Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Ahoi Ashtami 2026: कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संतान की खुशहाली से जुड़ी मान्यता

    10/10/2026

    Vehicle Rules: गाड़ी की RC के पूरे हो गए 15 साल ? लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें रिन्यू कराने का तरीका और फीस

    10/10/2026

    Healthy Tips: हवा में छिपा खतरा! PM2.5 चुपचाप बिगाड़ रहा फेफड़ों और दिल की सेहत, डॉक्टर ने बताया कितना खतरनाक

    10/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»VIDEO : SECL पर भड़के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, बोले- ‘रवैया सुधारें ले SECL’, जटराज में बिना बसाहट मकान तोड़ने पर उठाए सवाल
    छत्तीसगढ़

    VIDEO : SECL पर भड़के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, बोले- ‘रवैया सुधारें ले SECL’, जटराज में बिना बसाहट मकान तोड़ने पर उठाए सवाल

    DW HindiBy DW Hindi08/10/2026Updated:08/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 8 अक्टूबर 2026। कोरबा में एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना के विस्तार और भू-विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर अब सियासी पारा चढ़ गया है। उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने एसईसीएल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि भूमि अधिग्रहण के बाद प्रभावित परिवारों को समय पर बसाहट, मुआवजा और रोजगार देने में प्रबंधन की ओर से अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। मंत्री की नाराजगी ऐसे समय सामने आई है, जब कुसमुंडा परियोजना के विस्तार के लिए चंद्रनगर-जटराज के प्रभावित परिवारों ने बिना पूरी वैकल्पिक बसाहट के मकान खाली कराने का दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है।

    कोरबा प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में मंत्री लखनलाल देवांगन ने एसईसीएल की कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि….‘एसईसीएल का रवैय्या ही थोड़ा खराब है। क्योंकि एसईसीएल पूर्ण रूप से जमीन को अधिग्रहण करती है, न तो सहीं ढंग से बसाहट की व्यवस्था करती है, न सहीं ढंग से नौकरी की व्यवस्था करती है। जटराज का भी अभी बसाहट का पूरा व्यवस्था नहीं हुआ है और ग्रामीणों के घर तोड़े जा रहे है। ये सहीं नहीं है, रही बात एसईसीएल के रवैय्या की तो हमेशा ही खराब रहता है, उसे सुधार करना चाहिए।” शासन-प्रशासन के निर्देशों के बावजूद की जा रही की जा रही मनमानी पर मंत्री देवांगन ने कह दिया कि….“शासन-प्रशासन हमेशा ही एसईसीएल पर उचित मुआवजा, नौकरी और विस्थापन के लिए दबाव बनाता है।

    लेकिन एसईसीएल प्रबंधन ही हमेशा गुमराह करने का प्रयास किया जाता है। जटराज का उदाहरण देते हुए मंत्री ने कहा कि….“अभी बसाहट की पूरी व्यवस्था नहीं हुई है और इसके बावजूद ग्रामीणों के मकान तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने इसे सही प्रक्रिया नहीं बताया और एसईसीएल प्रबंधन को अपना रवैया सुधारने की नसीहत दी।

    सबसे बड़ा सवाल- जब बसाहट पूरी नहीं तो मकान क्यों खाली करा रहे ?

    जटराज का विवाद अब इसी सवाल के इर्द-गिर्द घूम रहा है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि प्रस्तावित बसाहट स्थल पर सड़क, बिजली, पानी समेत कई मूलभूत सुविधाएं अभी पूरी तरह उपलब्ध नहीं हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इसके बावजूद मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। खास बात यह है कि जून 2025 में कोरबा कलेक्टर ने जटराज के पुनर्वास स्थल का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया था कि जब तक पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना स्थल तैयार न हो जाए, तब तक विस्थापन की कार्रवाई शुरू न की जाए। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या उस प्रशासनिक निर्देश का पूरी तरह पालन हुआ ? अगर नहीं हुआ तो जिम्मेदारी किसकी है ?

