Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: राजधानी में बिना RERA पंजीयन प्लॉट बेच रहा था डेवलपर, CGRERA ने महागणपति डेव्हलपर्स पर लगाया 8 लाख का जुर्माना

    07/10/2026

    CG: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई: शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे में 4 साल की देरी, ओरिएंटल इंश्योरेंस 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

    07/10/2026

    CG: कवर्धा-बेमेतरा हाईवे पर ऐसा क्या देख लिया डिप्टी CM विजय शर्मा ने ? देर रात रुकवाया काफिला, अफसरों को लगाई फटकार

    07/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»Video : रायपुर में आवारा सांड का आतंक….15 लोगों पर हमला, बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग को दौड़ाकर मारा, हालत गंभीर, देखिये घटना का Video
    छत्तीसगढ़

    Video : रायपुर में आवारा सांड का आतंक….15 लोगों पर हमला, बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग को दौड़ाकर मारा, हालत गंभीर, देखिये घटना का Video

    DW HindiBy DW Hindi07/10/2026Updated:07/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 7 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर में आवारा सांड के आतंक से हड़कंप मच गया। डीडी नगर इलाके के कंचनगंगा फेस-2, सेक्टर-2 और बंजारी नगर क्षेत्र में एक सांड ने सड़क पर चल रहे करीब 15 लोगों पर हमला कर दिया। घटना में कांग्रेस नेता कल्पना पटेल समेत कई लोग घायल हुए हैं। वहीं एक बुजुर्ग पर सांड के हमले का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह घर के बाहर बच्चे को गोद में लिए खड़े नजर आते हैं और सांड अचानक उन पर हमला कर देता है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों को सड़कों पर निकलने में डर लग रहा है। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं कांग्रेस नेता कल्पना पटेल का बालाजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    जानकारी के मुताबिक, सांड ने कंचनगंगा फेस-2, सेक्टर-2 और बंजारी नगर क्षेत्र में एक के बाद एक करीब 15 लोगों पर हमला किया। घटना में कांग्रेस नेता कल्पना पटेल समेत 15 लोगों को चोटें आई हैं। सेक्टर-2 के रहने वाले देवनारायण शर्मा पर भी सांड ने पीछे से हमला किया है। बताया जा रहा है कि सेक्टर-2 निवासी देवनारायण शर्मा अपने एक साल के पोते को गोद में लेकर घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले से वह संभल नहीं सके और सांड उन्हें दौड़ाकर मारता रहा। घटना के बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    काउ कैचर से नहीं पकड़ा गया सांड, वन विभाग को बुलाना पड़ा

    सांड के उत्पात की सूचना मिलने के बाद नगर निगम के जोन क्रमांक-5 की टीम काउ कैचर लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने काफी देर तक सांड को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह काबू में नहीं आया। स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने वन विभाग से मदद मांगी। इसके बाद वन विभाग-जंगल सफारी की टीम और भाठागांव पशु चिकित्सालय के डॉक्टर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद टीम ने ट्रैंक्विलाइजर गन से सांड को बेहोशी का इंजेक्शन दिया। सांड के बेहोश होने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से काबू में लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए जोन-5 के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

    दो महीने पहले कुत्ते ने काटा था, रेबीज की आशंका

    गौ सेवकों के मुताबिक करीब दो महीने पहले इस सांड को कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद उसके आक्रामक होने की बात सामने आई है। हालांकि, सांड को रेबीज है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फिलहाल पशु चिकित्सकों की निगरानी में उसका परीक्षण और उपचार किया जा रहा है। सांड के लगातार हमले के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना का CCTV सामने आने के बाद लोगों में आवारा मवेशियों को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

    वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “भाजपा विधायक राजेश मूणत के कार्यकाल में क्षेत्र की यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।” राजनीतिक बयानबाजी के बीच इस घटना ने राजधानी में आवारा मवेशियों की समस्या और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों के कारण पहले भी दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस घटना के बाद लोगों ने नगर निगम से ऐसे मवेशियों को लेकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

    Breaking News Bull Attack CG Crime News CG News DD नगर Hindi News Latest News Public Safety Rabies Suspected Raipur Bull Attack Raipur Crime News Rajesh Munat Stray Bull Attack Tranquilizer Gun Vikas Upadhyay आवारा पशु आवारा पशुओं का आतंक आवारा मवेशी आवारा सांड कंचनगंगा फेज-2 कल्पना पटेल गौ सेवक छत्तीसगढ़ न्यूज डीडी नगर नगर निगम रायपुर बच्चे को गोद में लेकर हमला बनजारीनगर बुजुर्ग पर हमला राजधानी रायपुर राजेश मूणत रायपुर रायपुर क्राइम रायपुर नगर निगम रायपुर न्यूज रायपुर में सांड का आतंक रायपुर हादसा रेबीज की आशंका वन विभाग विकास उपाध्याय सांड का हमला सांड ने किया हमला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: राजधानी में बिना RERA पंजीयन प्लॉट बेच रहा था डेवलपर, CGRERA ने महागणपति डेव्हलपर्स पर लगाया 8 लाख का जुर्माना

    07/10/2026

    CG: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई: शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे में 4 साल की देरी, ओरिएंटल इंश्योरेंस 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

    07/10/2026

    CG: कवर्धा-बेमेतरा हाईवे पर ऐसा क्या देख लिया डिप्टी CM विजय शर्मा ने ? देर रात रुकवाया काफिला, अफसरों को लगाई फटकार

    07/10/2026
    Don't Miss

    CG: राजधानी में बिना RERA पंजीयन प्लॉट बेच रहा था डेवलपर, CGRERA ने महागणपति डेव्हलपर्स पर लगाया 8 लाख का जुर्माना

    DW Hindi07/10/2026

    रायपुर 7 अक्टूबर 2026। बिना RERA पंजीयन के प्लॉटेड ले-आउट में भूखंडों की बिक्री करना महागणपति…

    CG: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई: शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे में 4 साल की देरी, ओरिएंटल इंश्योरेंस 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

    07/10/2026

    CG: कवर्धा-बेमेतरा हाईवे पर ऐसा क्या देख लिया डिप्टी CM विजय शर्मा ने ? देर रात रुकवाया काफिला, अफसरों को लगाई फटकार

    07/10/2026

    CG: गरियाबंद के इस गांव में 15 साल से पुल का इंतजार, सती नाला में फिर पलटा ट्रैक्टर; हादसों के बाद भी प्रशासन बेपरवाह !

    07/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.