Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: राजधानी में रेरा के आदेश को भी ठेंगा! गोदरेज के नाम पर 50 एकड़ में प्लॉट बेचने का प्रचार, 88.55 लाख तक जुर्माने की वसूली के निर्देश

    12/11/2026

    CG: BALCO को गुणवत्ता उत्कृष्टता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, प्रयोगशाला को BIS की मान्यता; 8 उत्पाद श्रेणियों का पुनःप्रमाणीकरण

    12/11/2026

    Video: फीस नहीं मिली तो रायपुर के एलन कोचिंग संस्थान ने रोकी पढ़ाई! सरकारी सिस्टम की लेटलतीफी में पिस रहे कोरबा के मेधावी छात्र, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

    12/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: BALCO को गुणवत्ता उत्कृष्टता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, प्रयोगशाला को BIS की मान्यता; 8 उत्पाद श्रेणियों का पुनःप्रमाणीकरण
    छत्तीसगढ़

    CG: BALCO को गुणवत्ता उत्कृष्टता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, प्रयोगशाला को BIS की मान्यता; 8 उत्पाद श्रेणियों का पुनःप्रमाणीकरण

    DW HindiBy DW Hindi12/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 12 नवंबर 2026। वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की लेबोरेटरी रिकग्निशन स्कीम (एलआरएस) के तहत अपनी प्रयोगशाला के लिए मान्यता प्राप्त हुई है। यह मान्यता प्रयोगशाला की तकनीकी दक्षता और राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप गुणवत्ता मूल्यांकन एवं परीक्षण करने की क्षमता को प्रमाणित करती है। बालको की प्रयोगशाला को आठ भारतीय मानकों (आईएस) के तहत यह मान्यता प्रदान की गई है। इसके साथ ही बालको भारतीय एल्युमिनियम उद्योग की उन अग्रणी कंपनियों में शामिल हो गया है, जिन्हें अपनी प्रयोगशाला के लिए इस प्रकार की मान्यता प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि कंपनी की गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली और परीक्षण क्षमताओं को और सुदृढ़ करेगी। इससे विनिर्माण प्रक्रियाओं के साथ-साथ एल्युमिनियम उद्योग से जुड़े बाहरी हितधारकों को भी लाभ मिलेगा।

    इस मान्यता के साथ बालको की प्रयोगशाला विभिन्न प्रकार के एल्युमिनियम उत्पादों का गुणवत्ता मूल्यांकन और परीक्षण करने में सक्षम होगी। यह उपलब्धि कंपनी की प्रचालन उत्कृष्टता, उत्पादों की विश्वसनीयता और निरंतर नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
    प्रयोगशाला को मिली इस मान्यता के अतिरिक्त, बालको ने आठ प्रमुख उत्पाद श्रेणियों के लिए बीआईएस का पुनःप्रमाणीकरण भी प्राप्त किया है। इनमें ईसी इंगट्स, अलॉय इंगट्स, प्राइमरी इंगट्स, वायर रॉड्स, एल्युमिनियम अलॉय रॉड्स, रोल्ड शीट्स, रोल्ड कंडक्टर प्लेट्स और सामान्य इंजीनियरिंग उपयोग के लिए रोल्ड प्लेट्स शामिल हैं। ये प्रमाणन विभिन्न औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने वाले बालको के गुणवत्ता-प्रमाणित उत्पादों की श्रृंखला को और मजबूत करते हैं।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश सिंह ने कहा, “भारत जब वैश्विक विनिर्माण महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब गुणवत्ता, विश्वसनीयता और नवाचार इसकी प्रमुख पहचान होंगे। हमारी प्रयोगशाला को बीआईएस की मान्यता मिलना विश्वस्तरीय क्षमताओं के विकास और उत्पाद उत्कृष्टता एवं ग्राहक विश्वास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। अपनी गुणवत्ता प्रणाली को लगातार सशक्त बनाकर हम एक मजबूत और सक्षम एल्युमिनियम उद्योग के विकास में योगदान दे रहे हैं, जो भारत के औद्योगिक विकास और ऊर्जा परिवर्तन के लक्ष्यों को समर्थन प्रदान करेगा।” बालको देश के अग्रणी एल्युमिनियम उत्पादकों में शामिल है और विद्युतीकरण, परिवहन, ऑटोमोबाइल, निर्माण, इंजीनियरिंग, पैकेजिंग तथा नवीकरणीय उर्जा जैसे उभरते क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करता है।

