Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG POLITICS: जनजातीय गौरव दिवस पर सियासी घमासान, कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर आदिवासियों के विरोध पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, देखिये Video
    छत्तीसगढ़

    CG POLITICS: जनजातीय गौरव दिवस पर सियासी घमासान, कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर आदिवासियों के विरोध पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, देखिये Video

    DW HindiBy DW Hindi14/11/2026Updated:14/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 14 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश में कोल ब्लॉक आवंटन और खनन परियोजनाओं के विरोध में ग्रामीणों के आंदोलन के बीच कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर आदिवासी हितों की अनदेखी का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के साथ-साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को भी निशाने पर लिया है। मीडिया से चर्चा करते हुए बैज ने आरोप लगाया कि एक ओर बीजेपी जनजातीय गौरव दिवस मनाने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन पर संकट बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जिन प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया था, आज उन्हीं संसाधनों को निजी उद्योगपतियों के हवाले किया जा रहा है।

    दीपक बैज ने बस्तर से सरगुजा तक खनन परियोजनाओं को लेकर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि खनन के नाम पर जंगलों की कटाई और जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है। प्रभावित आदिवासी ग्रामीण विरोध कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। कांग्रेस ने खास तौर पर धर्मजयगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित खनन गतिविधियों और तारा कोल ब्लॉकों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। बैज ने पूछा कि जब बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व जनजातीय गौरव दिवस मनाने धर्मजयगढ़ जा रहा है, तो क्या नितिन नबीन वहां खनन परियोजनाओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे आदिवासियों से मुलाकात करेंगे? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साय सरकार से सवाल किया कि क्या सरकार तारा कोल ब्लॉकों की जनसुनवाई और नीलामी रोकने की घोषणा करेगी? क्या आदिवासियों की जमीन और जंगलों को बचाने की गारंटी देगी?

    बैज ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस केवल मंचों से भाषण देने का अवसर नहीं होना चाहिए। आदिवासी समाज का वास्तविक गौरव उनके अधिकारों, जमीन, जंगल और परंपराओं की रक्षा करने में है। जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के बीच कांग्रेस ने कोल ब्लॉक आवंटन और खनन परियोजनाओं को आदिवासी अधिकारों से जोड़कर सरकार को घेरने की कोशिश की है। अब सवाल यह है कि धर्मजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम के दौरान खनन प्रभावित ग्रामीणों के मुद्दे पर बीजेपी नेतृत्व क्या रुख अपनाता है और तारा कोल ब्लॉकों को लेकर राज्य सरकार क्या जवाब देती है? हालांकि, इस पूरे मामले में कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों पर बीजेपी और राज्य सरकार का पक्ष सामने आना बाकी है।

    Adivasi Protest Coal Block Allocation Deepak Baij Dharamjaigarh Coal Mining आदिवासी अधिकार कांग्रेस का हमला छत्तीसगढ़ की राजनीति छत्तीसगढ़ न्यूज जनजातीय गौरव दिवस विवाद बीजेपी सरकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Don't Miss

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    DW Hindi19/11/2026

    जांजगीर-चांपा 19 नवंबर 2026। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को मिलने के बहाने बुलाना…

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026

    CG ब्रेकिंग: महासमुंद जिला जेल में बंद कैदी की मौत, सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत; हार्ट अटैक की आशंका

    18/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.