Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में 39 पदकों के साथ भारत का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग में गोल्डन पंच और एथलेटिक्स में सबसे बड़ी सफलता

    03/08/2026

    Health Tips: हार्ट, शुगर और BP मरीजों को राहत, सरकार ने 23 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, मनमानी वसूली पर होगी कार्रवाई

    03/08/2026

    Health अगर इस्तेमाल कर रहे हैं ये आई ड्रॉप्स….तो तुरंत करें चेक, Sun Pharma ने बाजार से वापस मंगाया स्टॉक

    03/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»VIDEO: शराब दुकान विवाद में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी अधिकारी को धमकाया, कहा-कांग्रेस विधायक का भाई होगा….कोई तोप नहीं, VIDEO वायरल होने के बाद गरमाई सियासत
    छत्तीसगढ़

    VIDEO: शराब दुकान विवाद में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी अधिकारी को धमकाया, कहा-कांग्रेस विधायक का भाई होगा….कोई तोप नहीं, VIDEO वायरल होने के बाद गरमाई सियासत

    DW HindiBy DW Hindi02/08/2026Updated:02/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 2 अगस्त 2026। कोरबा जिले के बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नया राजनीतिक मोड़ ले चुका है। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कथित तौर पर आबकारी विभाग के एक अधिकारी से मोबाइल फोन पर तीखी बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियों में पूर्व मंत्री आबकारी विभाग के अधिकारी को धमकाते हुए बेवकूफ तक कहते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया में वीडियों वायरल होने के बाद एक बार फिर इस पूर मुद्दे को लेकर राजनीति गरमा गयी है।

    जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बरबसपुर मुख्यमार्ग का है, जब गांव की महिलाएं शराब दुकान के विरोध में शनिवार को धरने पर बैठी थी। इस विरोध प्रदर्शन में ग्रामीणों के समर्थन में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की मांग आबकारी विभाग तक पहुंचाने और उनकी मांग पर त्वरित संज्ञान लेने के लिए जयसिंह अग्रवाल ने मौके से ही आबकारी विभाग के एक अधिकारी को फोन किया गया। बातचीत के दौरान वह अधिकारी पर नाराजगी जताते हुए कहते हैं, “बेवजह चर्चा कर रहा हूं… बेवकूफ, यहां गांव की महिलाएं रात-दिन भूखी-प्यासी बैठी हुई हैं।”

    वीडियो में आगे अधिकारी की ओर से कथित तौर पर राजनीतिक पहुंच का जिक्र किए जाने पर जयसिंह अग्रवाल कहते सुनाई देते हैं, “अरे तू कांग्रेस का विधायक होगा चल छोड़ मेरे को बताने की जरूरत नहीं है, कांग्रेस विधायक का भाई है, काई तोप है तू ! दुकान नहीं खुलेगी यहां आकर डिक्लीयर करों अभी..!” पूर्व मंत्री के इस वायरल वीडियों को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब बरबसपुर में शराब दुकान खोले जाने की आशंका को लेकर ग्रामीण लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब दुकान खुलने से सामाजिक माहौल प्रभावित होगा, इसलिए इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    वहीं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन की ओर से पहले ही इस मामले में स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है। आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा है कि बरबसपुर में फिलहाल शराब दुकान खोलने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उनके मुताबिक आबकारी विभाग की टीम केवल संभावित स्थल का निरीक्षण करने गई थी और अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है। पूर्व मंत्री का यह वायरल वीडियो अब शराब दुकान के मुद्दे को प्रशासनिक विवाद से आगे बढ़ाकर राजनीतिक बहस का विषय बना चुका है।

    एक ओर विपक्ष इसे ग्रामीणों के समर्थन की आवाज बता रहा है, तो दूसरी ओर वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा और अधिकारी को दी गई कथित चेतावनी को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि यह विवाद केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रहता है या वायरल वीडियो को लेकर प्रशासन अथवा संबंधित पक्षों की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया या कार्रवाई भी सामने आती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: सरकारी स्कूलों के फर्नीचर घोटाले में ACB का शिकंजा, 10 पूर्व प्रधान पाठकों ACB ने जारी किया नोटिस

    03/08/2026

    CG: स्कूल में अंधविश्वास फैलाना शिक्षिका को पड़ गया भारी, गुम हुई सोने की बाली खोजने छात्रों को दिखाया बीमारी का डर, DEO ने किया सस्पेंड

    03/08/2026

    CG: फ्रेंडशिप डे पर दर्दनाक हादसा- ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो दोस्तों की मौत, 200 मीटर तक घिसटती रही बाइक

    02/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में 39 पदकों के साथ भारत का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग में गोल्डन पंच और एथलेटिक्स में सबसे बड़ी सफलता

    DW Hindi03/08/2026

    नई दिल्ली 3 अगस्त 2026।भारत ने कुछ ऐतिहासिक उपलब्धियों और कई यादगार प्रदर्शनों के साथ…

    Health Tips: हार्ट, शुगर और BP मरीजों को राहत, सरकार ने 23 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, मनमानी वसूली पर होगी कार्रवाई

    03/08/2026

    Health अगर इस्तेमाल कर रहे हैं ये आई ड्रॉप्स….तो तुरंत करें चेक, Sun Pharma ने बाजार से वापस मंगाया स्टॉक

    03/08/2026

    CG: सरकारी स्कूलों के फर्नीचर घोटाले में ACB का शिकंजा, 10 पूर्व प्रधान पाठकों ACB ने जारी किया नोटिस

    03/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.