Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: राजधानी में बिना RERA पंजीयन प्लॉट बेच रहा था डेवलपर, CGRERA ने महागणपति डेव्हलपर्स पर लगाया 8 लाख का जुर्माना

    07/10/2026

    CG: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई: शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे में 4 साल की देरी, ओरिएंटल इंश्योरेंस 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

    07/10/2026

    CG: कवर्धा-बेमेतरा हाईवे पर ऐसा क्या देख लिया डिप्टी CM विजय शर्मा ने ? देर रात रुकवाया काफिला, अफसरों को लगाई फटकार

    07/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG ब्रेकिंगः महासमुंद में वन विभाग की टीम पर हमला, रेंजर-डिप्टी रेंजर समेत 6 वनकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, जानकारी के बाद मचा हड़कंप
    छत्तीसगढ़

    CG ब्रेकिंगः महासमुंद में वन विभाग की टीम पर हमला, रेंजर-डिप्टी रेंजर समेत 6 वनकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, जानकारी के बाद मचा हड़कंप

    DW HindiBy DW Hindi07/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महासमुंद 7 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन विभाग की टीम के साथ मारपीट और उन्हें बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बागबाहरा वन परिक्षेत्र के तमोरा जंगल में जंगली सूअर के शिकार की सूचना पर जांच के लिए पहुंची वन विभाग की टीम पर 40 से 50 महिला-पुरुषों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान रेंजर, डिप्टी रेंजर, वन रक्षक और वॉचर समेत कुल छह वनकर्मियों को करीब छह घंटे तक जंगल में बंधक बनाए रखा। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बंधक बने वन कर्मियों को छुड़ाया जा सका।

    जानकारी के मुताबिक घटना बागबाहरा वन परिक्षेत्र के तमोरा गांव के कक्ष क्रमांक 95 और 96 की है। वन विभाग को यहां जंगली सूअर के शिकार की जानकारी मिली थी। इसके बाद वन अमला मौके पर जांच और निरीक्षण के लिए पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने वनकर्मियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वन विभाग की प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक टीम के सदस्यों के साथ गाली-गलौज भी की गई। घटना के दौरान बागबाहरा वन परिक्षेत्र के रेंजर नवीन वर्मा, आमाकोनी के डिप्टी रेंजर नवीन शर्मा और चौकीदार राकेश ध्रुव समेत छह वनकर्मियों को जंगल में बंधक बनाए जाने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि वनकर्मियों को करीब छह घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया।

    रात में पहुंची पुलिस, वनकर्मियों को कराया गया मुक्त

    इस दौरान उन्होंने मोबाइल फोन के जरिए वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हुए. रात में ही टीम मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए वनकर्मियों को वहां से बाहर निकाला गया। घटना में घायल वन अधिकारियों और कर्मचारियों का रात में ही स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।

    घने जंगल में जांच के लिए पहुंची सरकारी टीम को घेरकर कथित तौर पर मारपीट और कई घंटे तक बंधक बनाए जाने की घटना ने वन अमले की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासतौर पर वन अपराधों और अवैध शिकार की जांच के दौरान मैदानी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर विभाग के सामने चुनौती बढ़ती दिख रही है। फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि हमले में कौन-कौन लोग शामिल थे और वन विभाग की टीम के साथ मारपीट की पूरी घटना किस परिस्थितियों में हुई।

    6 वनकर्मी बंधक Bagbahara Crime News Bagbahara News Breaking News Breaking News Chhattisgarh CG Crime News CG News Forest Department Attack Forest Officer Attack Forest Workers Hindi News Latest News Mahasamund Crime News Wild Boar Hunting अवैध शिकार छत्तीसगढ़ क्राइम छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज डिप्टी रेंजर तमोरा पुलिस कार्रवाई बागबाहरा महासमुंद महासमुंद न्यूज रेंजर पर हमला वन अतिक्रमण वन अधिकारियों पर हमला वन अपराध वन विभाग वन विभाग की टीम पर हमला वनकर्मियों से मारपीट वनकर्मी वनकर्मी बंधक वन्यजीव शिकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: राजधानी में बिना RERA पंजीयन प्लॉट बेच रहा था डेवलपर, CGRERA ने महागणपति डेव्हलपर्स पर लगाया 8 लाख का जुर्माना

    07/10/2026

    CG: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई: शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे में 4 साल की देरी, ओरिएंटल इंश्योरेंस 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

    07/10/2026

    CG: कवर्धा-बेमेतरा हाईवे पर ऐसा क्या देख लिया डिप्टी CM विजय शर्मा ने ? देर रात रुकवाया काफिला, अफसरों को लगाई फटकार

    07/10/2026
    Don't Miss

    CG: राजधानी में बिना RERA पंजीयन प्लॉट बेच रहा था डेवलपर, CGRERA ने महागणपति डेव्हलपर्स पर लगाया 8 लाख का जुर्माना

    DW Hindi07/10/2026

    रायपुर 7 अक्टूबर 2026। बिना RERA पंजीयन के प्लॉटेड ले-आउट में भूखंडों की बिक्री करना महागणपति…

    CG: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई: शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे में 4 साल की देरी, ओरिएंटल इंश्योरेंस 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

    07/10/2026

    CG: कवर्धा-बेमेतरा हाईवे पर ऐसा क्या देख लिया डिप्टी CM विजय शर्मा ने ? देर रात रुकवाया काफिला, अफसरों को लगाई फटकार

    07/10/2026

    CG: गरियाबंद के इस गांव में 15 साल से पुल का इंतजार, सती नाला में फिर पलटा ट्रैक्टर; हादसों के बाद भी प्रशासन बेपरवाह !

    07/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.