Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026

    CG: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी हटाए गए, देखिये सरकार ने आदेश में क्या कहा….

    02/08/2026

    CG: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में हेडमास्टर गिरफ्तार, POCSO के तहत केस दर्ज भेजा गया जेल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

    02/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»हेडलाइन»Share Market: ग्लोबल तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार की दमदार वापसी, ग्रीन ज़ोन में सेंसेक्स-निफ्टी, TCS के नतीजों पर टिकी नजर
    हेडलाइन

    Share Market: ग्लोबल तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार की दमदार वापसी, ग्रीन ज़ोन में सेंसेक्स-निफ्टी, TCS के नतीजों पर टिकी नजर

    DW HindiBy DW Hindi09/07/2026Updated:09/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली9 जुलाई 2026। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। पिछले कारोबारी सत्र में भारी गिरावट के बाद निवेशकों की वापसी से बाजार में शुरुआती खरीदारी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 72 अंकों की बढ़त के साथ 76,571 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 भी  46 अंक चढ़कर 23,928 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, बुधवार को बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,677 अंक लुढ़ककर 76,503.60 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 516.65 अंक टूटकर 23,882.05 के स्तर पर पहुंच गया था।

    आज बाजार की नजर देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS के पहली तिमाही के वित्तीय नतीजों पर टिकी है। निवेशकों को उम्मीद है कि इन नतीजों का असर पूरे आईटी सेक्टर के शेयरों पर देखने को मिलेगा। इस बीच एशियाई बाजारों से भी सकारात्मक संकेत मिले हैं। दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 3.8 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई 225 भी 2.3 प्रतिशत मजबूत हुआ, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट भी बढ़त के साथ खुला। अमेरिकी टेक शेयरों में आई मजबूती का असर एशियाई बाजारों में भी देखने को मिला।

    उधर, अमेरिकी बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख रहा। डॉव जोंस और S&P 500 गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि नैस्डैक में टेक शेयरों की मजबूती के चलते हल्की बढ़त दर्ज की गई।  Nvidia और Broadcom जैसे दिग्गज टेक शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। तनाव बढ़ने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में करीब 7 प्रतिशत तक उछाल आया। WTI क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। तेल की कीमतों में तेजी का असर वैश्विक महंगाई और शेयर बाजार की चाल पर भी पड़ सकता है।

    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अमेरिकी डॉलर भी मजबूत बना हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले कारोबारी सत्र में 59 पैसे टूटकर 95.55 पर बंद हुआ था, जबकि गुरुवार को डॉलर 95.61 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ता है, तो तेल की कीमतों और डॉलर दोनों में और मजबूती देखने को मिल सकती है, जिसका असर भारतीय बाजार और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा। फिलहाल निवेशकों की नजर TCS के तिमाही नतीजों, वैश्विक घटनाक्रम और कच्चे तेल की कीमतों पर बनी हुई है। यही कारक आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026

    CG: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी हटाए गए, देखिये सरकार ने आदेश में क्या कहा….

    02/08/2026

    CG: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में हेडमास्टर गिरफ्तार, POCSO के तहत केस दर्ज भेजा गया जेल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

    02/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    DW Hindi02/08/2026

    रायपुर 2 अगस्त 2026। निलंबित IPS अधिकारी रतनलाल डांगी से जुड़े चर्चित मामले में अब…

    CG: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी हटाए गए, देखिये सरकार ने आदेश में क्या कहा….

    02/08/2026

    CG: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में हेडमास्टर गिरफ्तार, POCSO के तहत केस दर्ज भेजा गया जेल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

    02/08/2026

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.