Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: नशे में ड्यूटी और सरकारी वाहन का एक्सीडेंट, बलरामपुर SP का बड़ा एक्शन; आरक्षक बर्खास्त

    20/09/2026

    CG: मुख्यमंत्री ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन कार्यक्रम का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने कहा….BMC का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में साबित होगा मील का पत्थर

    20/09/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की घर वापसी शुरू, 20 नेताओं का निष्कासन रद्द; संगठन में फिर सक्रिय होने का रास्ता खुला

    20/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: नशे में ड्यूटी और सरकारी वाहन का एक्सीडेंट, बलरामपुर SP का बड़ा एक्शन; आरक्षक बर्खास्त
    छत्तीसगढ़

    CG: नशे में ड्यूटी और सरकारी वाहन का एक्सीडेंट, बलरामपुर SP का बड़ा एक्शन; आरक्षक बर्खास्त

    DW HindiBy DW Hindi20/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलरामपुर 20 सितंबर 2026। बलरामपुर जिले में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में सरकारी वाहन चलाने और उसे दुर्घटनाग्रस्त करने के मामले में बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कड़ा एक्शन लिया है। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित होने के बाद एसपी ने आरक्षक संजय मारकण्डे को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और ड्यूटी के दौरान लापरवाही के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक मामला 7 जुलाई 2026 की रात का है। चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर क्षेत्र में संचालित डायल 112 वाहन क्रमांक CG-03-A-2749 में आरक्षक संजय मारकण्डे और चालक ओमप्रकाश यादव की ड्यूटी थी। रात करीब 11:40 बजे एक इवेंट की सूचना मिलने पर दोनों डायल 112 वाहन से ग्राम सिवरी बरतीकला की ओर रवाना हुए। इसी दौरान वाड्रफनगर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर न्यू पंचवटी ढाबा के पास डायल 112 वाहन सामने से आ रही पिकअप UP-64-CT-1055 से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरकारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    हादसे के बाद मौके पर पहुंची टीम को आरक्षक और चालक के व्यवहार से उनके नशे में होने का संदेह हुआ। दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर में डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया। जांच में दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन और सरकारी वाहन का दुर्घटनाग्रस्त होना पुलिस विभाग के लिए गंभीर अनुशासनात्मक मामला माना गया। घटना के बाद मामले की विभागीय जांच कराई गई। जांच में आरक्षक संजय मारकण्डे के खिलाफ ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने, नशे की हालत में सरकारी वाहन को दुर्घटनाग्रस्त करने, घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और गंभीर कदाचरण के आरोप प्रमाणित पाए गए।

    जांच रिपोर्ट के आधार पर बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने 19 सितंबर 2026 को बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है।  डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवा में तैनात पुलिसकर्मियों से सतर्कता और जिम्मेदारी की अपेक्षा रहती है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान शराब के सेवन और सरकारी वाहन को दुर्घटनाग्रस्त करने के मामले में एसपी द्वारा सीधे पुलिस सेवा से पृथक किए जाने की कार्रवाई विभाग में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक के इस फैसले से ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों में सख्ती का संदेश गया है।

    Breaking News CG News Departmental Inquiry Police Constable News Police Department SP Vaibhav Banker आरक्षक बर्खास्त छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ पुलिस डायल 112 ड्यूटी में शराब नशे में ड्यूटी पुलिस अनुशासन पुलिस कार्रवाई पुलिस विभाग कार्रवाई बलरामपुर SP बलरामपुर न्यूज बलरामपुर पुलिस सरकारी वाहन एक्सीडेंट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: मुख्यमंत्री ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन कार्यक्रम का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने कहा….BMC का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में साबित होगा मील का पत्थर

    20/09/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की घर वापसी शुरू, 20 नेताओं का निष्कासन रद्द; संगठन में फिर सक्रिय होने का रास्ता खुला

    20/09/2026

    CG: महासमुंद के सरकारी स्कूल में वेतन घोटाला, प्राचार्य समेत दो निलंबित; लिपिक ने खुद को व्याख्याता बताकर 8 महीने तक ली सैलरी, 13 लाख की गड़बड़ी

    20/09/2026
    Don't Miss

    CG: नशे में ड्यूटी और सरकारी वाहन का एक्सीडेंट, बलरामपुर SP का बड़ा एक्शन; आरक्षक बर्खास्त

    DW Hindi20/09/2026

    बलरामपुर 20 सितंबर 2026। बलरामपुर जिले में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में सरकारी…

    CG: मुख्यमंत्री ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन कार्यक्रम का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने कहा….BMC का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में साबित होगा मील का पत्थर

    20/09/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की घर वापसी शुरू, 20 नेताओं का निष्कासन रद्द; संगठन में फिर सक्रिय होने का रास्ता खुला

    20/09/2026

    CG: महासमुंद के सरकारी स्कूल में वेतन घोटाला, प्राचार्य समेत दो निलंबित; लिपिक ने खुद को व्याख्याता बताकर 8 महीने तक ली सैलरी, 13 लाख की गड़बड़ी

    20/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.