Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»बड़ी ख़बर»VIDEO : BJP फैला रही अफवाह’, रामलीला मैदान में महारैली से पहले राहुल गांधी ने की ये खास अपील, जानिए लोगों से क्या कहा ?
    बड़ी ख़बर

    VIDEO : BJP फैला रही अफवाह’, रामलीला मैदान में महारैली से पहले राहुल गांधी ने की ये खास अपील, जानिए लोगों से क्या कहा ?

    DW HindiBy DW Hindi01/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली 1 नवंबर 2026।दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली कांग्रेस के नेतृत्व वाली महारैली से पहले राहुल गांधी के एक वीडियो संदेश ने राजनीतिक चर्चा को नया विषय दे दिया है। आमतौर पर रैली से पहले भीड़ जुटाने और सरकार को घेरने की अपील की जाती है, लेकिन राहुल गांधी ने इस बार प्रदर्शन के साथ दिल्ली के छोटे दुकानदारों से खरीदारी करने की अपील भी की है।राहुल गांधी ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा कर कहा कि रैली में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं। दिवाली, छठ और भाईदूज जैसे त्योहारों का समय है। ऐसे में दिल्ली आने वाले लोग यहां के छोटे व्यापारियों और दुकानदारों से भी सामान खरीदें, ताकि उनके कारोबार को फायदा मिल सके।

    नमस्कार,

    कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं।

    त्यौहारों का मौसम है। दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है। मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें।

    प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए – व्यापारियों का फायदा हो जाएगा।

    मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी। BJP डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है।

    मगर, दोनों काम करते हैं।

    कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान खरीदेंगे।

    आप सबको बहुत-बहुत प्यार।
    शुभ दिवाली। जय हिंद।

    Tomorrow, lakhs of people are coming to Delhi for the Ramlila March.

    It is the festive season. Diwali, Chhath and Bhai Dooj are here. I want the lakhs of people coming to Delhi from different parts of the country to support the local traders here.

    Tomorrow, along with protesting, marching and attending the rally, do a little shopping too. It will help our local traders.

    I know that our rally will not hurt the traders. The BJP is spreading rumours because it is scared.

    But let’s do both.

    Tomorrow, there will be a march, there will be a rally, and lakhs of people will also buy things from the small shops of our local traders.

    Much love to all of you.
    Happy Diwali. Jai Hind.

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 31, 2026

    राहुल गांधी ने वीडियो में कहा कि लोग प्रदर्शन, मार्च और रैली में हिस्सा लें, लेकिन इसके साथ थोड़ी खरीदारी भी करें। उन्होंने कहा कि इससे छोटे दुकानदारों को आर्थिक मदद मिलेगी। राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी रैली को लेकर अफवाहें फैला रही है। उन्होंने कहा कि रैली से व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा, बल्कि लोगों की मौजूदगी से उनके कारोबार को फायदा पहुंच सकता है। रामलीला मैदान की इस महारैली को चुनाव प्रणाली में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के नेता चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

    इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर ‘जन महाभियोग’ नाम से एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मॉक पार्लियामेंट के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का प्रस्ताव पारित करने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। आयोजकों की ओर से रैली में 10 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया जा रहा है। ऐसे में रविवार को रामलीला मैदान में जुटने वाली भीड़ पर राजनीतिक नजरें रहेंगी। विपक्ष इस आयोजन के जरिए चुनाव प्रणाली के मुद्दे पर अपनी एकजुटता और विरोध दर्ज कराने की तैयारी में है। अब देखना होगा कि रैली में कितनी भीड़ पहुंचती है और इसका राजनीतिक संदेश कितना व्यापक होता है।

    Congress Rally INDIA गठबंधन Indian Politics इंडिया ब्लॉक रैली कांग्रेस महारैली कांग्रेस रैली 2026 छठ पूजा दिल्ली न्यूज दिल्ली महारैली रामलीला मैदान रैली राहुल गांधी राहुल गांधी की अपील राहुल गांधी वीडियो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026
    Don't Miss

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    DW Hindi04/11/2026

    राजनांदगांव 4 नवंबर 2026: राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाने में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने…

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026

    CG: छात्रों के लिए जरूरी खबर! अचानक बदल गई NMMS परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा एग्जाम

    04/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.