Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    VIDEO: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मना रहे PM मोदी, बोले- हर जवान मेरा परिवार

    08/11/2026

    CG: ज्वेलरी दुकान से 1.74 करोड़ के सोने के जेवर चोरी, ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही तलाश

    08/11/2026

    CG Coal Levy Scam: कोल लेवी घोटाले में सूर्यकांत तिवारी के करीबी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नियमित जमानत मंजूर, अब ट्रायल कोर्ट की शर्तों पर होगी रिहाई

    08/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»VIDEO: NHRC के एक्शन के बाद जागा सिस्टम, अधूरे पुल पर भड़के विधायक, कलेक्टर के सामने बोले-चेहरा दिखा रहे हो आज….थोड़ा भी शर्म लगता है कि नहीं ?
    छत्तीसगढ़

    VIDEO: NHRC के एक्शन के बाद जागा सिस्टम, अधूरे पुल पर भड़के विधायक, कलेक्टर के सामने बोले-चेहरा दिखा रहे हो आज….थोड़ा भी शर्म लगता है कि नहीं ?

    DW HindiBy DW Hindi11/09/2026Updated:12/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गरियाबंद 11 सितंबर 2026। गरियाबंद के देहारगुड़ा में लंबे समय से अधूरे पड़े पुल का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया है। अधूरे पुल के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बारिश के दौरान जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। बच्चों के इस जोखिम भरे सफर का वीडियो सामने आने और मानव अधिकार आयोग के स्वतः संज्ञान के बाद जिला प्रशासन ने मौके का जायजा लिया। शुक्रवार को कलेक्टर रणवीर शर्मा बरसते पानी के बीच देहारगुड़ा पहुंचे और अधूरे पुल का मौके पर निरीक्षण किया। लेकिन इस दौरान कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव का गुस्सा अधिकारियों पर फूट पड़ा। कलेक्टर की मौजूदगी में ही विधायक ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और सवाल किया कि आखिर इतने लंबे समय से अधूरा पड़ा पुल अब तक पूरा क्यों नहीं हुआ।

    गौरतलब है कि गरियाबंद जिले के देहारगुड़ा के अधूरे पुल का मामला तब ज्यादा चर्चा में आया, जब बारिश के बीच स्कूली बच्चों के जान जोखिम में डालकर अधूरे पुल से गुजरने का समाचार और वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद मानव अधिकार आयोग ने इस मामले पर स्वतः ही संज्ञान लिया गया। जिसके बाद जिला प्रशासन भी करकत में आया और शुक्रवार को कलेक्टर रणबीर शर्मा खुद बारिश के बावजूद मौके पर अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। लेकिन इस निरीक्षण के दौरान मौके पर पहुंचे कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव के सामने ही स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताते हुए अफसरों पर मनमानी का गंभीर आरोप लगाया गया।

    ग्रामीणों ने बताया कि अफसरों को फोन करने पर उनके द्वारा काॅल रिसीव तक नहीं किया जाता। फिर क्या था विधायक जी का गुस्सा भड़क गया और उन्होने मौके पर ही कलेक्टर के सामने अधिकारिेयों की क्लास लगा दी। निरीक्षण के दौरान विधायक जनक ध्रुव ने अधिकारियों से सवाल करते हुए कहा- “जब मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है, तब यहां चेहरा दिखाने आ रहे हैं। थोड़ा भी शर्म आता है या नहीं?” विधायक की नाराजगी का केंद्र लंबे समय से अधूरे पड़े पुल का निर्माण था। उनका कहना था कि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को लंबे समय से परेशानी हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समय रहते समस्या का समाधान नहीं कर पाए।

    बच्चों के जोखिम भरे सफर ने खोली व्यवस्था की पोल

    देहारगुड़ा में अधूरा पुल सिर्फ एक निर्माणाधीन परियोजना नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन चुका है। बारिश के दौरान पानी बढ़ने से आवागमन और मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बच्चों का इसी रास्ते से स्कूल पहुंचना प्रशासनिक निगरानी और विकास कार्यों की गति पर सवाल खड़े करता है। मामला मानव अधिकार आयोग तक पहुंचने के बाद प्रशासनिक सक्रियता बढ़ी है। सवाल यह भी है कि जब समस्या लंबे समय से जमीन पर मौजूद थी, तो प्रशासन को इसकी गंभीरता का पता चलने के लिए आयोग के हस्तक्षेप का इंतजार क्यों करना पड़ा?

    विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर उठे सवाल

    देहारगुड़ा का मामला अब सरकार के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत पर भी सवाल खड़े कर रहा है। एक ओर सरकारें सड़क, पुल और बुनियादी ढांचे को विकास की प्राथमिकता बताती हैं, वहीं दूसरी ओर किसी पुल का लंबे समय तक अधूरा रहना और उसके कारण बच्चों का जोखिम उठाना सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस विधायक की अधिकारियों को लगाई गई फटकार ने इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दे दिया है। अब प्रशासन के निरीक्षण और निर्देशों के बाद लोगों की नजर इस बात पर है कि अधूरा पुल कब पूरा होता है और बच्चों को जोखिम भरे रास्ते से कब मुक्ति मिलती है।

    Breaking News CG News CG Politics CHHATTISGARH POLITICS Collector Gariaband Gariaband Bridge Gariaband News Janak Dhruv Mainpur News NHRC NHRC Chhattisgarh NHRC स्वतः संज्ञान Political News PWD अधूरा पुल अधूरे पुल से नदी पार अधूरे विकास कार्य कलेक्टर रणवीर शर्मा कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव खामभाठा पुल गरियाबंद गरियाबंद अधूरा पुल गरियाबंद कलेक्टर गरियाबंद राजनीति ग्रामीणों की परेशानी छत्तीसगढ़ न्यूज जनक ध्रुव देहारगुड़ा देहारगुड़ा पुल पुल निर्माण में देरी पैरी नदी प्रशासनिक उदासीनता बच्चों की जान जोखिम में बच्चों की सुरक्षा बारिश में आवागमन मानव अधिकार आयोग मानव अधिकार आयोग का नोटिस मैनपुर लोक निर्माण विभाग विधायक जनक ध्रुव की फटकार सरकारी सिस्टम की लापरवाही सेतु निर्माण स्कूली बच्चों की परेशानी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    VIDEO: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मना रहे PM मोदी, बोले- हर जवान मेरा परिवार

    08/11/2026

    CG: ज्वेलरी दुकान से 1.74 करोड़ के सोने के जेवर चोरी, ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही तलाश

    08/11/2026

    CG Coal Levy Scam: कोल लेवी घोटाले में सूर्यकांत तिवारी के करीबी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नियमित जमानत मंजूर, अब ट्रायल कोर्ट की शर्तों पर होगी रिहाई

    08/11/2026
    Don't Miss

    VIDEO: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मना रहे PM मोदी, बोले- हर जवान मेरा परिवार

    DW Hindi08/11/2026

    बस्तर, 8 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दीपावली मनाने छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे…

    CG: ज्वेलरी दुकान से 1.74 करोड़ के सोने के जेवर चोरी, ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही तलाश

    08/11/2026

    CG Coal Levy Scam: कोल लेवी घोटाले में सूर्यकांत तिवारी के करीबी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नियमित जमानत मंजूर, अब ट्रायल कोर्ट की शर्तों पर होगी रिहाई

    08/11/2026

    CG: बिलासपुर में फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच,

    07/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.