    बीआईएस प्रमाणन गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता का महत्वपूर्ण मानक है, जो उत्पादों की प्रमाणिकता और ग्राहकों के विश्वास को बढ़ाता है। कंपनी ग्राहकों का विश्वास मजबूत करने और वैश्विक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिष्ठित प्रमाणन एवं मान्यताएं प्राप्त करने की दिशा में प्रयासरत है। बीआईएस मान्यता के अलावा, बालको गुणवत्ता, पर्यावरण, ऊर्जा प्रबंधन और व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के क्षेत्र में कई अंतरराष्ट्रीय मानकों का भी अनुपालन करता है। इनमें प्राथमिक एल्युमिनियम और मिश्र धातुओं के उत्पादन एवं आपूर्ति के लिए गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का आईएसओ 9001:2015, ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उपयोग होने वाले उत्पादों के लिए आईएटीएफ 16949:2016, परीक्षण प्रयोगशालाओं की तकनीकी दक्षता के लिए आईएसओ/आईईसी 17025:2017 (एनएबीएल एक्रीडिटेशन)

    पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 14001:2015, ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 50001:2018 तथा व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 45001:2018 प्रमुख हैं। गुणवत्ता संबंधी बुनियादी ढांचे, उन्नत परीक्षण सुविधाओं और प्रक्रियागत उत्कृष्टता में निरंतर निवेश के माध्यम से बालको ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले एल्युमिनियम समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही कंपनी भारत के विनिर्माण और औद्योगिक विकास को गति देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: राजधानी में रेरा के आदेश को भी ठेंगा! गोदरेज के नाम पर 50 एकड़ में प्लॉट बेचने का प्रचार, 88.55 लाख तक जुर्माने की वसूली के निर्देश

    12/11/2026

    Video: फीस नहीं मिली तो रायपुर के एलन कोचिंग संस्थान ने रोकी पढ़ाई! सरकारी सिस्टम की लेटलतीफी में पिस रहे कोरबा के मेधावी छात्र, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

    12/11/2026

    CG ब्रेकिंग: पटवारियों की हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बस्तर में 99 का ब्रेक इन सर्विस, 17 निलंबित, धान खरीदी व्यवस्था पर मंडराया संकट

    12/11/2026
    Don't Miss

    CG: राजधानी में रेरा के आदेश को भी ठेंगा! गोदरेज के नाम पर 50 एकड़ में प्लॉट बेचने का प्रचार, 88.55 लाख तक जुर्माने की वसूली के निर्देश

    DW Hindi12/11/2026

    रायपुर 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में जमीन और मकान खरीदने वालों के हितों की सुरक्षा…

    CG: BALCO को गुणवत्ता उत्कृष्टता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, प्रयोगशाला को BIS की मान्यता; 8 उत्पाद श्रेणियों का पुनःप्रमाणीकरण

    12/11/2026

    Video: फीस नहीं मिली तो रायपुर के एलन कोचिंग संस्थान ने रोकी पढ़ाई! सरकारी सिस्टम की लेटलतीफी में पिस रहे कोरबा के मेधावी छात्र, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

    12/11/2026

    CG ब्रेकिंग: पटवारियों की हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बस्तर में 99 का ब्रेक इन सर्विस, 17 निलंबित, धान खरीदी व्यवस्था पर मंडराया संकट

    12/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.