Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG Politics: ‘CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं’… दीपक बैज का बड़ा हमला, बोले- BJP के नाराज ‘फूफा’ जल्द कांग्रेस में आएंगे !
    छत्तीसगढ़

    CG Politics: ‘CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं’… दीपक बैज का बड़ा हमला, बोले- BJP के नाराज ‘फूफा’ जल्द कांग्रेस में आएंगे !

    DW HindiBy DW Hindi12/09/2026Updated:12/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर 12 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की सियासत में कांग्रेस ने संगठन मजबूत करने के साथ ही बीजेपी पर हमले तेज कर दिए हैं। बिलासपुर में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री की आदिवासी पहचान पर सवाल उठाते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री आदिवासी नहीं, बनवासी हैं।” बैज ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री वास्तव में आदिवासी होते तो आदिवासी दिवस के मौके पर समाज को बधाई देते। बैज यहीं नहीं रूके उन्होने हाल ही में भाजपा सरकार में मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई और गुरु बालदास के बेटे ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा। और कहा कि…“भाजपा के नाराज फूफा बहुत जल्द कांग्रेस में आने की तैयारी कर रहे हैं। समय का इंतजार करिए, भारतीय जनता पार्टी अपने आप को बचा नहीं पाएगी।”

    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में सत्ताधारी बीजेपी और विपक्ष में बैठी कांग्रेस दोनों एक-दूसरे पर लगातार हमलावर बनी हुई है। हर एक मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर सवाल खड़े कर जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत बनाने की जुगत लगे हुए है। ऐसे में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एक बार फिर मुख्यमंत्री साय और बीजेपी के नाराज नेताओं को लेकर तीखा हमला बोला है। दरअसल बिलासपुर में तीन दिवसीय संभाग स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन का मौका था, लेकिन इस शिविर में भी दीपक बैज ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री की आदिवासी पहचान पर सवाल उठाते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री आदिवासी नहीं, बनवासी हैं।” बैज ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री वास्तव में आदिवासी होते तो आदिवासी दिवस के मौके पर समाज को बधाई देते।

    बैज यहीं नहीं रूके उन्होने हाल ही में भाजपा सरकार में मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई और गुरु बालदास के बेटे ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा। और कहा कि…“भाजपा के नाराज फूफा बहुत जल्द कांग्रेस में आने की तैयारी कर रहे हैं। समय का इंतजार करिए, भारतीय जनता पार्टी अपने आप को बचा नहीं पाएगी।” दीपक बैज के बयान का राजनीतिक संदेश साफ है। कांग्रेस अब ढाल दास की एंट्री को केवल एक नेता के पार्टी बदलने की घटना के तौर पर नहीं, बल्कि बीजेपी के भीतर असंतोष का संकेत बताने की कोशिश कर रही है। बैज का दावा है कि ढाल दास के बाद आने वाले दिनों में भाजपा के और नाराज नेता कांग्रेस का रुख कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल उन्होंने किसी नेता के नाम का खुलासा नहीं किया है।

    मतलब साफ है कांग्रेस की तरफ से सियासी नैरेटिव यह बनाने की कोशिश है कि बीजेपी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा और आने वाले दिनों में पार्टी को और झटके लग सकते हैं। शिविर के समापन पर बैज ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए ये नेता उनके साथ आगे की पंक्ति में चलते थे, लेकिन भाजपा में जाने के बाद “पीछे की लाइन में भी नजर नहीं आते।” बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जाती, जबकि कांग्रेस में संगठन के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने और नेतृत्व करने का अवसर मिलता है।

    कोल ब्लॉक से शराब तक सरकार पर हमला

    दीपक बैज ने कोल ब्लॉक और छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को लेकर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के जल, जंगल और जमीन को लेकर सरकार की नीतियां पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाली हैं। उन्होंने हाथी-मानव संघर्ष और पर्यावरण के मुद्दे को भी उठाते हुए कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में इन मुद्दों को लेकर बड़ी लड़ाई लड़ेगी। शराब के मुद्दे पर बैज ने नकली शराब, होलोग्राम और पैकिंग को लेकर गंभीर आरोप लगाए और प्रदेश में शराब सिंडिकेट चलने का दावा किया। उन्होंने सवाल उठाया कि कथित नेटवर्क से निकलने वाला पैसा और कमीशन आखिर किस स्तर तक पहुंच रहा है।

    सियासी लड़ाई का नया नैरेटिव

    बिलासपुर के शिविर से दीपक बैज ने एक साथ कई राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की—संगठन को चुनाव के लिए तैयार करना, सरकार के खिलाफ मुद्दे खड़े करना और बीजेपी के भीतर कथित असंतोष को कांग्रेस के पक्ष में राजनीतिक अवसर के तौर पर पेश करना। ढाल दास की कांग्रेस में एंट्री ने इस नैरेटिव को और हवा दी है। अब बैज के ‘नाराज फूफा’ वाले दावे के बाद निगाहें इस बात पर रहेंगी कि क्या वाकई बीजेपी का कोई और बड़ा चेहरा कांग्रेस का दामन थामता है या यह फिलहाल कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति और दबाव बनाने की कोशिश तक सीमित रहता है।

    Bilaspur News Breaking News CG News CG Politics CHHATTISGARH POLITICS CM Sai Deepak Baij Dhal Das Political News कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस संगठन सृजन कोल ब्लॉक विवाद खुशवंत साहेब गुरु बालदास छत्तीसगढ़ कांग्रेस छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ बीजेपी छत्तीसगढ़ राजनीति जल जंगल जमीन ढाल दास ढाल दास कांग्रेस में शामिल दीपक बैज दीपक बैज का बड़ा हमला दीपक बैज बयान नकली शराब बनवासी बयान बिलासपुर कांग्रेस शिविर बीजेपी के नाराज नेता बीजेपी के नाराज फूफा बीजेपी नेता कांग्रेस में बीजेपी पर दीपक बैज का हमला बीजेपी से कांग्रेस में शामिल भूपेश बघेल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री साय आदिवासी नहीं विष्णुदेव साय शराब सिंडिकेट संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर सतनामी राजनीति सतनामी समाज साय आदिवासी विवाद साय बनवासी बयान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    19/11/2026

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026
    Don't Miss

    CG: हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर युवती समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    DW Hindi19/11/2026

    जांजगीर-चांपा 19 नवंबर 2026। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को मिलने के बहाने बुलाना…

    CG: कागजों पर सड़कें बनाकर करोड़ों का भुगतान! 12 अफसरों पर कार्रवाई, 5 रिटायर्ड अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

    19/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब ! धान खरीदी के बीच दीपक बैज ने सरकार को घेरा, बोले- हजारों करोड़ का घोटाला

    19/11/2026

    CG ब्रेकिंग: महासमुंद जिला जेल में बंद कैदी की मौत, सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत; हार्ट अटैक की आशंका

    18/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.