Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Bailadila Mining Protest: नंदराज पर्वत पर फिर बढ़ा खनन का विरोध, 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद; 7200 पेड़ों की कटाई पर उठे सवाल

    06/10/2026

    बड़ी खबर: CEC के खिलाफ INDIA Bloc का हल्लाबोल! पुलिस ने रोका मार्च, राहुल-प्रियंका समेत 200 से ज्यादा सांसद धरने पर

    06/10/2026

    CG: छात्रा पर एसिड अटैक- लव प्रपोजल ठुकराने पर रची खौफनाक साजिश, दोस्त से करवाया हमला; पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

    06/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG ब्रेकिंग : तहसील कार्यालय में ACB का छापा से हड़कंप,10 हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार, इस काम के एवज में ले रहा था रिश्वत
    छत्तीसगढ़

    CG ब्रेकिंग : तहसील कार्यालय में ACB का छापा से हड़कंप,10 हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार, इस काम के एवज में ले रहा था रिश्वत

    DW HindiBy DW Hindi05/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धमतरी 5 अक्टूबर 2026। धमतरी जिले से भ्रष्टाचार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कुरूद तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो  ने कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जमीन डायवर्सन के काम के बदले रिश्वत मांगने की की जा रही थी। पीड़ित शख्स ने इसकी शिकायत एसीबी में कर दी। जिसके बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।

    जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कुरूद तहसील कार्यालय से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता प्रशांत चंद्राकर रियल एस्टेट कारोबारी हैं। उन्हें अपनी जमीन का डायवर्सन कराना था। आरोप है कि इस काम को आगे बढ़ाने के एवज में कुरूद तहसील कार्यालय में पदस्थ भुवनेश्वर कुमार सूर्यवंशी ने उनसे 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। रिश्वत की मांग से परेशान कारोबारी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का नियमानुसार सत्यापन कराया।

    सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप की पूरी योजना तैयार की। तय रणनीति के तहत ACB की टीम कुरूद तहसील कार्यालय पहुंची और शिकायतकर्ता के माध्यम से आरोपी तक रिश्वत की रकम पहुंचाई गई। जैसे ही भुवनेश्वर कुमार सूर्यवंशी ने 10 हजार रुपये अपने हाथ में लिए, पहले से मुस्तैद ACB की टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे पकड़ लिया। ACB की कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है।

    कार्रवाई के बाद ACB की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। ACB अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि रिश्वत की इस कार्रवाई में आरोपी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका या संलिप्तता तो नहीं थी। फिलहाल ACB की कार्रवाई के बाद कुरूद तहसील कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

    ACB ACB Trap Breaking News CG News Crime News Dhamtari Crime Dhamtari News Kurud News Kurud तहसील Latest News एंटी करप्शन ब्यूरो कुरूद कुरूद तहसील कार्यालय छत्तीसगढ़ न्यूज जमीन डायवर्सन तहसील कार्यालय धमतरी प्रशांत चंद्राकर भुवनेश्वर कुमार सूर्यवंशी भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई रिश्वत रिश्वत मामला रिश्वत लेते गिरफ्तार रिश्वतखोरी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Bailadila Mining Protest: नंदराज पर्वत पर फिर बढ़ा खनन का विरोध, 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद; 7200 पेड़ों की कटाई पर उठे सवाल

    06/10/2026

    बड़ी खबर: CEC के खिलाफ INDIA Bloc का हल्लाबोल! पुलिस ने रोका मार्च, राहुल-प्रियंका समेत 200 से ज्यादा सांसद धरने पर

    06/10/2026

    CG: छात्रा पर एसिड अटैक- लव प्रपोजल ठुकराने पर रची खौफनाक साजिश, दोस्त से करवाया हमला; पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

    06/10/2026
    Don't Miss

    Bailadila Mining Protest: नंदराज पर्वत पर फिर बढ़ा खनन का विरोध, 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद; 7200 पेड़ों की कटाई पर उठे सवाल

    DW Hindi06/10/2026

    दंतेवाड़ा 6 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बैलाडीला के डिपॉजिट-13 और नंदराज पर्वत क्षेत्र…

    बड़ी खबर: CEC के खिलाफ INDIA Bloc का हल्लाबोल! पुलिस ने रोका मार्च, राहुल-प्रियंका समेत 200 से ज्यादा सांसद धरने पर

    06/10/2026

    CG: छात्रा पर एसिड अटैक- लव प्रपोजल ठुकराने पर रची खौफनाक साजिश, दोस्त से करवाया हमला; पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

    06/10/2026

    CG: बलरामपुर में शादीशुदा प्रेमिका की खौफनाक साजिश! अफेयर खत्म करने पति संग मिलकर प्रेमी की हत्या, सिर-धड़ किए अलग; लाश देख पुलिस भी रह गई हैरान

    06/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.