रायपुर 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। प्रदेश में पोस्टर वार के बाद अब सोशल मीडिया पर भी दोनों दल एक-दूसरे पर हमलावर हैं। इस बीच कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सार्वजनिक मंच से दिए गए एक बयान को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मुख्यमंत्री का वीडियो साझा करते हुए प्रदेश की सड़कों की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने अपने पोस्ट में दावा किया कि मुख्यमंत्री ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि पिछले तीन साल में छत्तीसगढ़ की सड़कें बदहाल हो गई हैं। पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि….प्रदेश में बारिश के दौरान सड़कों पर नाव चलाने की नौबत आ रही है। कांग्रेस ने इसे सड़क व्यवस्था को लेकर पहले से उठाए जा रहे अपने सवालों से जोड़ते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला।
मुख्यमंत्री जी, आखिर आपने भी स्वीकार कर ही लिया कि पिछले तीन साल में छत्तीसगढ़ की सड़कें बदहाल हो गई हैं। हालात ऐसे हैं कि बारिश में सड़कों पर नाव चलाने की नौबत आ रही है।
यही बात तो कांग्रेस लगातार कहती आ रही है, लेकिन तब आप जनता को लगातार झूठ बोल रहे थे।
पूरे छत्तीसगढ़ की बदहाल व्यवस्था की चिंता भी अब जनता ही करे, तो सरकार किस बात की..? आप किस लिए मुख्यमंत्री बने है।
@vishnudsai
@ChhattisgarhCMO— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) October 21, 2026
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में भले ही दो साल का वक्त बचा है, लेकिन सत्ताधारी बीजेपी और विपक्ष में बैठी कांग्रेस एक-दूसरे पर वार-पलटवार करने मेें कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोनों पार्टी लगातार एक दूसरे पर तीखे हमले कर सवाल खड़ी कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में सड़कों की बदहाली को लेकर साय सरकार पर हमला बोला है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक वीडियों शेयर कर सवाल उठाये है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को निशाने पर लेते हुए कहा कि….पार्टी लगातार प्रदेश की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाती रही है, लेकिन सरकार पहले इन सवालों को लेकर गंभीर नहीं थी।
अब मुख्यमंत्री के बयान का वीडियो साझा कर कांग्रेस ने सड़क व्यवस्था को लेकर सरकार की जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं।कांग्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा, “पूरे छत्तीसगढ़ की बदहाल व्यवस्था की चिंता भी अब जनता ही करे, तो सरकार किस बात की..? आप किस लिए मुख्यमंत्री बने हैं।” पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को लेकर जनता परेशान है और सरकार को इस दिशा में जवाब देना चाहिए। छत्तीसगढ़ में इन दिनों बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज हो रही है। दोनों दल पोस्टर, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के बयान को सड़क व्यवस्था का मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश की है।हालांकि, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के बयान को सड़कों की बदहाली स्वीकार करने के तौर पर पेश किया है।
सड़कें बनीं सियासी बहस का मुद्दा
प्रदेश की सड़कों की स्थिति को लेकर कांग्रेस का ताजा हमला ऐसे समय सामने आया है, जब राज्य में सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर राजनीतिक खींचतान जारी है। कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही है, जबकि इस मामले में बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आने पर तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, मुख्यमंत्री के बयान को लेकर कांग्रेस के सवालों ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में सड़क व्यवस्था और सरकार की जवाबदेही को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।


