Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Health Tips: काले चने खाने का सही समय क्या है ? जानिए भीगे चने के फायदे और सेवन का सही तरीका

    07/10/2026

    Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या कब है ? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, श्राद्ध विधि और दीपदान के खास उपाय

    07/10/2026

    CG: गृहमंत्री का ‘निज सहायक’ बनकर रचा ठगी का खेल, 15 लोगों से 25 लाख ऐंठे, दो गिरफ्तार

    07/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»सेहत»Everest जीरा पाउडर पर FSSAI की सख्ती, कीटनाशक अवशेष मिले; तुरंत चेक करें बैच नंबर
    सेहत

    Everest जीरा पाउडर पर FSSAI की सख्ती, कीटनाशक अवशेष मिले; तुरंत चेक करें बैच नंबर

    DW HindiBy DW Hindi05/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली 5 अक्टूबर 2026। अगर आपके किचन में Everest का जीरा पाउडर रखा है, तो इस्तेमाल करने से पहले पैकेट का बैच नंबर जरूर जांच लें। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने Everest के प्री-पैक्ड जीरा पाउडर के एक बैच को बाजार से तत्काल वापस मंगाने का आदेश दिया है। FSSAI की जांच में इस बैच के सैंपल में Azoxystrobin और Thiamethoxam नाम के कीटनाशकों के अवशेष निर्धारित अधिकतम सीमा से अधिक पाए गए। इसके बाद संबंधित उत्पाद के सैंपल को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत ‘असुरक्षित’ घोषित किया गया।

    FSSAI की कार्रवाई Batch No. E080668761 वाले Everest प्री-पैक्ड जीरा पाउडर पर हुई है। इसलिए उपभोक्ताओं को अपने घर में रखे Everest जीरा पाउडर के पैकेट पर बैच नंबर जरूर जांच लेना चाहिए। अगर आपके पैकेट पर बैच नंबर E080668761 लिखा है, तो उसका इस्तेमाल नहीं करें। FSSAI के मुताबिक खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट में Azoxystrobin और Thiamethoxam के अवशेष निर्धारित अधिकतम सीमा से ज्यादा पाए गए थे। इसके बाद संबंधित खाद्य कारोबारी को रिपोर्ट के खिलाफ अपील का अवसर दिया गया। सैंपल को Referral Food Laboratory में दोबारा जांच के लिए भेजा गया। दूसरी जांच में भी उत्पाद को असुरक्षित पाया गया।इसके बाद FSSAI ने पूरे संबंधित बैच को बाजार से तत्काल वापस मंगाने का निर्देश दिया।

    घर में रखा है तो क्या करें ?

    सबसे पहले Everest जीरा पाउडर के पैकेट पर Batch No. देखें।

    • Batch No. E080668761 है तो इसका इस्तेमाल न करें।
    • इसे अलग रख दें और रिकॉल संबंधी निर्देशों का पालन करें।
    • दूसरे बैच के उत्पाद को इस विशेष रिकॉल में शामिल न समझें, क्योंकि कार्रवाई संबंधित बैच पर है।
    • FSSAI की आधिकारिक Food Recall जानकारी भी देखी जा सकती है।

    क्यों जरूरी है बैच नंबर चेक करना

    फूड रिकॉल का मतलब किसी ऐसे खाद्य उत्पाद को बाजार से हटाना है जो खाद्य सुरक्षा कानून या मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया हो और जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। FSSAI के मुताबिक ऐसे मामलों में संबंधित खाद्य उत्पाद को बाजार और उपभोक्ताओं से वापस लेने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसलिए अगर आपके किचन में Everest जीरा पाउडर है, तो पैकेट खोलकर इस्तेमाल करने से पहले एक बार बैच नंबर जरूर देख लें।

    Azoxystrobin Batch E080668761 Consumer Alert Consumer News E080668761 Everest Cumin Powder Everest Jeera Powder Everest Jeera Recall Everest Masala Everest Masala News Everest Recall Food Recall Food Safety Food Safety News FSSAI FSSAI Action FSSAI Alert FSSAI Food Recall FSSAI Recall India News Kitchen Alert Latest News Pesticide Residues Thiamethoxam एवरेस्ट जीरा पाउडर एवरेस्ट मसाला खाद्य सुरक्षा जीरा पाउडर जीरा पाउडर रिकॉल मसाला रिकॉल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Health Tips: काले चने खाने का सही समय क्या है ? जानिए भीगे चने के फायदे और सेवन का सही तरीका

    07/10/2026

    CG: गृहमंत्री का ‘निज सहायक’ बनकर रचा ठगी का खेल, 15 लोगों से 25 लाख ऐंठे, दो गिरफ्तार

    07/10/2026

    VIDEO: बालोद में एसिड अटैक के आरोपियों पर भीड़ का हमला, पुलिस से झूमाझटकी; कोर्ट के बाहर डेढ़ घंटे तक हंगामा

    07/10/2026
    Don't Miss

    Health Tips: काले चने खाने का सही समय क्या है ? जानिए भीगे चने के फायदे और सेवन का सही तरीका

    DW Hindi07/10/2026

    Health Tips: काले चने भारतीय खान-पान का हिस्सा होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर…

    Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या कब है ? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, श्राद्ध विधि और दीपदान के खास उपाय

    07/10/2026

    CG: गृहमंत्री का ‘निज सहायक’ बनकर रचा ठगी का खेल, 15 लोगों से 25 लाख ऐंठे, दो गिरफ्तार

    07/10/2026

    VIDEO: बालोद में एसिड अटैक के आरोपियों पर भीड़ का हमला, पुलिस से झूमाझटकी; कोर्ट के बाहर डेढ़ घंटे तक हंगामा

    07/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.