    मंत्री बोले- जनप्रतिनिधियों की बात पर हामी, बाद में रवैया ढीला

    उद्योग मंत्री ने एसईसीएल के साथ बैठकों के अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि और अधिकारी प्रबंधन से चर्चा करते हैं तो उनकी बातों पर सहमति जताई जाती है, लेकिन बाद में संबंधित कामों को लेकर एसईसीएल का रवैया ढीला पड़ जाता है। यानी मंत्री के आरोपों का केंद्र केवल जटराज का मामला नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों और एसईसीएल प्रबंधन के बीच समन्वय और निर्देशों के पालन का सवाल भी है। मंत्री देवांगन ने कहा कि….”शासन और प्रशासन की ओर से लगातार एसईसीएल पर उचित मुआवजा, रोजगार और विस्थापितों की व्यवस्थित बसाहट के लिए दबाव बनाया जाता है। इसके बावजूद अगर प्रभावित परिवारों को उन्हीं समस्याओं से गुजरना पड़े, तो सवाल एसईसीएल की कार्यप्रणाली पर ही उठेगा।”

    मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि एसईसीएल को अपने रवैये में सुधार करना चाहिए और भारत सरकार के नियमों के तहत काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों के स्तर पर होने वाली लापरवाही से समस्याएं पैदा होती हैं और प्रबंधन को इस अव्यवस्था को समय रहते सुधारना चाहिए। कोरबा में एसईसीएल की परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों की मुआवजा, रोजगार और पुनर्वास की मांग लंबे समय से उठती रही है। कुसमुंडा क्षेत्र के ग्रामीण पहले भी इन मुद्दों को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। एसईसीएल की कार्यप्रणाली पर मंत्री लखनलाल देवांगन की सार्वजनिक नाराजगी को प्रशासन और प्रबंधन के लिए स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा जा सकता है।

    ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यहीं है कि…..क्या मंत्री की फटकार के बाद जटराज के प्रभावित परिवारों को पहले पूरी बसाहट मिलेगी और उसके बाद ही मकान हटाने की कार्रवाई होगी ? क्या एसईसीएल लंबित मुआवजा और रोजगार के मामलों की समयबद्ध समीक्षा करेगा ? और क्या जनप्रतिनिधियों के निर्देशों पर अब सिर्फ हामी नहीं, बल्कि जमीन पर कार्रवाई भी दिखाई देगी ? कुसमुंडा परियोजना का विस्तार कोयला उत्पादन के लिहाज से महत्वपूर्ण है। लेकिन उसके साथ जुड़े भू-विस्थापन और पुनर्वास के सवालों का समाधान भी उतना ही महत्वपूर्ण है। फिलहाल मंत्री की नाराजगी ने एसईसीएल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर बहस को एक बार फिर सामने ला दिया है।

    CG Politics Coal Mine Expansion Industry Minister Korba News Korba Politics Kusmunda Coal Mine Lakhan Lal Dewangan Resettlement SECL SECL Dispute SECL Expansion SECL Kusmunda SECL की मनमानी SECL पर मंत्री की नाराजगी SECL विवाद उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एसईसीएल एसईसीएल प्रबंधन कुसमुंडा खदान कुसमुंडा परियोजना कोयला खदान कोरबा खदान विस्तार चंद्रनगर छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ राजनीति जटराज पुनर्वास भू-विस्थापितों का पुनर्वास भूविस्थापित मंत्री की चेतावनी मुआवजा रोजगार लखन देवांगन लखनलाल देवांगन विस्थापन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    VIDEO: कवर्धा किसान आंदोलन से साय सरकार की की बढ़ाई चिंता ! दीपक बैज ने भाजपा को घेरा; पूछा—अपने वैचारिक परिवार के संगठन की मांगें कब सुनेगी सरकार ?

    10/10/2026

    CG ब्रेकिंग: राजधानी में भीषण सड़क हादसे में पुलिस जवान समेत 2 की मौत, तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत, एक अन्य की हालत गंभीर

    09/10/2026

    CG: कोरबा नगर निगम में अफसरशाही पर सवाल! EE रुचि साहू के खिलाफ ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, भुगतान रोकने और दुर्व्यवहार के आरोप, CM पोर्टल से डिप्टी CM तक पहुंची शिकायत

    09/10/2026
    Don't Miss

    Ahoi Ashtami 2026: कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संतान की खुशहाली से जुड़ी मान्यता

    DW Hindi10/10/2026

    Ahoi Ashtami 2026 Date: अहोई अष्टमी हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है।…

    Vehicle Rules: गाड़ी की RC के पूरे हो गए 15 साल ? लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें रिन्यू कराने का तरीका और फीस

    10/10/2026

    Healthy Tips: हवा में छिपा खतरा! PM2.5 चुपचाप बिगाड़ रहा फेफड़ों और दिल की सेहत, डॉक्टर ने बताया कितना खतरनाक

    10/10/2026

    VIDEO: कवर्धा किसान आंदोलन से साय सरकार की की बढ़ाई चिंता ! दीपक बैज ने भाजपा को घेरा; पूछा—अपने वैचारिक परिवार के संगठन की मांगें कब सुनेगी सरकार ?

    10/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.