Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG Politics: स्मृति ईरानी के एक सवाल पर क्यों घिरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ? मंत्रिमंडल की बैठक में आखिर क्या पूछ लिया, जिसका जवाब नहीं दे सकीं मंत्री!
    छत्तीसगढ़

    CG Politics: स्मृति ईरानी के एक सवाल पर क्यों घिरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ? मंत्रिमंडल की बैठक में आखिर क्या पूछ लिया, जिसका जवाब नहीं दे सकीं मंत्री!

    DW HindiBy DW Hindi26/10/2026Updated:26/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायुपर 26 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे के दूसरे दिन भी बैठकों का दौर जारी रहा। सोमवार को राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ हुई बैठक को लेकर एक ऐसी चर्चा सामने आई हैए जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों की संख्या को लेकर प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने सवाल पूछ लिया। लेकिन मंत्रीजी इस सवाल का सटीक आंकड़ों के साथ जवाब नहीं दे सकीं। हालांकि, इस घटनाक्रम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब एक बजे छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल के साथ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार के मंत्री शामिल हुए। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में प्रदेश के विकास और अहम मुद्दो पर सार्थक चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी ने कई मंत्रियों से उनके विभागों और शासन की योजनाओं की जानकारी भी ली। बैठक के दौरान स्मृति ईरानी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से प्रदेश की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के कामकाज की जानकारी लेते हुए महतारी वंदन योजना से जुड़े लाभार्थियों की संख्या पूछी।

    बताया जा रहा है कि सवाल के जवाब में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सटीक आंकड़ा नहीं बता सकीं। उनके जवाब को लेकर बैठक में असंतोष की चर्चा भी सामने आई है। जिसके बाद स्मृति ईरानी ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को उनके विभागों के सथ ही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की ग्राउंड रियलिटी से हमेशा अपडेट रहने की सलाह दी गयी। आपको बता दे छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना राज्य की प्रमुख महिला-केंद्रित योजनाओं में शामिल है। ऐसे में योजना के लाभार्थियों की संख्या, क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचने से जुड़े आंकड़े महिला एवं बाल विकास विभाग के कामकाज के महत्वपूर्ण पहलू हैं। ऐसे में शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर प्रदेश प्रभारी के सामने मंत्री का कथित तौर पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाना अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

    मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा या संगठनात्मक संदेश ?

    स्मृति ईरानी के दौरे के दौरान विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों में संगठन को मजबूत करने, सरकार और संगठन के बीच तालमेल बढ़ाने तथा वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हो रही है।  ऐसे में मंत्रियों के साथ विभागीय योजनाओं को लेकर होने वाला संवाद सरकार के कामकाज की समीक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि लक्ष्मी राजवाड़े से कथित तौर पर पूछे गए सवाल के बाद किसी औपचारिक नाराजगी या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, स्मृति ईरानी की बैठक में महतारी वंदन योजना को लेकर पूछे गए सवाल और मंत्री के कथित जवाब पर चर्चा जरूर है।

    BJP Meeting CG News Today CG Politics Lakshmi Rajwade News Smriti Irani Chhattisgarh Visit छत्तीसगढ़ बीजेपी छत्तीसगढ़ भाजपा छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल बैठक छत्तीसगढ़ राजनीति छत्तीसगढ़ राजनीतिक खबर छत्तीसगढ़ सरकार बीजेपी राजनीतिक खबर महतारी वंदन योजना रायपुर न्यूज लक्ष्मी राजवाड़े विष्णुदेव साय सरकार स्मृति ईरानी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Don't Miss

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    DW Hindi19/11/2026

    जांजगीर-चांपा 19 नवंबर 2026। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को मिलने के बहाने बुलाना…

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026

    CG ब्रेकिंग: महासमुंद जिला जेल में बंद कैदी की मौत, सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत; हार्ट अटैक की आशंका

    18/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.