Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG Politics: फाइलों में ‘सुशासन’, जमीन पर बदहाली ! दो डिप्टी CM की फटकार ने अफसरशाही से पूछा- आखिर काम कहां हो रहा है ?
    छत्तीसगढ़

    CG Politics: फाइलों में ‘सुशासन’, जमीन पर बदहाली ! दो डिप्टी CM की फटकार ने अफसरशाही से पूछा- आखिर काम कहां हो रहा है ?

    DW HindiBy DW Hindi08/10/2026Updated:08/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 8 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी सिस्टम की जमीनी कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि ये सवाल विपक्ष की ओर से नहीं, बल्कि सरकार के ही दो डिप्टी सीएम के हालिया औचक निरीक्षण और नाराजगी से सामने आए हैं। एक दिन पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हाईवे पर मवेशियों को देखकर अफसरों को फटकार लगाई, तो अब उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरगुजा में जर्जर पुल को देख भड़क गये और बीच सड़क पर ही अफसरों की क्लास लगा दी। जर्जर पुल की सड़क पर निकले राॅड को देख डिप्टी सीएम ने अफसरों से यहां तक कह दिया कि…“मुख्य मार्ग के ब्रीजों का ये हाल बनाकर रखे है, क्या आप लोग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है ?”

    जानकारी के मुताबिक आज गुरूवार कोसरगुजा प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रतापपुर-अंबिकापुर-खड़गवां मार्ग पर महानदी पुल का औचक निरीक्षण किया। पुल पर सड़क की स्थिति देखने के बाद उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। साव ने अपने एक्स पोस्ट में अधिकारियों को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि…अधिकारियों को मैदान में उतरकर काम करना होगा और सरगुजा के एसी कमरे वाले अधिकारी चेत जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि उन्हें खुद मौके पर आकर यह बताना पड़ रहा है कि कहां गड़बड़ी है और कहां मरम्मत की जरूरत है। यानी सवाल अब यह है कि अगर विभागीय अधिकारी लगातार फील्ड मॉनिटरिंग कर रहे हैं, तो जर्जर पुल और सड़क की स्थिति डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण तक क्यों पहुंची ?

    एक दिन पहले विजय शर्मा भी सड़क पर उतरकर हुए थे नाराज

    इससे ठीक एक दिन पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर सड़क के बीच बैठे मवेशियों को देखा, तो अपना वाहन रुकवा दिया। उन्होंने मौके से ही अधिकारियों से हाईवे पेट्रोलिंग की जानकारी ली और पेट्रोलिंग वाहन को भी बुलवाया। विजय शर्मा ने अधिकारियों से नियमित पेट्रोलिंग, पशु रेस्क्यू और सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों के पालन की जानकारी ली। उन्होंने साफ कहा कि हाईवे पर इस तरह की लापरवाही नहीं चल सकती और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

    दोनों घटनाओं में एक ही सवाल- अफसरों की निगरानी कहां है ?

    दोनों घटनाओं को साथ रखकर देखें तो सवाल सिर्फ एक पुल या सड़क पर बैठे मवेशियों का नहीं रह जाता। सवाल सरकारी मशीनरी की उस मॉनिटरिंग व्यवस्था पर है, जिसके तहत अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क, पुल, हाईवे और सार्वजनिक सुविधाओं की नियमित निगरानी करनी होती है। अगर डिप्टी सीएम को खुद अचानक मौके पर पहुंचकर जर्जर सड़क और हाईवे पर बैठे मवेशी दिखाई दे रहे हैं, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि संबंधित अधिकारियों की नियमित फील्ड विजिट और मॉनिटरिंग कितनी प्रभावी है।

    विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल में विकास और सुशासन को लेकर लगातार दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कुछ सवाल अभी भी बने हुए हैं। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में जर्जर सड़कें और पुल-पुलिया, बारिश के बाद खराब रास्ते, गांवों में पेयजल से जुड़ी शिकायतें और बिजली के बिल व टैरिफ को लेकर उपभोक्ताओं की चिंता जैसे मुद्दे सरकार के सामने चुनौती बने हुए हैं। ऐसे में आम आदमी के लिए सरकारी विकास का पैमाना सिर्फ योजनाओं और घोषणाओं से नहीं, बल्कि सड़क कितनी अच्छी है, पानी कितना साफ और नियमित है और बिजली का खर्च कितना पड़ रहा है, इससे तय होता है।

    आज सरगुजा प्रवास के दौरान प्रतापपुर-अंबिकापुर खड़गवां मार्ग पर महानदी पुल का औचक निरीक्षण किया। पुल पर सड़क की स्थिति पर अधिकारियों को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए हैं।

    अधिकारियों को मैदान में उतरकर काम करना होगा, सरगुजा के एसी कमरे वाले अधिकारी चेत जाएं।
    #bjp #Bjpgovernment https://t.co/a3mQoQKz8n

    — Arun Sao (@ArunSao3) October 8, 2026

    विपक्ष के लिए भी सरकार को घेरने का मौका

    सरकार के ही मंत्रियों की ओर से अधिकारियों की कार्यशैली पर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताए जाने से विपक्ष को भी सरकार पर सवाल उठाने का मौका मिल सकता है। हालांकि इन दोनों घटनाओं को सीधे तौर पर पूरे सरकारी सिस्टम की विफलता कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन ये घटनाएं ग्राउंड मॉनिटरिंग और अधिकारियों की जवाबदेही पर जरूर सवाल खड़े करती हैं।

    अब असली सवाल—निरीक्षण के बाद बदलेगा सिस्टम?

    अरुण साव का “AC कमरे वाले अधिकारी चेत जाएं” कहना और विजय शर्मा का सड़क पर मवेशियों को लेकर अधिकारियों को फटकारना, दोनों घटनाएं एक ही सवाल की ओर इशारा करती हैं—क्या सरकारी योजनाओं और फाइलों की मॉनिटरिंग के साथ-साथ उनका वास्तविक ग्राउंड निरीक्षण भी हो रहा है ? क्योंकि आम जनता के लिए सरकार का काम किसी फाइल, बैठक या प्रेस रिलीज में नहीं, बल्कि चलने लायक सड़क, सुरक्षित पुल, साफ पानी, सुरक्षित हाईवे और नियंत्रित बिजली खर्च के रूप में दिखाई देता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि दो दिन के भीतर दो डिप्टी सीएम की फटकार सिर्फ मौके की नाराजगी बनकर रह जाती है या अधिकारियों की जवाबदेही और जमीनी मॉनिटरिंग की व्यवस्था में स्थायी बदलाव भी दिखाई देता है।

    AC कमरे वाले अधिकारी Arun Sao Bridge Inspection CG News CG Politics Damaged Bridge Deputy CM Warning Ground Inspection Ground Reality Infrastructure News Officer Negligence Political News PWD PWD Chhattisgarh Road Condition Surguja Breaking News Surguja News Surguja Visit अधिकारियों की लापरवाही अफसरशाही अरुण साव अरुण साव फटकार औचक निरीक्षण खराब सड़क ग्राउंड पर काम छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज छत्तीसगढ़ राजनीति जर्जर पुल जर्जर सड़क डिप्टी CM अरुण साव पुल निरीक्षण प्रतापपुर-अंबिकापुर-खड़गवां मार्ग प्रशासनिक लापरवाही महानदी पुल लोक निर्माण विभाग विकास कार्य सड़क मरम्मत सड़क-पुल की बदहाली सरकारी व्यवस्था सरकारी सिस्टम सरगुजा सरगुजा दौरा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Don't Miss

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    DW Hindi19/11/2026

    जांजगीर-चांपा 19 नवंबर 2026। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को मिलने के बहाने बुलाना…

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026

    CG ब्रेकिंग: महासमुंद जिला जेल में बंद कैदी की मौत, सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत; हार्ट अटैक की आशंका

    18/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.