Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: कोरबा की सड़कों पर मौत का सफर! सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; 7 घंटे तक चक्काजाम

    10/11/2026

    CG ब्रेकिंग: NMDC स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर की जिंदा जलकर मौत

    10/11/2026

    CG: सराफा कारोबारी से 2 करोड़ की सनसनीखेज लूट, लिफ्ट मांगकर कार में बैठे बदमाशों ने पिस्टल-चाकू की नोक पर लूटे सोने-चांदी से भरे बैग, पुलिस जांच में जुटी

    10/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG ब्रेकिंग: NMDC स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर की जिंदा जलकर मौत
    छत्तीसगढ़

    CG ब्रेकिंग: NMDC स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर की जिंदा जलकर मौत

    DW HindiBy DW Hindi10/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बस्तर 10 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित नगरनार NMDC स्टील प्लांट में मंगलवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट में काम करने के दौरान गर्म पिघले हुए लोहे की चपेट में आने से एक ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ऑपरेटर बुरी तरह झुलस गया और उसे बचाने का मौका तक नहीं मिला। मृतक की पहचान 31 वर्षीय मंगल साय के रूप में हुई है। वह बस्तर के देवड़ा गांव का रहने वाला था।

    जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर नगरनार स्थित स्टील प्लांट में लोहे को गलाने का काम चल रहा था। इसी दौरान ऑपरेटर मंगल साय गर्म पिघले हुए लोहे की चपेट में आ गया। हॉट मेटल का तापमान बेहद अधिक होने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के समय आसपास अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे, लेकिन गर्म धातु की चपेट में आने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्लांट के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, गर्म पिघली धातु के कारण तत्काल शव को बाहर निकालना संभव नहीं था। मेटल के कुछ ठंडा होने के बाद जले हुए शव को बाहर निकाला गया।

    घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ऑपरेटर किन परिस्थितियों में गर्म पिघले लोहे की चपेट में आया। हादसे के पीछे तकनीकी खामी, सुरक्षा व्यवस्था में चूक या कोई अन्य वजह थी, इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में NMDC प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। नगरनार थाना प्रभारी ने बताया कि स्टील प्लांट में हुए हादसे की जांच की जा रही है। जांच के बाद घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आएंगी। इस हादसे ने एक बार फिर बड़े औद्योगिक संयंत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Bastar Breaking News Bastar News Hot Metal Accident Industrial Accident Chhattisgarh Mangal Sai Death Nagarnar Police Nagarnar Steel Plant NMDC Operator Death NMDC Steel Plant Accident छत्तीसगढ़ न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: कोरबा की सड़कों पर मौत का सफर! सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; 7 घंटे तक चक्काजाम

    10/11/2026

    CG: सराफा कारोबारी से 2 करोड़ की सनसनीखेज लूट, लिफ्ट मांगकर कार में बैठे बदमाशों ने पिस्टल-चाकू की नोक पर लूटे सोने-चांदी से भरे बैग, पुलिस जांच में जुटी

    10/11/2026

    CG: बच्चों को पढ़ाने वाले गुरुजी जुए की पाठशाला में मिले, गांव के सरपंच भी लगा रहे थे दांव! पुलिस की रेड में 13 गिरफ्तार

    10/11/2026
    Don't Miss

    CG: कोरबा की सड़कों पर मौत का सफर! सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; 7 घंटे तक चक्काजाम

    DW Hindi10/11/2026

    कोरबा 10 नवंबर 2026। औद्योगिक नगरी कोरबा में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं…

    CG ब्रेकिंग: NMDC स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर की जिंदा जलकर मौत

    10/11/2026

    CG: सराफा कारोबारी से 2 करोड़ की सनसनीखेज लूट, लिफ्ट मांगकर कार में बैठे बदमाशों ने पिस्टल-चाकू की नोक पर लूटे सोने-चांदी से भरे बैग, पुलिस जांच में जुटी

    10/11/2026

    CG: बच्चों को पढ़ाने वाले गुरुजी जुए की पाठशाला में मिले, गांव के सरपंच भी लगा रहे थे दांव! पुलिस की रेड में 13 गिरफ्तार

    10/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.