Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के हितों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
    छत्तीसगढ़

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के हितों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

    DW HindiBy DW Hindi25/06/2026Updated:25/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली, 25 जून 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने, उर्वरक उपलब्धता तथा किसानों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

    विशेष रूप से दूरस्थ, ग्रामीण और जनजातीय अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य चिकित्सा संस्थानों का विस्तार एवं उन्नयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही राज्य में उपलब्ध हों, जिससे उन्हें इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।बैठक में कृषि और उर्वरक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को खाद और बीज की पर्याप्त एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

    सरकार लगातार इस बात की निगरानी कर रही है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और कृषि आदानों की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को खाद वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कालाबाजारी, जमाखोरी और वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। राज्य सरकार किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों को पहुंचाने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान भी चला रही है, ताकि किसान नई तकनीकों को अपनाकर अपनी उत्पादकता बढ़ा सकें।

    विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री को यह भी अवगत कराया कि राज्य सरकार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चला रही है। किसानों को इनके लाभों की जानकारी दी जा रही है, जिससे खेती की लागत कम हो, उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो और कृषि अधिक लाभकारी बन सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से स्वास्थ्य, कृषि और जनकल्याण के क्षेत्रों में विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की बात कही।

    वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य और विकास से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र सरकार की ओर से राज्य को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इस मुलाकात को राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.