जीपीएम 24 जुलाई 2026। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के संविदा शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक पर नाबालिग छात्रा को घर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म के गंभीर आरोेप थे। पुलिस की गिरफ्तारी सेे एक दिन पहले ही शिक्षा विभाग आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक सतना निवासी अमित शर्मा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि उसने अपनी ही स्कूल की नाबालिग छात्रा को बहाने से घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा व उसकेे परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक छात्रा को झांसे में लेकर अपने घर ले जाकर काफी देर तक रोककर रखेे हुए था।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर बंधक बनाने का मामला दर्ज किया था। पुलिस की जांच के दौरान पीड़िता के बयान दुष्कर्म के आरोप सामने आने के बाद पूरा प्रकरण गंभीर हो गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज कर किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

