Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026

    VIDEO: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मना रहे PM मोदी, बोले- हर जवान मेरा परिवार

    08/11/2026

    CG: ज्वेलरी दुकान से 1.74 करोड़ के सोने के जेवर चोरी, ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही तलाश

    08/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»क्राइम»CG: ज्वेलरी दुकान से 1.74 करोड़ के सोने के जेवर चोरी, ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही तलाश
    क्राइम

    CG: ज्वेलरी दुकान से 1.74 करोड़ के सोने के जेवर चोरी, ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही तलाश

    DW HindiBy DW Hindi08/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जगदलपुर, 8 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में दीपावली के दौरान ज्वेलरी दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। संजय मार्केट के पास स्थित मोती ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंचीं महिलाओं ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर सोने के आभूषणों से भरा डिब्बा पार कर दिया। दुकान संचालक के मुताबिक, चोरी हुए जेवरों की कीमत करीब 1 करोड़ 74 लाख रुपये से अधिक है। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

    जानकारी के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुई थीं। उन्होंने आभूषण देखने के बहाने दुकानदार को बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान जब दुकानदार का ध्यान दूसरी ओर गया, तो एक महिला ने सोने के जेवरों से भरा डिब्बा उठाया और उसे अपने झोले में रख लिया। इसके बाद महिलाएं दुकान से बाहर निकल गईं। दुकान संचालक के अनुसार, चोरी हुए डिब्बे में एक किलो से ज्यादा वजन के सोने के आभूषण रखे थे। इनकी कीमत 1 करोड़ 74 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

    वारदात की सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में महिलाओं की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस उनके साथ मौजूद बच्चों और महिलाओं की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि मोती ज्वेलर्स में चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आभूषणों के बिल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरी की वास्तविक मात्रा और कीमत का पता लगाया जाएगा। फिलहाल आरोपियों की पहचान और उनके ठिकाने को लेकर जांच जारी है।

    1.74 करोड़ के सोने की चोरी CCTV चोरी वीडियो Jagdalpur News छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज जगदलपुर ज्वेलरी दुकान चोरी जगदलपुर पुलिस बस्तर क्राइम न्यूज महिला चोर गिरोह मोती ज्वेलर्स चोरी संजय मार्केट जगदलपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026

    VIDEO: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मना रहे PM मोदी, बोले- हर जवान मेरा परिवार

    08/11/2026

    CG Coal Levy Scam: कोल लेवी घोटाले में सूर्यकांत तिवारी के करीबी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नियमित जमानत मंजूर, अब ट्रायल कोर्ट की शर्तों पर होगी रिहाई

    08/11/2026
    Don't Miss

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    DW Hindi08/11/2026

    रायपुर, 8 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने की तैयारियों…

    VIDEO: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मना रहे PM मोदी, बोले- हर जवान मेरा परिवार

    08/11/2026

    CG: ज्वेलरी दुकान से 1.74 करोड़ के सोने के जेवर चोरी, ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही तलाश

    08/11/2026

    CG Coal Levy Scam: कोल लेवी घोटाले में सूर्यकांत तिवारी के करीबी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नियमित जमानत मंजूर, अब ट्रायल कोर्ट की शर्तों पर होगी रिहाई

    08/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.