Close Menu
DW Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: धमतरी में सिंचाई विभाग का बाबू 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप

    17/06/2026

    बड़ी खबर: चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मिली हरी झंडी, 755 करोड़ रूपये होंगे खर्च, कोयला परिवहन को मिलेगी रफ्तार

    17/06/2026

    बड़ी खबर: कोरिया में BJP नेता और भाई को जिंदा जलाया, अवैध रेत खनन और वर्चस्व की लड़ाई में दिया वारदात को अंजाम, देर रात मौके पर पहुंचे आईजी

    17/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    DW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW Hindi
    Home»उद्योग जगत»CG: कोरबा में JSW Energy का बड़ा अधिग्रहण, 1410 करोड़ रुपए में खरीदेगी मारुति क्लीन कोल एंड पावर
    उद्योग जगत

    CG: कोरबा में JSW Energy का बड़ा अधिग्रहण, 1410 करोड़ रुपए में खरीदेगी मारुति क्लीन कोल एंड पावर

    DW HindiBy DW Hindi16/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 16 जून 2026 : देश की प्रमुख ऊर्जा कंपनी JSW Energy ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित 300 मेगावाट क्षमता वाले मारुति क्लीन कोल एंड पावर लिमिटेड  के अधिग्रहण की घोषणा की है। कंपनी 1,410 करोड़ रुपए के उद्यम मूल्य पर MCCPL की 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदेगी। अधिग्रहण पूरा होने के बाद यह कंपनी JSW Energy की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई बन जाएगी। पाली विकासखंड के बांधाखार स्थित यह ताप विद्युत संयंत्र वर्ष 2015 से व्यावसायिक उत्पादन कर रहा है। ऊर्जा क्षेत्र के जानकार इस सौदे को कोरबा के औद्योगिक और ऊर्जा परिदृश्य में महत्वपूर्ण घटनाक्रम मान रहे हैं। हालांकि सौदे को अंतिम रूप देने से पहले भूमि हस्तांतरण और ऋणदाताओं की मंजूरी सहित कुछ नियामकीय स्वीकृतियां मिलना बाकी हैं।

    कंपनी को उम्मीद है कि 31 जुलाई 2026 तक अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। JSW Energy के संयुक्त प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी शरद महेंद्र ने कहा कि MCCPL एक स्थापित और लाभकारी परिसंपत्ति है, जो अधिग्रहण के साथ ही कंपनी की आय और नकदी प्रवाह को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि यह सौदा कंपनी की दीर्घकालिक विकास रणनीति और ऊर्जा उत्पादन क्षमता विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अधिग्रहण के तहत रतिजा स्थित कोल वाशरी भी JSW Energy के नियंत्रण में आएगी। कंपनी भविष्य में संयंत्र की क्षमता बढ़ाने की संभावनाओं का भी आकलन कर सकती है।

    रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर असर

    पाली क्षेत्र के ग्रामीण और जनजातीय इलाकों में इस निवेश को लेकर सकारात्मक माहौल है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि बड़े औद्योगिक समूह के आने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। पिछले कुछ वर्षों में JSW Energy ने छत्तीसगढ़ में अपनी मौजूदगी लगातार मजबूत की है। इससे पहले कंपनी जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा स्थित केवीके पावर प्लांट का अधिग्रहण कर चुकी है।

    छत्तीसगढ़ को मिलता है बिजली उत्पादन का हिस्सा

    MCCPL के पास बिजली आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक समझौते हैं। कंपनी राजस्थान की वितरण कंपनियों को पीटीसी इंडिया के माध्यम से 195 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराती है। वहीं संयंत्र में उत्पादित बिजली का 5 प्रतिशत हिस्सा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी को दिया जाता है। शेष बिजली खुले बाजार में बेची जाती है। संयंत्र के लिए कोयले की आपूर्ति एसईसीएल के साथ दीर्घकालिक व्यवस्था और केंद्र सरकार की शक्ति योजना के तहत सुनिश्चित की गई है। मारुति क्लीन कोल एंड पावर का संबंध एसीबी समूह से रहा है, जो लंबे समय से कोरबा में कोयला धुलाई और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा रहा है। उद्योग जगत इस सौदे को क्षेत्र के ऊर्जा कारोबार में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देख रहा है।

    1410 करोड़ रुपए में खरीदेगी मारुति क्लीन कोल एंड पावर Jsw energy कोरबा में JSW Energy का बड़ा अधिग्रहण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: धमतरी में सिंचाई विभाग का बाबू 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप

    17/06/2026

    बड़ी खबर: चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मिली हरी झंडी, 755 करोड़ रूपये होंगे खर्च, कोयला परिवहन को मिलेगी रफ्तार

    17/06/2026

    बड़ी खबर: कोरिया में BJP नेता और भाई को जिंदा जलाया, अवैध रेत खनन और वर्चस्व की लड़ाई में दिया वारदात को अंजाम, देर रात मौके पर पहुंचे आईजी

    17/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: धमतरी में सिंचाई विभाग का बाबू 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप

    DW Hindi17/06/2026

    धमतरी 17 जून 2026। धमतरी जिले में एसीबी की टीम ने छापामार कार्रवाई कर सिंचाई विभाग…

    बड़ी खबर: चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मिली हरी झंडी, 755 करोड़ रूपये होंगे खर्च, कोयला परिवहन को मिलेगी रफ्तार

    17/06/2026

    बड़ी खबर: कोरिया में BJP नेता और भाई को जिंदा जलाया, अवैध रेत खनन और वर्चस्व की लड़ाई में दिया वारदात को अंजाम, देर रात मौके पर पहुंचे आईजी

    17/06/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में खुले पाठशाला के पट, आज भी एक शिक्षक के भरोसे 1800 स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था, कागजों में दौड़ रही शिक्षा क्रांति !

    16/06/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
         
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.