Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG Politics: मंच पर विकास के दावे, सड़क पर जनता से सामना !कृषि मंत्री नेताम के काफिले को रोकने की घटना पर कांग्रेस का पोस्टर वार
    छत्तीसगढ़

    CG Politics: मंच पर विकास के दावे, सड़क पर जनता से सामना !कृषि मंत्री नेताम के काफिले को रोकने की घटना पर कांग्रेस का पोस्टर वार

    DW HindiBy DW Hindi21/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 21 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब बलरामपुर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के काफिले को ग्रामीण महिलाओं द्वारा रोके जाने की घटना को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्टर जारी कर तंज कसा है। पोस्टर में लिखा गया है…. “भाजपा की हालत देखिए… मंच और पोस्टर पर विकास के बड़े-बड़े दावे और सड़क पर जनता से भाग रहे हैं मंत्री।” कांग्रेस के इस पोस्टर वार के बाद अब बीजेपी की तरफ से भी जवाबी हमला किये जाने की उम्मींद है।

    भाजपा की हालत देखिए…

    मंच और पोस्टर पर विकास के बड़े-बड़े दावे और सड़क पर जनता से भाग रहे है मंत्री।👇 https://t.co/9OTFiOICiS

    — INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) October 21, 2026

    गौरतलब है कि बलरामपुर जिले के कपिलदेवपुर गांव में 18 अक्टूबर को कृषि मंत्री रामविचार नेताम उच्च स्तरीय पुल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने मंत्री के काफिले के सामने पहुंचकर विरोध जताया था। ग्रामीणों की नाराजगी गांव की समस्याओं को लेकर थी। उनका आरोप था कि उन्हें अपनी बात मंत्री के सामने रखने का पर्याप्त अवसर नहीं मिला। इस घटनाक्रम के बाद अब कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। पार्टी ने पोस्टर के जरिए सरकार के विकास संबंधी दावों पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने तंज कसते हुए एक्स पर लिखा कि….“भाजपा की हालत देखिए… मंच और पोस्टर पर विकास के बड़े-बड़े दावे और सड़क पर जनता से भाग रहे है मंत्री।”

    गांव की समस्याओं को लेकर हुआ था विरोध

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कपिलदेवपुर में ग्रामीण महिलाओं ने गिरवरगंज पंचायत की सरपंच संस्कृति रक्सेल के साथ मंत्री के काफिले को रोककर विरोध जताया था। ग्रामीणों ने स्कूल भवन और पंचायत भवन से जुड़ी समस्याओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी। इस घटना के बाद अब मामला राजनीतिक बयानबाजी तक पहुंच गया है। कांग्रेस जहां पोस्टर के जरिए बीजेपी पर हमला कर रही है, वहीं यह घटनाक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और जनप्रतिनिधियों तक आम लोगों की शिकायतें पहुंचने के सवाल को भी सामने लाता है। बलरामपुर की घटना के बाद कांग्रेस का यह पोस्टर वार छत्तीसगढ़ की सियासत में जारी आरोप-प्रत्यारोप की एक नई कड़ी बन गया है।

    BJP Congress News CG News CG POLITICAL NEWS CHHATTISGARH POLITICS Ramvichar Netam कपिलदेवपुर गांव कांग्रेस का पोस्टर वार कृषि मंत्री रामविचार नेताम छत्तीसगढ़ कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति छत्तीसगढ़ सियासी घमासान बलरामपुर न्यूज बीजेपी कांग्रेस विवाद बीजेपी पर कांग्रेस का हमला मंत्री के काफिले का विरोध महिलाओं का विरोध प्रदर्शन रामविचार नेताम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Don't Miss

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    DW Hindi19/11/2026

    जांजगीर-चांपा 19 नवंबर 2026। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को मिलने के बहाने बुलाना…

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026

    CG ब्रेकिंग: महासमुंद जिला जेल में बंद कैदी की मौत, सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत; हार्ट अटैक की आशंका

    18/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.