Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: कोरबा में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, 10 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू; 35 हजार तक मिलेगा मानदेय

    06/10/2026

    CG Politics: रिसाली चुनाव से पहले भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘न तनख्वाह के लिए पैसा, न पेंशन देने के लिए’

    06/10/2026

    CG Politics: युवा कांग्रेस चुनाव पर घमासान, अपने ही नेता ने उठाए सवाल तो BJP ने साधा निशाना; ‘लोकतंत्र’ के दावे पर कांग्रेस से पूछे सवाल

    06/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»बड़ी ख़बर»Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद पर आज अहम बैठक, अमित शाह की मौजूदगी में CM साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री करेंगे चर्चा
    बड़ी ख़बर

    Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद पर आज अहम बैठक, अमित शाह की मौजूदगी में CM साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री करेंगे चर्चा

    DW HindiBy DW Hindi01/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए आज अहम बैठक होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में दोनों राज्यों के बीच महानदी के जल बंटवारे और प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महानदी के विषय पर बैठक होगी, जिसमें जल बंटवारे और प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर दोनों राज्यों के पक्षों पर चर्चा की जाएगी।

    महानदी विवाद के समाधान को लेकर हाल ही में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच बातचीत हुई थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर दौरे के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की उम्मीद जताई थी। इससे पहले 30 जुलाई को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी दोनों राज्यों ने बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने पर सहमति जताई थी। महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण ने भी आपसी समझौते की संभावनाओं का समर्थन किया है।

    एक दशक से अधिक समय से चल रहा विवाद

    छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी के पानी को लेकर विवाद एक दशक से अधिक समय से जारी है। ओडिशा का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में महानदी के ऊपरी हिस्से में बनाए गए बैराजों के कारण नदी के निचले प्रवाह पर असर पड़ता है। विशेषकर कम बारिश और सूखे की स्थिति में ओडिशा को पर्याप्त पानी मिलने को लेकर चिंता जताई जाती रही है। ओडिशा सरकार ने वर्ष 2016 में छत्तीसगढ़ में बैराजों के निर्माण को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वर्ष 2018 में महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण का गठन किया गया।

    महानदी का पानी दोनों राज्यों के लिए सिंचाई, पेयजल और औद्योगिक जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। ऐसे में जल बंटवारे को लेकर सहमति बनना दोनों राज्यों के लिए अहम माना जा रहा है। अब सबकी नजर आज होने वाली बैठक पर है। दोनों राज्यों के बीच जल बंटवारे और नदी प्रबंधन को लेकर क्या सहमति बनती है, यह बैठक के नतीजों के बाद स्पष्ट होगा। फिलहाल विवाद के पूरी तरह समाप्त होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    Central Water Commission CG Latest News Chhattisgarh Odisha Water Sharing CM विष्णु देव साय Mahanadi River Dispute Mahanadi Water Dispute Odisha News अमित शाह ओडिशा CM मोहन चरण माझी ओडिशा की राजनीति छत्तीसगढ़ ओडिशा विवाद छत्तीसगढ़ की राजनीति छत्तीसगढ़ न्यूज जल शक्ति मंत्रालय महानदी जल बंटवारा महानदी जल विवाद महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण महानदी बैराज विवाद महानदी विवाद समाधान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: कोरबा में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, 10 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू; 35 हजार तक मिलेगा मानदेय

    06/10/2026

    CG Politics: रिसाली चुनाव से पहले भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘न तनख्वाह के लिए पैसा, न पेंशन देने के लिए’

    06/10/2026

    CG Politics: युवा कांग्रेस चुनाव पर घमासान, अपने ही नेता ने उठाए सवाल तो BJP ने साधा निशाना; ‘लोकतंत्र’ के दावे पर कांग्रेस से पूछे सवाल

    06/10/2026
    Don't Miss

    CG: कोरबा में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, 10 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू; 35 हजार तक मिलेगा मानदेय

    DW Hindi06/10/2026

    कोरबा, 05 अक्टूबर 2026। दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों के अस्थायी नियोजन के लिए…

    CG Politics: रिसाली चुनाव से पहले भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘न तनख्वाह के लिए पैसा, न पेंशन देने के लिए’

    06/10/2026

    CG Politics: युवा कांग्रेस चुनाव पर घमासान, अपने ही नेता ने उठाए सवाल तो BJP ने साधा निशाना; ‘लोकतंत्र’ के दावे पर कांग्रेस से पूछे सवाल

    06/10/2026

    CG: बारिश के बाद सड़कों के काम को मिलेगी रफ्तार, धमतरी में 101 करोड़ के 6 प्रोजेक्ट मंजूर

    06/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.