Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»क्राइम»CG ब्रेकिंग: कोरबा में मासूम से दरिंदगी और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा थाना; फांसी की मांग पर अड़े, देखिये VIDEO
    क्राइम

    CG ब्रेकिंग: कोरबा में मासूम से दरिंदगी और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा थाना; फांसी की मांग पर अड़े, देखिये VIDEO

    DW HindiBy DW Hindi23/10/2026Updated:23/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 23 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सात साल की मासूम बच्ची के साथ अनाचार और हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी जिले के सीमावर्ती इलाके में छिपा हुआ था। पुलिस की टीम ने देर रात बांगो थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस जब क्राइम सीन रीक्रिएट कराने घटनास्थल पर पहुंची, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी देने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस टीम आरोपी को मौके से लेकर रवाना हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रजगामार पुलिस चौकी का घेराव कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।

    https://dwhindi.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261023-WA0008.mp4

    गौरतलब है कि ये पूरा घटनाक्रम बालको थानांतर्गत आने वाले रजगामार पुलिस चौकी का है। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को आज सुबह पुलिस की घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट कराने पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना को लेकर लोगों में पहले से ही भारी आक्रोश था। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी पर हमला करने का प्रयास किया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और आरोपी को वहां से हटाया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रजगामार पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने की जानकारी सामने आई है।

    https://dwhindi.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261023-WA0009.mp4

     

    चॉकलेट खरीदने घर से निकली थी मासूम, फिर नहीं लौटी

    आपको बता दे सात साल की बच्ची अपने परिवार के साथ गजरा बस्ती में रहती थी। 19 अक्टूबर की दोपहर वह चॉकलेट खरीदने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो उसी दिन शाम को परिजनों ने रजगामार पुलिस चौकी पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया। शुरुआती प्रयासों में बच्ची का पता नहीं चल सका। घटना के करीब 24 घंटे बाद, 20 अक्टूबर को कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद रजगामार पुलिस चौकी पहुंचे और तलाश अभियान की समीक्षा की। बच्ची की तलाश के लिए जिले के प्रमुख थानों के प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर खोजबीन कर रही थीं।

    लगातार तलाश के बीच गुरुवार दोपहर पुलिस टीम को बच्ची का शव घर के पिछले हिस्से में स्थित तालाब के पास मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी। बच्ची के साथ कथित अनाचार और हत्या की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने विभिन्न पहलुओं की पड़ताल शुरू की। पुलिस जांच के दौरान अमित उर्फ अजय चौहान के साथ बच्ची को आखिरी बार देखे जाने की बात सामने आने की जानकारी मिली। इस सुराग के आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने देर रात आरोपी को जिले के सीमावर्ती क्षेत्र चोटिया के एक गांव से गिरफ्तार किया। हालांकि, मामले में जांच और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

    पुलिस चौकी का घेराव, आरोपी को फांसी देने की मांग

    मासूम के साथ हुई घटना के बाद से ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। बड़ी संख्या में लोग रजगामार पुलिस चौकी पहुंचे और घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। मौके पर तनावपूर्ण हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने की जानकारी है। फिलहाल पुलिस की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया जारी है।

    https://dwhindi.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261023-WA0010.mp4
    Breaking News CG CG News Chhattisgarh Latest News Child Murder Case Crime News Hindi Korba Breaking News Korba Crime News Korba News Rajgamar News आरोपी गिरफ्तार कोरबा न्यूज कोरबा बच्ची हत्या मामला कोरबा ब्रेकिंग न्यूज ग्रामीणों का प्रदर्शन छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज छत्तीसगढ़ ताजा खबर पुलिस चौकी का घेराव फांसी की मांग मासूम बच्ची हत्याकांड रजगामार पुलिस चौकी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Don't Miss

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    DW Hindi19/11/2026

    जांजगीर-चांपा 19 नवंबर 2026। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को मिलने के बहाने बुलाना…

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026

    CG ब्रेकिंग: महासमुंद जिला जेल में बंद कैदी की मौत, सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत; हार्ट अटैक की आशंका

    18/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.