Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»हेडलाइन»Google Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, Samsung Fold को देगा टक्कर; 16GB RAM और 8-इंच डिस्प्ले से लैस
    हेडलाइन

    Google Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, Samsung Fold को देगा टक्कर; 16GB RAM और 8-इंच डिस्प्ले से लैस

    DW HindiBy DW Hindi13/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Technology Desk: फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में Google ने अपनी नई पेशकश Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर दी है। कंपनी का यह नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में Pixel 11 सीरीज और Pixel Watch 5 के साथ पेश किया गया है। फोन को खास तौर पर प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में Samsung के Fold स्मार्टफोन्स को टक्कर देने के लिए उतारा गया है। Pixel 11 Pro Fold में कंपनी ने नया Tensor G6 प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दी है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दो सेल्फी कैमरे दिए गए हैं।

    भारत में Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है। फोन सिर्फ एक कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा, जिसमें 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। फोन की प्री-बुकिंग भारत में Flipkart और Google India ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू हो गई है। कंपनी ने इसे फिलहाल Olive कलर में पेश किया है।

    8 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन

    Pixel 11 Pro Fold की सबसे बड़ी खासियत इसका अंदर की तरफ मिलने वाला 8 इंच का OLED Super Actua Flex डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 2,076×2,152 पिक्सल है और यह 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 372ppi पिक्सल डेंसिटी, 16 मिलियन कलर और HDR सपोर्ट दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक बताई गई है। फोल्डेबल स्क्रीन को अल्ट्रा-थिन ग्लास कवर से सुरक्षित किया गया है।

    बाहर भी मिलेगा 120Hz डिस्प्ले

    फोन के बाहर की तरफ 6.5 इंच का OLED Super Actua कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,342 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। कवर स्क्रीन भी 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसकी सुरक्षा के लिए अल्ट्रा-ड्यूरेबल सिरेमिक कवर ग्लास दिया गया है।

    IP68 रेटिंग से लैस

    Google Pixel 11 Pro Fold को IP68 रेटिंग मिली है। इसका मतलब फोन को धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देने के लिए डिजाइन किया गया है। फोल्डेबल फोन होने के बावजूद कंपनी ने इसकी मजबूती और डिस्प्ले प्रोटेक्शन पर खास ध्यान दिया है।

    कैमरा और परफॉर्मेंस पर भी फोकस

    फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दो कैमरे मिलते हैं। इसके अलावा नया Tensor G6 प्रोसेसर और 16GB RAM इसे हाई-एंड परफॉर्मेंस कैटेगरी में रखता है। कुल मिलाकर, 1.86 लाख रुपये से ज्यादा कीमत, बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, 16GB RAM और प्रीमियम बिल्ड के साथ Pixel 11 Pro Fold Google की फोल्डेबल रणनीति का बड़ा हिस्सा है। अब देखना होगा कि भारतीय बाजार में यह फोन Samsung के प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन को कितनी मजबूत चुनौती दे पाता है।

    Google Pixel 11 Pro Fold Google Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने…

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026

    CG Politics: हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका…..कोर्ट ने अर्जी की खारिज, सांसद विजय बघेल की चुनाव याचिका पर अब खुलेगा अगला पन्ना

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.