Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: SECL कुसमुंडा माइंस में 150 फीट गहरी खाई में गिरा डंफर, ऑपरेटर की मौके पर मौत, खदान में हो रह लगातार हादसों से उठे गंभीर सवाल

    21/06/2026

    VIDEO: कोरिया में BJP नेता समते 3 को जिंदा जलाने की घटना का नौवां आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस, सवालों घेरे में पुलिस और प्रशासन की सक्रियता !

    21/06/2026

    Monsoon Eye Infection: मानसून में बढ़ने लगता हैं आई फ्लू का खतरा, लाल आंख और जलन के मामलों में तेजी,बचाव के लिए अपनाये ये सारे उपाय

    21/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»देश - विदेश»बड़ी खबरः महाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा, मंडप की छत ढही, कई श्रद्धालु दबे, 4 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ,PM मोदी ने जताया दुख
    देश - विदेश

    बड़ी खबरः महाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा, मंडप की छत ढही, कई श्रद्धालु दबे, 4 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ,PM मोदी ने जताया दुख

    DW HindiBy DW Hindi20/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र 20 जून 2026। महाराष्ट्र के परभणी जिले से शनिवार को एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। यशवाड़ी गांव स्थित हनुमान मंदिर में अचानक सभा मंडप की छत और एक खंभा ढह जाने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 4 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत होने के साथ ही 8 से 10 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जबकि कई लोगों के मलबे में अभी भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक हुई घटना के कारण लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। छत गिरते ही मंदिर परिसर में चीख-पुकार मच गई और श्रद्धालु अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

    राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाने के लिए विशेष उपकरणों की मदद ली जा रही है। राहत टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है ताकि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल अधिकांश घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरा मलबा नहीं हट जाता, तब तक हताहतों की सही संख्या बताना संभव नहीं है। आशंका है कि कुछ श्रद्धालु अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। इसी वजह से बचाव अभियान लगातार जारी है।

    PM मोदी और CM फडणवीस ने जताया दुख

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि परभणी के यशवाड़ी में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर की छत का हिस्सा गिरने से श्रद्धालुओं की मौत और घायल होने की सूचना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है और राहत.बचाव कार्य तेजी से जारी है। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव और चिंता का माहौल है। प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: जशपुर में RES के प्रभारी SDO 25 हजार की घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी की लगातार कार्रवाई के बाद भी भ्रष्ट अफसर बेखौफ

    17/06/2026

    वेदांता ने रचा इतिहास: BSE और NSE पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग, ‘एल्युमिनियम, ऑयल-गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    17/06/2026

    CG: धमतरी में सिंचाई विभाग का बाबू 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप

    17/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: SECL कुसमुंडा माइंस में 150 फीट गहरी खाई में गिरा डंफर, ऑपरेटर की मौके पर मौत, खदान में हो रह लगातार हादसों से उठे गंभीर सवाल

    DW Hindi21/06/2026

    कोरबा 21 जून 2026। एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ…

    VIDEO: कोरिया में BJP नेता समते 3 को जिंदा जलाने की घटना का नौवां आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस, सवालों घेरे में पुलिस और प्रशासन की सक्रियता !

    21/06/2026

    Monsoon Eye Infection: मानसून में बढ़ने लगता हैं आई फ्लू का खतरा, लाल आंख और जलन के मामलों में तेजी,बचाव के लिए अपनाये ये सारे उपाय

    21/06/2026

    CG: MBBS छात्रों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, समय पर नियुक्ति नहीं तो सेवा बांड स्वतः होगा समाप्त

    20/06/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
         
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.