Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महादेव सट्टा ऐप केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार; भारत लाने की तैयारी, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के तीन दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    05/11/2026

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG Politics: छत्तीसगढ़ की पारंपरिक माला पर सियासी घमासान, स्मृति ईरानी के वायरल वीडियो को कांग्रेस ने बनाया मुद्दा, देखिये VIDEO
    छत्तीसगढ़

    CG Politics: छत्तीसगढ़ की पारंपरिक माला पर सियासी घमासान, स्मृति ईरानी के वायरल वीडियो को कांग्रेस ने बनाया मुद्दा, देखिये VIDEO

    DW HindiBy DW Hindi27/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 27 अक्टूबर 2026। बीजेपी की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दो दिवसीय रायपुर दौरे के बाद प्रदेश की सियासत में एक नया मुद्दा गरमा गया है। इस बार विवाद की वजह संगठनात्मक बैठकें या मंत्रियों को दी गई नसीहत नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है। वीडियो में एक महिला कार्यकर्ता स्मृति ईरानी को पारंपरिक माला पहनाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। कांग्रेस का आरोप है कि स्मृति ईरानी ने माला पहनने से इनकार कर दिया। इसी को लेकर पार्टी ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की है।

    स्मृति ईरानी जी, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना सीखिए।

    छत्तीसगढ़ की पारंपरिक माला पहनने से इनकार करना आपके अहंकार को दर्शाता है।यह कोई साधारण माला नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और पहचान का प्रतीक है। इसे पहनने से इनकार करना छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का अपमान है।

    छत्तीसगढ़ की जनता से सार्वजनिक माफी मांगिए।
    @smritiirani @BJP4CGState

    — INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) October 26, 2026

    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी राजधानी रायपुर में दो दिनोें तक मैराथन बैठके लेकर भले ही वापस लौट गयी है। लेकिन उनके रायपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस के साथ ही बीजेपी में राजनीतिक सरगर्मी खास तौर पर देखी गयी। एक तरफ बीजेपी स्मृति ईरानी ने जहां रायपुर में पार्टी नेताओं और और मंत्रियों को अनुशासन की तगड़ी डोज दी, जिसे देखकर अब भी राजनीतिक खेमे में चर्चा का दौर जारी है। वहीं स्मृति ईरानी के प्रवास के दौरान हुए कुछ घटनाक्रम को कांग्रेस लगातार मुद्दे बना रही है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया में वायरल पर कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान से जोड़कर हमला बोला है।

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल वीडियो साझा करते हुए स्मृति ईरानी पर निशाना साधा। कांग्रेस ने लिखा, “स्मृति ईरानी जी, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना सीखिए।” कांग्रेस ने अपने पोस्ट में दावा किया कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक माला पहनने से इनकार करना अहंकार को दर्शाता है। पार्टी ने माला को राज्य की संस्कृति, परंपरा और पहचान का प्रतीक बताते हुए इस घटनाक्रम को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान के अपमान से जोड़ा है। साथ ही कांग्रेस ने स्मृति ईरानी से प्रदेश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।

    बैठकों के बाद अब वायरल वीडियो पर सियासत

    स्मृति ईरानी का रायपुर दौरा बीजेपी के संगठनात्मक लिहाज से अहम माना जा रहा था। दो दिनों तक उन्होंने पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों के साथ बैठकें कीं। इन बैठकों के दौरान संगठन और सरकार के बीच तालमेल तथा अनुशासन को लेकर चर्चा की खबरें सामने आईं। अब उनके दौरे से जुड़ा वायरल वीडियो कांग्रेस के लिए राजनीतिक मुद्दा बन गया है। कांग्रेस इसे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं के सम्मान से जोड़कर बीजेपी नेतृत्व पर सवाल उठा रही है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय परंपराओं से जुड़े मुद्दे अक्सर राजनीतिक बहस का हिस्सा बनते रहे हैं।

    इस मामले में भी कांग्रेस ने वीडियो को आधार बनाकर स्मृति ईरानी से जवाब मांगा है। हालांकि, वीडियो के सीमित दृश्य के आधार पर किसी के इरादे या पूरे घटनाक्रम के बारे में निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। फिलहाल, कांग्रेस की मांग के बाद सबकी नजर बीजेपी और स्मृति ईरानी की प्रतिक्रिया पर है। यह देखना होगा कि पार्टी इस मुद्दे पर कोई जवाब देती है या यह विवाद सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित रहता है।

    BJP Chhattisgarh CG BREAKING NEWS CG Politics Congress Chhattisgarh Political News Hindi Viral Video Controversy कांग्रेस का बीजेपी पर हमला छत्तीसगढ़ कांग्रेस छत्तीसगढ़ की परंपरा छत्तीसगढ़ की संस्कृति छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ राजनीति छत्तीसगढ़ राजनीतिक विवाद पारंपरिक माला विवाद बीजेपी न्यूज़ रायपुर न्यूज सांस्कृतिक पहचान स्मृति ईरानी स्मृति ईरानी रायपुर दौरा स्मृति ईरानी वायरल वीडियो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    महादेव सट्टा ऐप केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार; भारत लाने की तैयारी, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के तीन दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    05/11/2026

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026
    Don't Miss

    महादेव सट्टा ऐप केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार; भारत लाने की तैयारी, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के तीन दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    DW Hindi05/11/2026

    नई दिल्ली/रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में जांच एजेंसियों को एक और बड़ी कामयाबी…

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.