ने 16 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया। आपको बता दें कि इस प्रकरण में पुलिस की गोपनीय सूचनाएं लीक होने के मामले में अब तक तीन कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। ताजा कार्रवाई में नारायणपुर जिले में पदस्थ निरीक्षक विनीत दुबे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।

    मामला रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज 25 करोड़ रुपये की रंगदारी के प्रकरण से जुड़ा है। पुलिस शोएब ढेबर की तलाश कर रही है। इसी दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए की जा रही कार्रवाई से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं लीक होने की आशंका सामने आई। जानकारी के मुताबिक, खम्हारडीह इलाके में शोएब ढेबर की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देने की तैयारी की थी। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से निकल गया। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी सूचनाएं लीक होने की आशंका जताई गई। इस मामले में रायपुर पुलिस कमिश्नर की ओर से 30 अक्टूबर को भेजी गई रिपोर्ट के बाद बस्तर रेंज मुख्यालय ने कार्रवाई की। रिपोर्ट में नारायणपुर जिले में पदस्थ निरीक्षक विनीत दुबे के आचरण को लेकर प्रतिकूल टिप्पणी की गई थी। इसके बाद आईजी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

    पहले दो आरक्षक भी हो चुके हैं सस्पेंड

    गोपनीय सूचनाएं लीक होने के इसी प्रकरण में इससे पहले ACCU के आरक्षक शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम को भी निलंबित किया जा चुका है। इस तरह अब तक तीन पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई हो चुकी है। 25 करोड़ रुपये की रंगदारी जैसे गंभीर मामले में आरोपी का अब तक फरार रहना और पुलिस की दबिश से पहले ही उसके निकल जाने की घटना कई सवाल खड़े करती है। क्या पुलिस की रणनीति की जानकारी आरोपी तक पहुंच रही थी? विभाग के भीतर गोपनीय सूचनाओं की सुरक्षा में चूक कहां हुई? और लगातार निलंबन के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी कब होगी? फिलहाल शोएब ढेबर की तलाश जारी है। वहीं, पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद इस पूरे प्रकरण में पुलिस की कार्यप्रणाली और गोपनीय सूचना तंत्र पर भी सवाल उठ रहे हैं।

    25 करोड़ रंगदारी केस Bastar Range IG IG Badri Narayan Meena Inspector Vineet Dubey Suspended Narayanpur News Police Information Leak Police Suspension Shoaib Dhebar News छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज छत्तीसगढ़ न्यूज पुलिस विभाग कार्रवाई रायपुर न्यूज रायपुर ब्रेकिंग न्यूज रायपुर रंगदारी मामला शोएब ढेबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Don't Miss

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    DW Hindi19/11/2026

    जांजगीर-चांपा 19 नवंबर 2026। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को मिलने के बहाने बुलाना…

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026

    CG ब्रेकिंग: महासमुंद जिला जेल में बंद कैदी की मौत, सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत; हार्ट अटैक की आशंका

    18/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.