Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Video: भूपेश बघेल का धीरेंद्र शास्त्री और RSS पर निशाना, बोले- ‘जनता क्या खाए और क्या पहने, ये तय करने का अधिकार किसने दिया ?’

    09/09/2026

    CG: अंबिकापुर प्रधान डाकघर में ₹35 लाख का फर्जीवाड़ा ! 15 खाताधारकों की FD की रकम में हेराफेरी. पोस्ट मास्टर समेत 3 कर्मचारी सस्पेंड

    09/09/2026

    CG: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र, पुलिस लाइन से ट्रैफिक तक नई जिम्मेदारियां

    09/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: ‘तेरा बाप IPS है तो हमारा क्या कर लेगा?’ अंबिकापुर में IPS अफसर के बेटे पर दबंगई, 7 युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा
    छत्तीसगढ़

    CG: ‘तेरा बाप IPS है तो हमारा क्या कर लेगा?’ अंबिकापुर में IPS अफसर के बेटे पर दबंगई, 7 युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा

    DW HindiBy DW Hindi09/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अंबिकापुर 9 सितंबर 2026। अंबिकापुर में शांतिर गुंडा-बदमाश युवकों की दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है। बौरीपारा तालाब के पास एक IPS अधिकारी के बेटे को आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि युवकों ने हाथ-मुक्के, बेल्ट और कड़े से हमला किया। मारपीट में युवक के सिर, चेहरे और कनपटी में चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में सबसे ज्यादा चर्चा आरोपियों के उस बयान की है, जिसमें उन्होंने पीड़ित के साथ मारपीट के दौरान कहा- ‘तेरा बाप पुलिस ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा ?’ अंबिकापुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक नमनाकला खटिकपारा निवासी लेखांश कांत कुर्रे, उम्र 24 वर्ष, 7 सितंबर की रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों विशाल सोनी और रोमी खान के साथ कार से बौरीपारा स्थित अपने दोस्त प्रिंस गुप्ता के घर जा रहा था। प्रिंस के घर से कुछ दूरी पहले बौरीपारा तालाब के पास उसने कार रोक दी। वहां पहले से गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता समेत कुछ अन्य युवक मौजूद थे। लेखांश कार से उतरकर अपने दोस्त प्रिंस से मोबाइल पर बातचीत करने लगा। इसी दौरान बातचीत में उसने कथित तौर पर गोलू गणेश का नाम ले लिया। शिकायत के मुताबिक गोलू का नाम लेने पर वहां मौजूद रतन गुप्ता और कोया डॉन ने लेखांश से गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने उससे कहा कि ‘गोलू गणेश नहीं, बाप बोल।’

    इसके बाद विवाद बढ़ गया। शिकायत में आरोप है कि गोलू गणेश ने लेखांश का हाथ पकड़ लिया और रतन गुप्ता, कोया डॉन तथा आशुतोष गुप्ता ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने हाथ-मुक्के, बेल्ट और कड़े से हमला किया। इस दौरान कोया डॉन पर युवक का गला दबाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है। मारपीट के दौरान आरोपियों की कथित दबंगई यहीं नहीं रुकी। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि ‘तेरा बाप पुलिस ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?’ घटना में लेखांश के सिर, चेहरे और कनपटी पर चोटें आई हैं। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने बीच-बचाव कर उसे आरोपियों से बचाया। पीड़ित के पिता वर्तमान में रायपुर में पदस्थ IPS अधिकारी बताए गए हैं। इससे पहले वे कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं।

    लेखांश की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन और आशुतोष गुप्ता समेत अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। अंबिकापुर में सामने आया यह मामला सिर्फ मारपीट तक सीमित नहीं है। सार्वजनिक स्थान पर युवकों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर एक व्यक्ति को घेरकर पीटना और पुलिस अधिकारी के परिवार से जुड़े होने का हवाला देने के बावजूद धमकी देना कानून-व्यवस्था और बदमाशों के मनोबल को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

    खास तौर पर आरोपियों का कथित बयान- ‘पुलिस ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा’- यह सवाल उठाता है कि क्या ऐसे तत्वों को कानून का डर नहीं है? फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अब आरोपियों की गिरफ्तारी, घटना के CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच इस मामले में अहम होगी। पुलिस की कार्रवाई से ही साफ होगा कि घटना में कौन-कौन शामिल था और आरोप कितने सही हैं। यह रिपोर्ट पीड़ित की शिकायत और उपलब्ध पुलिस केस विवरण पर आधारित है। आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगी।

    Ambikapur Crime Ambikapur News BNS Breaking News CG Crime CG News IPS Officer Son IPS Son Beaten IPS अफसर का बेटा IPS के बेटे से मारपीट अपराध समाचार अंबिकापुर अंबिकापुर न्यूज अंबिकापुर पुलिस अंबिकापुर मारपीट कड़े से हमला कोतवाली थाना गला दबाने की कोशिश छत्तीसगढ़ क्राइम छत्तीसगढ़ न्यूज दबंगई पुलिस अधिकारी का बेटा बदमाशों की दबंगई बेल्ट से मारपीट बौरीपारा तालाब बौरीपारा मारपीट मारपीट का मामला युवकों की दबंगई सरगुजा पुलिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Video: भूपेश बघेल का धीरेंद्र शास्त्री और RSS पर निशाना, बोले- ‘जनता क्या खाए और क्या पहने, ये तय करने का अधिकार किसने दिया ?’

    09/09/2026

    CG: अंबिकापुर प्रधान डाकघर में ₹35 लाख का फर्जीवाड़ा ! 15 खाताधारकों की FD की रकम में हेराफेरी. पोस्ट मास्टर समेत 3 कर्मचारी सस्पेंड

    09/09/2026

    CG: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र, पुलिस लाइन से ट्रैफिक तक नई जिम्मेदारियां

    09/09/2026
    Don't Miss

    Video: भूपेश बघेल का धीरेंद्र शास्त्री और RSS पर निशाना, बोले- ‘जनता क्या खाए और क्या पहने, ये तय करने का अधिकार किसने दिया ?’

    DW Hindi09/09/2026

    रायपुर 9 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर कथावाचक पंडित…

    CG: अंबिकापुर प्रधान डाकघर में ₹35 लाख का फर्जीवाड़ा ! 15 खाताधारकों की FD की रकम में हेराफेरी. पोस्ट मास्टर समेत 3 कर्मचारी सस्पेंड

    09/09/2026

    CG: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र, पुलिस लाइन से ट्रैफिक तक नई जिम्मेदारियां

    09/09/2026

    CG: ‘तेरा बाप IPS है तो हमारा क्या कर लेगा?’ अंबिकापुर में IPS अफसर के बेटे पर दबंगई, 7 युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा

    09/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.