महासमुंद 23 अक्टूबर 2026। महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा बावनकेरा चौक के पास हुआ, जहां संबलपुर से लौट रही एक कार आगे चल रहे 16 चक्का ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कार में पांच लोग सवार थे और सभी संबलपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान पटेवा थाना क्षेत्र के बावनकेरा चौक के पास कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मदद पहुंचाई और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
नकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग राजनांदगांव के निवासी हो सकते हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।


