नई दिल्ली 1 सितंबर 2026। सितंबर महीने की शुरुआत LPG उपभोक्ताओं के लिए मिली-जुली खबर लेकर आई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनियों के मुताबिक अलग-अलग शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये तक बढ़े हैं। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा 5 किलो और 10 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिल्ली में अब 2747.50 रुपये का हुआ कमर्शियल सिलेंडर
1 सितंबर से दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 9.50 रुपये बढ़कर 2747.50 रुपये हो गई है। इससे पहले 31 अगस्त तक इसकी कीमत 2738 रुपये थी। नोएडा में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2738 रुपये से बढ़कर 2747.50 रुपये हो गए हैं।मुंबई में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 2691.50 रुपये से बढ़कर 2701 रुपये हो गई है। वहीं चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर अब 2916.50 रुपये का हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 2906 रुपये थी।
कोलकाता में भी कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हुआ है। यहां 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 2872.50 रुपये से बढ़कर 2882 रुपये हो गई है। इस तरह बड़े शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की गई है। इसका असर खास तौर पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ सकता है, जहां कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल अधिक होता है।
दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में LPG सिलेंडर के दाम
- आज से 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 9.50 रुपये महंगा होकर 2747.50 रुपये का हो गया है. कल तक इसकी कीमत 2,738 रुपये थी.
- नोएडा में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम 2,738 रुपये से बढ़कर 2,747.50 रुपये हो गए हैं. यहां भी 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
- मुंबई में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 2,701 रुपये में मिल रहा है. 31 अगस्त तक यहां इसके दाम 2691.50 रुपये थे.
- कोलकाता में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम 2872.50 रुपये से बढ़कर 2,982 रुपये हो गए हैं. यहां भी 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
- वहीं चेन्नई में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2916.50 रुपये का हो गया है. अभी कल तक ये सिलेंडर, 2,906 रुपये में मिल रहा था.
14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम भी नहीं बदले
राहत की बात ये है कि तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं। दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर बनी हुई है। मुंबई में ये सिलेंडर 941.50 रुपये का मिल रहा है। कोलकाता में इसके दाम 968 रुपये, जबकि चेन्नई में 957.50 रुपये हैं। तेल कंपनियों ने 5 किलो और 10 किलो वाले सिलेंडरों की कीमतों में भी फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया है। 5 किलो वाला सामान्य छोटू LPG सिलेंडर 349.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं XTRALITE 5 किलो सिलेंडर की कीमत 339 रुपये पर बनी हुई है।
हालांकि, 5 किलो वाले नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है। इसका दाम 762 रुपये से बढ़कर 764 रुपये हो गया है। शहरों में LPG की कीमतों में अंतर का एक बड़ा कारण परिवहन लागत भी है। लेह में ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट अधिक होने के कारण LPG सिलेंडर की कीमत देश के कई बड़े शहरों की तुलना में ज्यादा है। लेह में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 1179 रुपये का है, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3385.50 रुपये में मिल रहा है।
कमर्शियल सिलेंडर महंगा, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत
सितंबर की शुरुआत में LPG की कीमतों में हुआ बदलाव मुख्य रूप से कमर्शियल सिलेंडर तक सीमित है। 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत बढ़ सकती है। इसका असर आगे चलकर होटल और रेस्टोरेंट में मिलने वाली सेवाओं या खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है। वहीं घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत बनी हुई है, क्योंकि 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यानी सितंबर में LPG को लेकर तस्वीर साफ है, कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है, लेकिन घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाला घरेलू गैस सिलेंडर फिलहाल पुरानी कीमत पर ही मिलेगा।


