Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: महादेव ऑनलाइन सट्टा केस: ED की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कैटरर राहुल मक्कर और रियल एस्टेट कारोबारी ग्रोवर परिवार के ठिकानों पर छापे

    27/11/2026

    CG: NIT के पूर्व छात्र ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पुलिस ने किया अरेस्ट

    27/11/2026

    CG: स्कूल से 4 साल के मासूम के साथ हैवानियत, घर लौटने पर छात्र के कपड़े बदलते ही सामने आया ऐसा सच कि परिवार के उड़ गए होश!

    26/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 27
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: कोरबा में दिनदहाड़े सड़क पर बवाल, पिता-पुत्र की पिटाई और चाकू से हमले का VIDEO वायरल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
    छत्तीसगढ़

    CG: कोरबा में दिनदहाड़े सड़क पर बवाल, पिता-पुत्र की पिटाई और चाकू से हमले का VIDEO वायरल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    DW HindiBy DW Hindi02/10/2026Updated:02/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 2 अक्टूबर 2026। कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। दीपका चौक जैसे व्यस्त इलाके में किन्नरों और दो लोगों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक युवक द्वारा चाकू से हमला किए जाने का दृश्य भी वीडियो में नजर आ रहा है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद अपराध दर्ज करने के लिए पुलिस देर शाम तक शिकायत का इंतजार करती रही। दीपका क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर पुलिस की कार्य प्रणाली और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये है।

    जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम दीपका थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आज सुबह के वक्त किन्नर समाज के लोग दीपका क्षेत्र में घूम-घूमकर ढोलक बजाते हुए स्थानीय दुकान और घरों में जाकर आशीर्वाद देने के साथ बधाई मांग रहे थे। इसी दौरान वे दीपका चौक स्थित संजय पान पैलेस के बाहर पहुंचे। किन्नर बधाई के पैसों की मांग कर रहे थे, इसी बीच दुकान पर किसी बात को लेकर किन्नरों और वहां मौजूद दो लोगों के बीच विवाद हो गया। और देखते ही देखते बहस खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद एकाएक किन्नर और दूसरा पक्ष बीच सड़क पर ही हाथापाई पर उतारू हो गये। मारपीट के दौरान दुकान के सामने लगा टीन शेड और लकड़ी का ढांचा भी ढहकर गिर गया।

    पिता से विवाद की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचा बेटा

    बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान पंकज सिंह के साथ मारपीट हुई। पिता के साथ विवाद की जानकारी मिलने पर उनका बेटा प्रतीक सिंह भी मौके पर पहुंचा। आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान पिता-पुत्र दोनों के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान किन्नरों के साथ मौजूद एक युवक द्वारा चाकू से हमला किए जाने की बात भी सामने आई है। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में चाकू लेकर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना में पंकज सिंह के घायल होने की जानकारी सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    पहले शिकायत नहीं मिलने की बात, देर शाम दोनों पक्ष पहुंचे थाने

    आपको बता दे दीपका थाना क्षेत्र में मारपीट का ये पूरा घटनाक्रम सुबह 11 से 12 बजें के बीच का बताया जा रहा है। घटना के बाद दोपहर करीब 3 बजें के लगभग जब मीडिया ने दीपका पुलिस से मामले की जानकारी ली गई, तब थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि शुरुआत में दोनों पक्षों में से किसी की ओर से थाने में शिकायत नहीं मिली है। थाना प्रभारी के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि घटना के करीब 6 घंटे बाद देर शाम दोनों पक्ष अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे, इसके बाद जाकर पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों का मुलाहिजा कराने के साथ कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी।

    Crime News Crime News Chhattisgarh Deepka Fight Korba Crime News Korba News कानून व्यवस्था कानून व्यवस्था पर सवाल कोरबा चाकू से हमला छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ न्यूज दिनदहाड़े मारपीट दीपका दीपका क्राइम न्यूज़ दीपका चौक दीपका थाना दीपका न्यूज दीपका पुलिस दीपका मारपीट पिता पुत्र हमला पिता-पुत्र की पिटाई पुलिस कार्रवाई मारपीट VIDEO वायरल मारपीट का VIDEO वायरल वीडियो सड़क पर मारपीट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: महादेव ऑनलाइन सट्टा केस: ED की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कैटरर राहुल मक्कर और रियल एस्टेट कारोबारी ग्रोवर परिवार के ठिकानों पर छापे

    27/11/2026

    CG: NIT के पूर्व छात्र ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पुलिस ने किया अरेस्ट

    27/11/2026

    CG: स्कूल से 4 साल के मासूम के साथ हैवानियत, घर लौटने पर छात्र के कपड़े बदलते ही सामने आया ऐसा सच कि परिवार के उड़ गए होश!

    26/11/2026
    Don't Miss

    CG: महादेव ऑनलाइन सट्टा केस: ED की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कैटरर राहुल मक्कर और रियल एस्टेट कारोबारी ग्रोवर परिवार के ठिकानों पर छापे

    DW Hindi27/11/2026

    रायपुर 27 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में…

    CG: NIT के पूर्व छात्र ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पुलिस ने किया अरेस्ट

    27/11/2026

    CG: स्कूल से 4 साल के मासूम के साथ हैवानियत, घर लौटने पर छात्र के कपड़े बदलते ही सामने आया ऐसा सच कि परिवार के उड़ गए होश!

    26/11/2026

    CG: रायपुर में आज BJP मनाएगी संविधान गौरव दिवस, CM साय होंगे शामिल; अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    26/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.