Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, 100 जवानों की टीम ने खंगाली बैरक, 2 मोबाइल और सिम समेत आपत्तिजनक सामान बरामद….मचा हड़कंप

    17/09/2026

    VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

    17/09/2026

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा मॉडल, जल संरक्षण की पहल को PM मोदी ने बताया प्रेरणादायक
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा मॉडल, जल संरक्षण की पहल को PM मोदी ने बताया प्रेरणादायक

    DW HindiBy DW Hindi27/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में कोरबा नगर निगम के ‘कैच द रेन’ अभियान का उल्लेख करते हुए इसे जल संरक्षण की प्रभावी और जनभागीदारी आधारित पहल बताया। प्रधानमंत्री की इस सराहना को जिला प्रशासन और नगर निगम के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में कोरबा में वर्षा जल संचयन को जनआंदोलन बनाने की दिशा में कई अभिनव प्रयोग किए गए हैं।

    https://dwhindi.com/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-26-at-13.50.13.mp4

    कोरबा जिले में बारिश के पानी को संरक्षित कर भूजल स्तर बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। नगर निगम ने एसएएम-2.0 योजना के तहत शहर के 10 स्थानों पर रिचार्ज वेल बनाए हैं। इनका निर्माण नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (ISRO) के तकनीकी परामर्श से किया गया है। इन संरचनाओं के जरिए बारिश का पानी सीधे जमीन के भीतर पहुंचाया जा रहा है, जिससे भूजल स्तर बढ़ाने और पानी की बर्बादी रोकने में मदद मिल रही है। कोरबा नगर निगम ने सरकारी और निजी भवनों में अब तक 1,728 रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट तैयार कराए हैं। साथ ही नए भवनों की अनुमति में वर्षा जल संचयन को अनिवार्य कर दिया गया है।

    स्कूलों, आंगनबाड़ियों, सामुदायिक भवनों और अन्य सार्वजनिक परिसरों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।जल संरक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए निगम क्षेत्र के 95 अनुपयोगी और क्षतिग्रस्त बोरवेलों को रिचार्ज संरचनाओं में बदलने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पुराने संसाधनों का उपयोग कर भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देना है। जिले में जल संरक्षण के साथ-साथ बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है। वन विभाग ने इस वर्ष कोरबा वनमंडल में ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। वहीं, जिला प्रशासन ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और ‘रन फॉर ग्रीन कोरबा’ जैसे कार्यक्रमों के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा है।

    राष्ट्रीय पहचान बना कोरबा मॉडल

    प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में कोरबा के जल संरक्षण मॉडल का उल्लेख इस बात का संकेत है कि स्थानीय स्तर पर नवाचार, वैज्ञानिक सोच और जनभागीदारी के साथ किए गए प्रयास राष्ट्रीय स्तर पर भी मिसाल बन सकते हैं। कोरबा का मॉडल अब देश के अन्य शहरी निकायों के लिए भी प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। कलेक्टर कुणाल दुदावत और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और संस्थानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अपनाएं, अधिक से अधिक पौधे लगाएं और जल संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाएं। ऐसी पहलें ही भविष्य में जल संकट से निपटने और पर्यावरण संरक्षण की मजबूत आधारशिला साबित होंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, 100 जवानों की टीम ने खंगाली बैरक, 2 मोबाइल और सिम समेत आपत्तिजनक सामान बरामद….मचा हड़कंप

    17/09/2026

    VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

    17/09/2026

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG: दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, 100 जवानों की टीम ने खंगाली बैरक, 2 मोबाइल और सिम समेत आपत्तिजनक सामान बरामद….मचा हड़कंप

    DW Hindi17/09/2026

    दुर्ग 17 सितंबर 2026। केंद्रीय जेल दुर्ग में आज गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच…

    VIDEO: हसदेव के तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

    17/09/2026

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.