रायपुर 30 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही 61 सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नत कर निरीक्षक के पद पर नई पदस्थापना दी गई है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया।
जारी आदेश के मुताबिक, विभागीय आवश्यकताओं और प्रशासनिक दृष्टि से कई निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। वहीं लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 61 सहायक उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर प्रमोट करते हुए अलग-अलग जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इस प्रशासनिक बदलाव से पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
साथ ही जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।तबादला और पदस्थापना आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करें। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर कुछ और बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।






